4 मोमेंट्स जो साबित करते हैं कि WWE Superstar Roman Reigns असली जिंदगी में बहुत अच्छे इंसान हैं

..
WWE सुपरस्टार की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन अलग जिंदगी होती है
WWE सुपरस्टार की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन अलग जिंदगी होती है

WWE मेगास्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) ने फैंस के दिल और कंपनी में अपनी बादशाहत कायम कर रखी है। रेंस मौजूदा अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन हैं जिन्होंने इसी हफ्ते स्मैकडाउन (Smackdown) में रिडल (Riddle) के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप सफलतापूर्वक डिफेंड की।

रेंस अपने दमदार प्रदर्शन से क्राउड को लगातार उन्हें एकनॉलेज करने के लिए मजबूर करते हैं। रोमन रेंस का ब्लडलाइन के साथ सबंध और विरोधियों को कुछ भी करके मात देना उन्हें रेसलिंग की दुनिया के सबसे बड़े हील के रूप में स्थापित करता है। सुपरहीरो रोमन रेंस से सुपरविलन ट्राइबल चीफ बनने तक का सफर बहुत ही अद्भुत रहा है।

हेड ऑफ द टेबल ऑन-स्क्रीन स्टोरीलाइन में विलन हो सकते हैं लेकिन जो अनोआ'ई असली जिंदगी में किसी अनमोल रत्न से कम नहीं हैं। वो अपने ऑन-स्क्रीन किरदार ट्राइबल चीफ़ जो दूसरों पर हुक्म चलाने वाले और सभी को अपने आगे बेबस देखना चाहते हैं ,की तरह बिल्कुल भी नहीं हैं बल्कि जो अनोआ'ई अपने आस पास के लोगों के लिए बहुत ही प्रेरणादायी व्यक्ति हैं।

इस आर्टिकल में हम 4 ऐसे मोमेंट्स बताएंगे जिससे साबित होता है कि रोमन रेंस असल ज़िंदगी में अच्छे व्यक्ति हैं।

#4 रोमन रेंस अपने साथियों के लिए खड़े होना जानते हैं

रोमन रेंस को एंजो अमोरो का बर्ताव पसंद नहीं आया
रोमन रेंस को एंजो अमोरो का बर्ताव पसंद नहीं आया

2016 में WWE का यूरोपियन टूर कई कारणों से सुर्खियों में छाया रहा था जिसमें सबसे बड़ी घटना तब हुई जब एंजो अमोरे के कारण सभी को हो रही परेशानी के चलते रोमन रेंस ने एंजो को टीम बस से उतार दिया था।रिपोर्ट्स के अनुसार एंजो लगातार वीकेंड पार्टी और पैसों को लेकर बात कर रहे थे और बस में उनकी बेमतलबी बात किसी को पसंद नहीं आ रही थीं। रेंस ने लॉकर रूम के लीडर की तरह उठकर अमोरे को उनकी बदतमीजी के लिए बस से बाहर कर दिया। रेंस ने अपने सभी साथियों के लिए स्टैन्ड लिया जिसके लिए उनकी सराहना होनी चाहिए।

#3 रोमन रेंस का Make-A-Wish फाउंडेशन को किया गया वादा

रोमन रेंस ने अपने वादों को करते हैं पूरा
रोमन रेंस ने अपने वादों को करते हैं पूरा

टीवी में दिखने वाले हेड ऑफ द टेबल और असल जिंदगी के रोमन रेंस में जमीन आसमान का अंतर है। असल जिंदगी में रेंस एक बेहद दयालु और प्यारे इंसान हैं। वो बच्चों के साथ समय बिताते हैं , बात करते हैं ,उन्हें मोटिवेट करते हैं और फंड जुटाने के लिए Make-A-Wish की प्रोमोशनल वीडियो में भाग भी लेते हैं।

रेंस को हाल ही में सेलिब्रिटी विश ग्रांटिंग के लिए 2021 के क्रिस ग्रेशियस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पिछले दो साल से WWE के सबसे बड़े हील होने के बावजूद रोमन रेंस Make-A-Wish के साथ मिलकर कुछ सकारात्मक बदलाव के लिए काम कर रहे हैं। उनका यह काम निश्चित ही तारीफ के काबिल है।

#2 रोमन रेंस ने एलिस्टर ब्लैक को WWE लॉकर रूम का हिस्सा बनने में मदद की थी

एलिस्टर ब्लैक फिलहाल AEW में मालाकाई ब्लैक के रूप में काम कर रहे हैं। ब्लैक ने हाल ही में WWE से जुड़ी कुछ अच्छी यादों के बारे में बात करते हुए 2017 में यूरोपियन टूर के दौरान उनके और रोमन रेंस के बीच हुई बात का जिक्र किया।

ब्लैक जो उस समय NXT का हिस्सा थे मेन रोस्टर में सभी को अपने प्रदर्शन से प्रभावित करना चाहते थे। वो शो खत्म होने के बाद हर रात लॉकर रूम साफ करते थे। यह चीज रेंस ने नोट कर ली और उनसे कहा कि वो (ब्लैक) इस लॉकर रूम का हिस्सा बनने के हकदार हैं। उन्हें इसे साफ करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्हें यहाँ घर जैसा महसूस करना चाहिए। रेंस का यह स्वागत योग्य रवैया बहुत ही प्रभावपूर्ण था।

#1 कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए बहुत कठिन मेहनत की

youtube-cover

रोमन रेंस के ल्यूकीमिया की खबर ने रेसलिंग वर्ल्ड को हिला कर रख दिया था। पूरा WWE यूनिवर्स कठिन समय में उनके साथ खड़ा दिखाई दिया था। रोमन रेंस ने वादा किया कि वो कैंसर से लड़ेंगे और जीतकर वापस आएंगे ,जो उन्होंने पूरा भी किया और WWE में जबरदस्त वापसी की।

ल्यूकिमिया से रिकवर होने के बाद रोमन रेंस ने WWE के माध्यम से दुनिया में कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने में बहुत मेहनत की है और कई संगठनों के माध्यम से रेंस ने बहुत लोगों की मदद भी की हैं। कुछ साल पहले उनकी टी-शर्ट पर भी इस अभियान से जुड़ी एक लाइन लिखी थी ,हम लड़ेंगे हम जीतेंगे ,हमें भरोसा है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।