4 दिग्गज WWE Superstars जो 2023 में रिटायर हो सकते हैं

कई स्टार्स इस साल रिटायरमेंट ले सकते हैं
कई WWE स्टार्स इस साल रिटायरमेंट ले सकते हैं

WWE: WWE के लिए 2023 काफी ज्यादा यादगार होने वाला है। WWE में लगातार बदलाव हो रहे हैं। WWE में बहुत से रेसलर्स की उम्र बढ़ती जा रही है और वो करियर के अंतिम दौर में आ गए हैं। इसी बीच कई सुपरस्टार्स इस साल अपने करियर को खत्म करने के बारे में सोच रहे होंगे।इसे लेकर कई स्टार्स पहले ही हिंट दे चुके हैं।

Ad

कुछ सुपरस्टार्स अपने रिटायरमेंट प्लान को लेकर भी बात कर चुके हैं। इसके अलावा कई स्टार्स रिंग से दूर होने के बाद बैकस्टेज रोल में नज़र आ सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 4 दिग्गज सुपरस्टार्स को लेकर बात करेंगे, जो 2023 में प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया से पूरी तरह रिटायर हो सकते हैं।

4- पूर्व WWE चैंपियन ऐज

Ad

हर प्रो-रेसलिंग फैन को ऐज का 2020 में रिटर्न याद है। Royal Rumble इवेंट के दौरान उनका म्यूजिक हिट होने के बाद फैंस खुशी से पागल हो गए थे। उन्होंने मेंस Royal Rumble 2021 मैच को जीतकर WrestleMania के मेन इवेंट में भी जगह बनाई थी। वो करीब 9 साल बाद इन-रिंग एक्शन में वापस लौटे थे।

WWE में वापस आने के बाद वो लिमिटेड डेट्स पर ही वर्क कर रहे हैं। उनका WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी इस साल खत्म होने वाला है। वो कई बार अपने रिटायरमेंट को लेकर फैंस को हिंट भी दे चुके हैं। ऐसे में वो इस साल अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद प्रो-रेसलिंग से रिटायर हो सकते हैं।

3- पूर्व WWE चैंपियन रे मिस्टीरियो

Ad

WWE इस समय रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक के बीच मैच सेटअप करने की कोशिश कर रहा है। WWE लगातार इस स्टोरीलाइन को आगे बढ़ा रहा है। जल्द ही ये मैच किसी बड़े इवेंट का हिस्सा बन सकता है। यह रे मिस्टीरियो के करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है।

रे मिस्टीरियो भी करीब तीन दशक से प्रो-रेसलिंग की दुनिया में सक्रिय हैं। वो कई बार अपने रिटायरमेंट को लेकर बात कर चुके हैं। ऐसे में वो आखिरी मैच अपने ही बेटे के खिलाफ ही लड़ सकते हैं, जिसके बाद डॉमिनिक मिस्टीरियो उनकी लिगेसी को आगे ले जा सकते हैं।

2- जॉन सीना

Ad

WWE स्टार जॉन सीना 2017 के बाद से ही पार्ट-टाइम स्टार के रूप में नज़र आ रहे हैं। वो कई बार थोड़े समय के लिए WWE में वापस भी आ चुके हैं। हाल ही में उन्होंने SmackDown शो में वापसी की थी। इस दौरान उनका सामना सैमी ज़ेन और रोमन रेंस से टैग टीम मैच में हुआ था। इस मैच के बाद फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वो इस साल Royal Rumble और WrestleMania 39 में भी नज़र आ सकते हैं।

जॉन सीना इस WrestleMania के बाद प्रो-रेसलिंग से रिटायरमेंट लेकर अपने हॉलीवुड करियर की तरफ पूरी तरह ध्यान दे सकते हैं। जॉन सीना इस समय हॉलीवुड में काफी ज्यादा एक्टिव हैं। वो कई बड़े बजट की फिल्म में नज़र आ चुके हैं। फैंस को उम्मीद है कि वो द रॉक की तरह ही सफलता हासिल करेंगे।

1- पूर्व WWE विमेंस चैंपियन स्टैफनी मैकमैहन

Ad

हाल ही में विंस मैकमैहन ने एक बार फिर से WWE में वापसी की है। उनके वापस आने के बाद ही स्टैफनी मैकमैहन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, पूर्व विमेंस चैंपियन काफी समय से इन-रिंग एक्शन एक्शन से दूर हैं। उन्होंने अपने रिटायरमेंट की अभी तक घोषणा नहीं की है।

हाल ही में उनके एंकल का ऑपरेशन हुआ था। इस ऑपरेशन के बाद उनके इन रिंग और बैकस्टेज फ्यूचर पर काफी ज्यादा सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में अब वो भी अपने करियर को खत्म करने का फैसला ले सकती हैं। स्टैफनी मैकमैहन भी करीब दो दशक तक WWE का हिस्सा रही हैं। ऐसे में WWE उनके रिटायरमेंट को यादगार बनाने के लिए कुछ प्लान भी कर सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications