WWE ने हाल ही में NXT की एक नई शुरुआत की है। अब NXT के लोगो से लेकर रिंग तक सभी में परिवर्तन आया है। इसके साथ ही NXT में अब एक फ्रेश रोस्टर देखने को मिल रहा है। NXT में कुछ अनुभवी सुपरस्टार्स हैं वहीं कई नए रेसलर्स की भी एंट्री देखने को मिल गई है। NXT से अमूमन सुपरस्टार्स मेन रोस्टर पर जाते हैं और वहां नाम बनाते हैं। कई बार NXT सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर पर सफलता नहीं मिलती तो कभी यह रेसलर्स अपने लिए बड़ा नाम बना लेते हैं। View this post on Instagram A post shared by WWE NXT (@wwenxt)इस समय NXT में कई ऐसे सुपरस्टार्स मौजूद हैं जो आगे जाकर मेन रोस्टर पर कदम रखेंगे। हालांकि, हर एक सुपरस्टार को सफलता मिलना मुश्किल है लेकिन इस समय NXT में कुछ स्टार्स हैं जो Raw या SmackDown में जाकर अपना बड़ा नाम बना सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 NXT सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो मेन रोस्टर पर जाकर सफलता हासिल कर सकते हैं।4- WWE NXT सुपरस्टार वॉल्टर View this post on Instagram A post shared by WALTER (@walter_aut)वॉल्टर ने 2019 में NXT के UK ब्रांड पर कदम रखा था। इसके बाद उन्हें जबरदस्त सफलता मिली। कुछ महीनों बाद वो NXT UK चैंपियन बन गए और उनके एक लंबे टाइटल रन की शुरुआत हुई। इसके बाद उन्होंने 2 सालों से ज्यादा समय तक टाइटल को अपने पास रखा। कुछ समय पहले ही वो इल्जा ड्रैगूनोव के खिलाफ इस टाइटल को हारे। इसी के साथ उनके 870 दिनों के लंबे टाइटल रन का अंत हो गया। वॉल्टर ने NXT में अपने तगड़े रन से काफी नाम कमाया है।अब वो एक नई शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार दिखाई दे रहे हैं। वॉल्टर के पास बड़ा साइज और शानदार रेसलिंग स्किल है। विंस मैकमैहन को WWE में ज्यादातर बड़े साइज के सुपरस्टार्स पसंद हैं। इसी वजह से वॉल्टर को सफलता मिल सकती है। वॉल्टर पर WWE मैनेजमेंट को भरोसा है और इसी वजह से इतने लंबे समय तक उनके पास यूनाइटेड किंगडम चैंपियनशिप थी। इस सुपरस्टार को मेन रोस्टर पर जरूर सफलता मिल सकती है।