NXT के 4 WWE Superstars जिनका WWE WrestleMania 38 के बाद मेन रोस्टर पर डेब्यू हो सकता है

WWE WrestleMania 38 के बाद NXT स्टार्स का डेब्यू हो सकता है
WWE WrestleMania 38 के बाद NXT स्टार्स का डेब्यू हो सकता है

WWE WrestleMania 38 इवेंट के आयोजन में अभी कुछ हफ्ते बचे हैं। WWE के लिए यह एक अहम शो है और हर साल इवेंट में बड़े मैच देखने को मिलते हैं। रेसलमेनिया (WrestleMania) के बाद WWE एक नई शुरुआत करता है और इसी के साथ कुछ नए सुपरस्टार्स का डेब्यू देखने को मिलता है। पिछले कुछ सालों में कई NXT स्टार्स का डेब्यू मेन रोस्टर पर हुआ है।

इस साल भी WrestleMania इवेंट के बाद रॉ (Raw) या स्मैकडाउन (SmackDown) के रोस्टर में NXT स्टार्स की एंट्री देखने को मिल सकती है। इन सुपरस्टार्स के पास बड़े मंच पर काम करने का मौका रहेगा और उनके करियर की एक नई शुरुआत देखने को मिलेगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 NXT सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो WrestleMania 38 के बाद मेन रोस्टर पर डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं।

4- WWE NXT सुपरस्टार डेक्सटर लूमिस

डेक्सटर लूमिस के पास काफी अनोखा कैरेक्टर है। WWE के पास अब डरावने कैरेक्टर्स नहीं हैं। पहले द अंडरटेकर और ब्रे वायट के पास शानदार गिमिक थे। अंडरटेकर रिटायर हो गए हैं वहीं ब्रे वायट को रिलीज किया गया है। इसी वजह से WWE को एक शानदार गिमिक की जरूरत है।

इसी कारण वो लूमिस को मेन रोस्टर पर ला सकते हैं। वो मेन रोस्टर पर आने के बाद अपने गिमिक द्वारा फैंस को आकर्षित कर सकते हैं। उनके पास अच्छी रेसलिंग स्किल्स और शानदार लुक्स है।लूमिस के लिए सफलता हासिल करना मुश्किल नहीं होगा। इसी कारण उनका मेन रोस्टर पर डेब्यू देखने को मिलना चाहिए।

पिछले कुछ समय से वो NXT ब्रांड में खास काम नहीं कर रहे हैं और WWE के पास उनके लिए वहां प्लान्स की कमी है। इसी वजह से उन्हें WrestleMania 38 के बाद मेन रोस्टर में भेजा जा सकता है। वो यहां नई शुरुआत कर सकते हैं और कई लोग उनके इस गिमिक को देखकर जरूर थोड़ा प्रभावित होंगे।

3- पीट डन

पीट डन को NXT में रहते हुए काफी ज्यादा समय हो गया है। उन्होंने पहले यूनाइटेड किंगडम के NXT ब्रांड में लंबे समय तक काम किया और फिर उन्हें NXT के मुख्य ब्रांड में भी सफलता मिली। पीट को मेन रोस्टर पर बुलाने की खबरें भी सामने आ रही थी और वो SmackDown के बाद डार्क मैच भी लड़ रहे थे।

लग रहा था कि उनका मेन रोस्टर पर डेब्यू होगा। हालांकि, अभी के लिए प्लान्स में बदलाव किए गए हैं। WrestleMania 38 के बाद पीट डन की मेन रोस्टर पर एंट्री हो सकती है। पीट Raw या SmackDown पर आने के बाद अच्छी तरह सफलता हासिल कर सकते हैं।

2- सैंटोस इस्कोबर

सैंटोस इस्कोबर WWE के अगले टॉप मेक्सिकन सुपरस्टार बन सकते हैं। उन्होंने NXT में रहते हुए प्रभावित किया है। वो हमेशा ही अपने फैक्शन के साथ रहते हुए प्रभावित करने में सफल रहे हैं। सैंटोस को NXT में पर्याप्त समय हो गया है और यहां वो अपना नाम सही तरह से बना पाए हैं।

वो कुछ ऐसा ही प्रदर्शन मेन रोस्टर पर कर सकते हैं। सैंटोस ने पहले भी संकेत दिए हैं कि वो मेन रोस्टर में डेब्यू कर सकते हैं। WrestleMania 38 के बाद वो सही मायने में मेन रोस्टर पर आ सकते हैं। वो अकेले या अपने ग्रुप को लेकर एंट्री कर सकते हैं। फैंस उन्हें देखना काफी पसंद करेंगे।

1- आईओ शिराई

आईओ शिराई को NXT में काम करते हुए काफी ज्यादा समय हो गया है। उन्होंने NXT में जबरदस्त सफलता हासिल की है और वो टाइटल भी जीत चुकी हैं। इस सुपरस्टार के पास टैलेंट की कमी नहीं है और उन्होंने NXT में रहते हुए फैंस को कई मौकों पर काफी प्रभावित किया है।

उन्हें इस ब्रांड में काम करते हुए लंबा समय हो गया है। इसी कारण अब उनकी एक नई शुरुआत होनी चाहिए। उन्हें WrestleMania 38 के बाद मेन रोस्टर पर लाया जा सकता है। Raw और SmackDown में अभी विमेंस सुपरस्टार्स की कमी है और इसी कारण शिराई को जोड़ा जाना अच्छा विकल्प रहेगा।