WWE: WWE एक स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड है, इसलिए यहां फैंस का ज्यादा से ज्यादा मनोरंजन करने पर ध्यान दिया जाता है। शोज़ के दौरान ऑन-स्क्रीन नजर आने वाले स्टार्स के लुक्स और उनकी एक्टिंग स्किल्स बहुत अच्छी होनी चाहिए। सुपरस्टार्स और उनके मैनेजर अक्सर वीकली शोज़ में स्क्रीन पर नजर आते रहते हैं।इनके अलावा बैकस्टेज इंटरव्यूअर्स और रिंग अनाउंसर्स भी नियमित रूप से टीवी पर नजर आते रहते हैं। उन्हीं रिंग अनाउंसर्स को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 4 फीमेल रिंग अनाउंसर्स के बारे में आपको बताएंगे, जो खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं।#)WWE में कई सालों से काम कर रही हैं कायला ब्रैक्सटन View this post on Instagram Instagram Postकायला ब्रैक्सटन ने साल 2016 में एक शो होस्ट और रिंग अनाउंसर के रूप में WWE को जॉइन किया था। कुछ समय बाद उन्हें बैकस्टेज इंटरव्यूअर की भूमिका सौंपी गई और आज भी वो SmackDown में सुपरस्टार्स के बैकस्टेज इंटरव्यू लेती नजर आती हैं।उनका एक रिंग अनाउंसर से पॉल हेमन के साथ Talking Smack को होस्ट करने तक का सफर बताता है कि WWE में अब उनका कद काफी बढ़ गया है। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करती रहती हैं, जो खूबसूरती के मामले में दिग्गज अभिनेत्रियों को मात देती हैं।#)साराह श्राइबर View this post on Instagram Instagram Postसाराह श्राइबर ने साल 2018 में WWE को जॉइन किया था। वो जब भी किसी सुपरस्टार का बैकस्टेज इंटरव्यू लेती हैं, तब उनके चेहरे के हाव-भाव उस सुपरस्टार के कैरेक्टर को मजबूत दिखाने में मदद कर रहे होते हैं। वो एक बैकस्टेज इंटरव्यूअर होने के अलावा NXT के कई लाइव इवेंट्स को होस्ट भी कर चुकी हैं।वो इस समय Raw में सुपरस्टार्स का इंटरव्यू लेती नजर आती हैं और उनकी लाखों में सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग बताती है कि लोग उन्हें कितना पसंद करते हैं और उनकी खूबसूरती के कितने दीवाने हैं।#)समांथा इरविन View this post on Instagram Instagram Postसमांथा इरविन ने साल 2021 में WWE को जॉइन किया था, जहां उन्होंने कुछ समय तक NXT में काम किया। वो NXT में एक रिंग अनाउंसर के तौर पर कार्यरत थीं, लेकिन कुछ समय पहले ही उन्हें SmackDown रोस्टर में शामिल किया गया है, जहां वो इन रिंग अनाउंसर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। समांथा को दुनिया में फेम तब मिला जब उन्होंने America's Got Talent में अपने गायन कौशल से सबको प्रभावित किया था। इस समय वो साथी WWE सुपरस्टार रिकोशे को डेट कर रही हैं।#)एलिसिया टेलर View this post on Instagram Instagram Postआपको याद दिला दें कि साल 2017 में कायला ब्रैक्सटन ने NXT छोड़ मेन रोस्टर में रिंग अनाउंसर और बैकस्टेज इंटरव्यूअर होने की भूमिका निभानी शुरू की थी। उस समय NXT में उन्हें एलिसिया टेलर से रिप्लेस किया गया था। वो एक म्यूजिशियन भी हैं और उनकी आवाज बहुत आकर्षक है, इसी वजह से लोग उन्हें पसंद करते हैं।इस बात से शायद आप वाकिफ ना हों कि टेलर बचपन से प्रो रेसलिंग की बड़ी फैन रही हैं और रेसलिंग का उन्हें बहुत ज्ञान है। इसी ज्ञान की वजह से वो बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ अनाउंसमेंट्स कर पाती हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।