4 NXT Superstars जिन्हें Draft 2023 में कॉल-अप के बाद WWE द्वारा बड़ा पुश मिल सकता है

Ujjaval
WWE Draft 2023 के बाद कुछ NXT स्टार्स की किस्मत बदल सकती है
WWE Draft 2023 के बाद कुछ NXT स्टार्स की किस्मत बदल सकती है

Draft 2023: WWE ड्राफ्ट (Draft 2023) में फैंस को कई बड़े सरप्राइज देखने को मिले। काफी टॉप रेसलर्स ने दूसरे ब्रांड में कदम रखा। NXT के कुछ सुपरस्टार्स का मेन रोस्टर कॉल-अप देखने को मिल गया है और फैंस उन्हें बड़ा मौका मिलते देखकर बहुत ज्यादा खुश नज़र आ रहे हैं।

Draft 2023 का हिस्सा बने कुछ सुपरस्टार्स के NXT में प्रदर्शन को देखकर लगता है कि उन्हें मेन रोस्टर पर जरूर बड़ा पुश दिया जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 फेमस NXT सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें Draft 2023 के बाद मेन रोस्टर का हिस्सा बनने पर अब तगड़ा पुश मिल सकता है।

4- NXT सुपरस्टार वॉन वैग्नर WWE Draft 2023 के साथ फ्री एजेंट बन गए हैं

वॉन वैग्नर को NXT में एक मॉन्स्टर की तरह बुक किया गया था। उन्हें मेन इवेंट सीन में आने का ज्यादा चांस नहीं मिला। वैग्नर ने WWE मैनेजमेंट को काफी ज्यादा प्रभावित किया है और इसी वजह से थोड़े समय पहले रिपोर्ट्स आई थी कि वॉन को WWE अपना अगला टॉप स्टार बनाने के बारे में सोच रहा है।

वैग्नर अपने तगड़े रेसलिंग स्टाइल और साइज का उपयोग करके जरूर बवाल मचा सकते हैं। उनके पास रॉबर्ट स्टोन के रूप में एक मैनेजर भी है। इसी वजह से उन्हें प्रोमो कट करने के मामले में भी दिक्कत नहीं आएगी। वैग्नर को मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से ही WWE द्वारा टॉप स्टार की तरह पुश किया जा सकता है।

3&2- किट विल्सन और एल्टन प्रिंस (प्रिटी डेडली)

किट विल्सन और एल्टन प्रिंस ने NXT में डेब्यू के बाद से लगातार प्रभावित किया था। उन्हें बहुत जल्दी सफलता मिली क्योंकि इन-रिंग एक्शन के मामले में वो अन्य टीमों से काफी ज्यादा बेहतर हैं। दोनों ने NXT में टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा किया था और उन्होंने खुद को टैग टीम डिवीजन में साबित कर दिया है।

Draft 2023 के साथ उन्हें SmackDown ब्रांड का हिस्सा बनाया गया है। उन्हें यहां पर आते ही तगड़ा पुश मिल सकता है। वो माइक स्किल्स के मामले में भी बहुत आगे हैं। WWE उन्हें द उसोज़, ब्रॉलिंग ब्रूट्स, OC, स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और LWO जैसी टीमों के खिलाफ बुक कर सकता है। कुछ टीमों को हराकर वो अपना कद बढ़ा सकते हैं।

1- ग्रेसन वॉलर

ग्रेसन वॉलर को कई लोग WWE का भविष्य मानते हैं। वॉलर NXT में अपने हील वर्क के लिए बहुत ज्यादा चर्चित रहे थे। वॉलर के पास शानदार लुक और माइक स्किल्स हैं। रिंग में भी वो बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। NXT में उन्हें आसानी से ब्रांड के टॉप सुपरस्टार्स में गिना जाता था। वॉलर अपने बेहतरीन प्रदर्शन को मेन रोस्टर पर जारी रख सकते हैं।

उन्हें SmackDown ब्रांड द्वारा चुना गया है। वॉलर ने मेन रोस्टर पर आने के बाद हुए अपने इंटरव्यू से भी साबित कर दिया था कि कैरेक्टर वर्क के मामले में वो कई अनुभवी रेसलर्स को टक्कर देंगे। अगर ग्रेसन को सही शुरुआत मिली, तो उन्हें मेन रोस्टर पर रोक पाना मुश्किल रहेगा। इसी वजह से WWE उन्हें शुरुआत से ही एक बड़ा पुश देने की कोशिश कर सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications