WWE: WWE को पूरी दुनिया में देखा और पसंद किया जाता है। इस कंपनी में रहते हुए कई सारे सुपरस्टार्स की किस्मत बदली है। WWE में आने के बाद सुपरस्टार्स का कद बढ़ता है और उन्हें जबरदस्त तरीके से सफलता मिलती है। WWE में कई रेसलर्स का सफर जबरदस्त रहा है और इन स्टार्स के बारे में जानकर फैंस काफी खुश होंगे।इस समय WWE में कई स्टार्स हैं, जिनपर फिल्म बननी चाहिए। इससे सुपरस्टार्स के संघर्षों और ऐतिहासिक करियर के बारे में हर किसी को पता चलेगा। साथ ही लोगों को एक रेसलर के जीवन और मुश्किलों को लेकर भी जानकारी मिल पाएगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं, जिनपर फिल्म जरूर बननी चाहिए।4- WWE दिग्गज ब्रेट हार्टPig Daddy Cool@BoarIsWarBret Hart trending. It’s a good day.3:54 AM · Nov 13, 2021484Bret Hart trending. It’s a good day. https://t.co/3YxEqPjb72ब्रेट हार्ट को WWE इतिहास के सबसे जबरदस्त सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है। उन्होंने WWE में रहते हुए जबरदस्त काम किया और उनके ऐतिहासिक करियर पर जरूर एक फिल्म बननी चाहिए। उनके रेसलिंग करियर में कई ऐसी चीज़ें हुई हैं जो एक फिल्म की कहानी के लिए बढ़िया चीज़ रहेगी। ब्रेट हार्ट ने एक टैग टीम स्टार के रूप में काम किया था। उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर सिंगल्स स्टार के रूप में भी नाम कमाया।उनके भाई ओवेन हार्ट की WWE के शो के दौरान एक एक्सीडेंट की वजह से मौत हुई थी और ब्रेट की कहानी में इसका अहम किरदार रह सकता है। इसके अलावा मोंट्रियाल स्क्रूजॉब प्रोफेशनल रेसलिंग इतिहास के सबसे बहुचर्चित विषयों में से एक रहा। अगर हार्ट पर फिल्म बनती है तो प्रशंसकों को इस बारे में भी जानकारी मिलेगी। साथ ही उनका WWE छोड़कर WCW में जाना और गोल्डबर्ग के खिलाफ मैच के बाद गहरी चोट के कारण रिटायर होना भी काफी चर्चा का विषय था। उनके विंस मैकमैहन से रिश्ते खराब थे लेकिन फिर भी उनकी वापसी हुई। ब्रेट हार्ट पर जरूर फिल्म बननी चाहिए क्योंकि उनके बारे में बताने के लिए कई चीज़ें हैं।3- WWE दिग्गज पॉल हेमनपॉल हेमन के नाम से हर कोई परिचित होगा। उन्होंने प्रोफेशनल रेसलिंग में बड़ा योगदान दिया है। वो ECW के मालिक थे और उन्होंने ही सही मायने में एटीट्यूड एरा के जन्म में मदद की। इसके अलावा हेमन ने कलर कमेंटेटर और ब्रांड्स के जनरल मैनेजर के रूप में भी काफी अच्छा काम किया।पॉल हेमन कई WWE सुपरस्टार्स की सफलता का बड़ा हिस्सा रहे हैं। इसी वजह से पॉल हेमन पर फिल्म बननी चाहिए। हेमन का करियर देखने लायक रहेगा क्योंकि उन्होंने अलग-अलग किरदारों में काम किया है और लगभग सभी चीज़ों में हेमन को सफलता मिली है। इसी कारण यादगार करियर पर एक मूवी जरूर बननी चाहिए। अभी वो रोमन रेंस के साथ नज़र आ रहे हैं।2- WWE Hall of Famer द अंडरटेकरद अंडरटेकर पर सही मायने एक फिल्म बननी चाहिए। वो WWE इतिहास के सबसे अनोखे और खास कैरेक्टर को लेकर आए। उन्हें अपने शुरुआती रेसलिंग करियर में काफी संघर्ष करना पड़ा लेकिन बाद में उनके धमाकेदार गिमिक की शुरुआत हुई। इसके बाद वो जबरदस्त तरह से सफल रहे।अंडरटेकर पर फिल्म बननी चाहिए क्योंकि इससे ही पता चलेगा कि उनका यह ऐतिहासिक गिमिक किस तरह से आया। साथ ही WWE में उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनके करियर के अंतिम दौर के बारे में भी कई बातें फैंस को पता नहीं है और इसके बारे में भी सभी को फिल्म द्वारा पता चलेगा।1- WWE दिग्गज विंस मैकमैहनWWE के पूर्व मालिक विंस मैकमैहन पर जरूर ही एक फिल्म बननी चाहिए। उन्होंने अलग-अलग प्रमोशन्स को जोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट एंटरटेनमेंट कंपनी को तैयार किया। मैकमैहन की वजह से पूरी दुनिया में प्रोफेशनल रेसलिंग और WWE ने अपना बड़ा नाम बनाया।उनका बचपन भी आसान नहीं रहा था। इसी वजह से मैकमैहन पर अगर फिल्म बनती है, तो ढेरों फैंस आकर्षित होंगे। उन्हें सही मायने में प्रोफेशनल रेसलिंग का गॉडफादर कहा जा सकता है। इसी वजह से मैकमैहन पर भविष्य में एक फिल्म या शो तैयार किया जाना चाहिए।