WWE का रोस्टर पहले से काफी छोटा हो गया है। WWE के रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) के रोस्टर्स में ढेरों बड़े सुपरस्टार्स मौजूद हैं। इसके अलावा कुछ मिड-कार्ड रेसलर्स भी हैं। पिछले कुछ महीनों में कई नए सुपरस्टार्स ने मेन रोस्टर पर कदम रखा है और वो लगातार प्रभावित कर रहे हैं। कुछ रेसलर्स आगे जाकर बड़ा नाम बना सकते हैं। इस समय WWE में चुनिंदा नए सुपरस्टार्स हैं जिनके लिए सफलता हासिल करना काफी मुश्किल है वहीं कुछ जल्द ही टॉप स्टार बन सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 नए सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो आगे जाकर WWE में बड़ा नाम बना सकते हैं और वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं। 4- WWE सुपरस्टार वीर महान View this post on Instagram Instagram Postवीर महान ने कुछ समय पहले ही Raw में रिटर्न किया है। WWE उनपर काफी ध्यान दे रहा है और उन्हें ताकतवर दिखा रहा है। महान को WWE में अपने टैलेंट के दम पर बड़ी सफलता मिल सकती है। उनके पास एक अच्छा कैरेक्टर और जबरदस्त साइज है। साथ ही उनकी रेसलिंग स्किल्स भी अच्छी है। अगर वीर को एक मैनेजर मिल जाए तो फिर उनके लिए बड़ा नाम बनाना आसान हो जाएगा। वीर महान को इस समय छोटे सुपरस्टार्स के खिलाफ टेस्ट किया जा रहा है और बाद में उन्हें मुख्य स्तर पर पुश मिल सकता है। WWE भारत में फिर अपना मार्किट बड़ा करने के लिए वीर महान को वर्ल्ड चैंपियन बना सकता है। वो जरूर जिंदर महल से अच्छा विकल्प रहेंगे। 3- रेचल रॉड्रिगेज View this post on Instagram Instagram Postरेचल रॉड्रिगेज विमेंस डिवीजन की अगली टॉप सुपरस्टार बन सकती हैं। अपने बड़े कद की वजह से उन्होंने NXT में काफी जल्दी बड़ा नाम बना लिया था। मेन रोस्टर पर आने के बाद उनका कैरेक्टर पूरी तरह बदल गया है और वो यहां सभी को प्रभावित कर सकती हैं। पिछले कुछ समय में बियांका ब्लेयर और रिया रिप्ली जैसी पूर्व NXT सुपरस्टार्स को सफलता मिली है। रेचल रॉड्रिगेज के पास काफी टैलेंट है और अगर उन्हें अच्छी बुकिंग मिली तो फिर उनके लिए सफलता हासिल करना मुश्किल नहीं रहेगा। WWE उन्हें पहले मिड-कार्ड विमेंस सुपरस्टार्स के खिलाफ टेस्ट कर सकता है और बाद में उन्हें मेन इवेंट स्तर का पुश देकर विमेंस चैंपियन बना सकता है। 2- मैडकैप मॉस View this post on Instagram Instagram Postमैडकैप मॉस काफी समय से हैप्पी कॉर्बिन के साथ नजर आ रहे थे लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं। मॉस को सिंगल्स स्टार के रूप में पुश मिल सकता है। मॉस ने कॉर्बिन के साथ रहते हुए खुद को स्थापित कर लिया है और अब उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। इस सुपरस्टार के पास शानदार लुक है। इसके अलावा वो अच्छी तरह प्रोमो कट कर लेते हैं और उनके मुकाबले भी रोचक रहते हैं। उन्हें अपने कैरेक्टर में बदलाव करने की जरूरत है। अगर उनके कैरेक्टर में चेंज हो गया है और उन्हें एक अच्छा किरदार मिल जाता है तो फिर WWE में उनके लिए सफलता हासिल करना काफी आसान हो जाएगा। वो आगे जाकर वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं। 1- गंथर View this post on Instagram Instagram Postगंथर ने कुछ समय पहले ही मेन रोस्टर पर अपना डेब्यू किया है। उन्होंने NXT और NXT UK में बड़ा नाम बनाया है। वो SmackDown में भी उसी तरह का प्रदर्शन कर सकते हैं। गंथर ने अपने फिजिक में सुधार किया है और उनके पास एक अच्छा कैरेक्टर भी है। इसी वजह से उनके लिए टॉप सुपरस्टार्स बनना आसान रहेगा। गंथर को अगर हील के तौर पर अच्छी तरह पुश मिला तो उन्हें सफलता मिल सकती है। वो वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने लायक सुपरस्टार हैं। WWE को उन्हें सिंगल्स स्टार के रूप में पुश देना चाहिए और टॉप सुपरस्टार की तरह तैयार करना चाहिए। WWE को इस सुपरस्टार को लेकर गलती नहीं करनी चाहिए। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।