4 दिग्गज Superstars जिनकी पत्नी WWE में चैंपियनशिप जीत चुकी हैं

WWE में कई सारे कपल्स जबरदस्त तरीके से सफलता हासिल कर चुके हैं
WWE में कई सारे कपल्स जबरदस्त तरीके से सफलता हासिल कर चुके हैं

WWE को प्रोफेशनल रेसलिंग के सबसे बड़े प्रमोशन्स में गिना जाता है। इस कंपनी में रहते हुए कई सारे सुपरस्टार्स की किस्मत बदली है। WWE में रहते हुए कई सारे दिग्गज रिलेशनशिप में आ जाते हैं। कई विमेंस सुपरस्टार्स साथी WWE स्टार्स से शादी कर लेती हैं। हालांकि, हर एक कपल प्रसिद्धि हासिल करने में सफल नहीं होता है।

कई बार कपल्स पूरी तरह फ्लॉप हो जाते हैं। साथ ही कुछ मौकों पर दोनों में से कोई एक सफलता हासिल करता है। बहुत कम मौकों पर देखा गया है जब पति-पत्नी दोनों ने WWE में सफलता हासिल की है। WWE में कई ऐसे दिग्गज हैं जिनकी पत्नियों ने भी टाइटल्स पर कब्जा किया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनकी पत्नी ने WWE में चैंपियनशिप जीती है .

4- WWE दिग्गज ऐज: बेथ फीनिक्स

ऐज इस समय WWE में काफी बढ़िया तरह से काम कर रहे हैं। दूसरी ओर उनकी पत्नी बेथ फीनिक्स भी आखिरी बार Royal Rumble 2022 में एक्शन में दिखाई दी थीं। ऐज और बेथ फीनिक्स की शादी अक्टूबर 2016 में हुई थी और इसके पहले सालों तक दोनों स्टार्स रिलेशनशिप में थे। ऐज और बेथ दोनों ने WWE में टाइटल्स जीते हैं।

इस दिग्गज ने 11 बार वर्ल्ड टाइटल्स जीते हैं। वो 4 बार WWE चैंपियन रहे हैं जबकि उन्होंने 7 बार वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल पर कब्जा किया है। आपको बता दें कि उनकी पत्नी ने WWE में 4 बार टाइटल्स जीते हैं। फीनिक्स 3 बार विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा कर चुकी हैं जबकि उन्होंने एक बार डीवाज चैंपियनशिप जीती है।

इस सुपरस्टार ने सालों तक WWE में काम किया है और इसी वजह से उन्हें कई मौकों पर टाइटल्स जीतने का मौका मिला है। फीनिक्स एक सफल विमेंस सुपरस्टार रही हैं और उन्होंने काफी नाम कमाया है। बेथ और ऐज दोनों ही हॉल ऑफ फेमर्स हैं। इसी वजह से प्रशसंकों के बीच यह रेसलिंग कपल काफी ज्यादा चर्चित है।

3- सैथ रॉलिंस: बैकी लिंच

सैथ रॉलिंस को WWE इतिहास के सबसे बड़े और सफल सुपरस्टार्स में गिना जाएगा। सैथ अपने जबरदस्त रेसलिंग स्टाइल और कैरेक्टर के लिए जाने जाते हैं। सैथ और उनकी पत्नी बैकी दोनों ही इस समय WWE में काम कर रहे हैं। सैथ और बैकी ने WWE में रहते हुए ढेरों टाइटल्स जीते हैं।

सैथ ने दो बार WWE चैंपियनशिप जीती है और वो दो बार यूनिवर्सल चैंपियन भी बन चुके हैं। उनकी पत्नी बैकी लिंच भी कई बार विमेंस चैंपियन बन चुकी हैं। उन्होंने दो बार Raw विमेंस टाइटल जीता है और वो चार मौकों पर SmackDown विमेंस चैंपियन बन चुकी हैं। बैकी आने वाले समय में कई और मौकों पर चैंपियन बन सकती हैं।

2- द मिज़: मरीस

द मिज़ WWE के सबसे बड़े हील स्टार्स में गिने जाते हैं। वो अपनी पत्नी मरीस के साथ कई बार टेलीविजन पर नजर आ चुके हैं। दोनों की जोड़ी काफी फेमस हैं और उनका एक टेलीविजन शो भी आता है। द मिज़ को WWE में कई मौकों पर अपनी पत्नी की मदद से जीत मिली है। कई लोगों को पता नहीं होगा कि मरीस भी एक प्रोफेशनल रेसलर रह चुकी हैं।

इस सुपरस्टार ने WWE में कुछ सालों तक काम किया है। मरीस ने 2 मौकों पर डीवाज चैंपियनशिप जीती है। मरीस ने सालों पहले रेसलिंग करना छोड़ दिया था। हालांकि, उन्होंने Royal Rumble 2022 में एक यादगार मैच लड़ा था। मरीस समय-समय पर WWE में नजर आती रहती हैं।

1- द अंडरटेकर: मिशेल मैककूल

द अंडरटेकर को WWE के सबसे सफल सुपरस्टार्स में गिना जाता है। वो अपने निजी जीवन को WWE से अलग रखना पसंद करते हैं। हालांकि, काफी सारे लोगों को पता है कि अंडरटेकर ने पूर्व WWE सुपरस्टार मिशेल मैककूल से शादी की है। दोनों सुपरस्टार्स ने जून 2010 में शादी की थी।

इसके बाद से वो साथ हैं। द अंडरटेकर ने WWE में 7 बार टॉप चैंपियनशिप पर कब्जा किया है। मिशेल ने WWE में दो बार डीवाज चैंपियनशिप जीती है और वो दो मौकों पर विमेंस टाइटल पर कब्जा करने में भी सफल रही हैं। अंडरटेकर और मिशेल कभी भी WWE में साथ नजर नहीं आए हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links