Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय सबसे चर्चित सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनके पास अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है और उन्हें ट्राइबल चीफ वाले कैरेक्टर में कोई धराशाई नहीं कर पाया है। रेंस ने अपने टाइटल रन के दौरान कई दिग्गजों का सामना किया है और उन्हें हराया है।रोमन रेंस ने Raw और SmackDown के सुपरस्टार्स के खिलाफ शानदार मैच दिए हैं। हालांकि, NXT ब्रांड में भी कुछ ऐसे रेसलर्स हैं जो ट्राइबल चीफ के खिलाफ बढ़िया काम कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 NXT सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें फैंस रोमन रेंस के खिलाफ देखना पसंद करेंगे।4- WWE NXT सुपरस्टार कार्मेलो हेस View this post on Instagram Instagram Postकार्मेलो हेस को NXT के सबसे उभरते हुए सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। इस सुपरस्टार के पास काफी टैलेंट हैं और उन्हें जरूर मेन रोस्टर पर सफलता मिलेगी। उनके पास अच्छी रेसलिंग और प्रोमो स्किल्स है। उनके पास बढ़िया फिजिक और एक टॉप सुपरस्टार का लुक भी है।इसी वजह से हेस को फैंस बहुत पसंद करते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने मेन रोस्टर सुपरस्टार रिकोशे के साथ जबरदस्त मैच देकर साबित कर दिया था कि वो अच्छे रेसलर्स के सामने प्रभावित कर सकते हैं। इसी कारण उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ देखना सही मायने में बहुत रोचक रहेगा।3- ग्रेसन वॉलर View this post on Instagram Instagram Postग्रेसन वॉलर की तुलना अभी से फैंस WWE के कई टॉप हील स्टार्स से करने लगे हैं। वॉलर ने अभी तक मेन रोस्टर के कुछ टैलेंटेड स्टार्स के खिलाफ काम करके प्रभावित किया है। उन्होंने एजे स्टाइल्स के खिलाफ स्टोरीलाइन में फैंस का दिल जीता था। साथ ही अभी वो पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन अपोलो क्रूज के साथ दुश्मनी का हिस्सा हैं।ग्रेसन थोड़े समय पहले तक सोलो सिकोआ के साथ दुश्मनी का हिस्सा थे। इसी दौरान उन्होंने द ब्लडलाइन और रोमन रेंस पर भी निशाना साधा था। इसी कारण से फैंस चाहते हैं कि वॉलर को ट्राइबल चीफ के खिलाफ लड़ने का मौका दिया जाए। हर कोई मुकाबले को जरूर पसंद करेगा।2- वॉन वैग्नर View this post on Instagram Instagram Postवॉन वैग्नर को WWE काफी ज्यादा प्रमोट कर रहा है। उन्हें लगातार सफलता मिल रही है क्योंकि उनके पास जबरदस्त साइज है और अब उन्हें एक मैनेजर भी मिल गया है। कुछ समय पहले खबरें सामने आई थी कि वैग्नर को WWE असल में अगले ऐज के रूप में देख रहा है।अगर यह बात सही है तो फिर आगे जाकर वॉन को जरूर सफलता मिलेगी। वैग्नर अपने साइज और खतरनाक रेसलिंग स्टाइल के लिए फेमस हैं। इसी कारण फैंस उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ देखना जरूर पसंद करेंगे। इससे वैग्नर को भी कुछ हद तक फायदा मिलेगा।1- ब्रॉन ब्रेकर View this post on Instagram Instagram Postब्रॉन ब्रेकर को NXT 2.0 इतिहास का सबसे शानदार रेसलर माना जा सकता है। उन्होंने अभी तक किसी भी तरह से फैंस को निराश नहीं किया है। उनके पास टॉप स्टार बनने के सारे गुण हैं और जरूर ही वो मेन रोस्टर पर भी सफलता हासिल करेंगे। साथ ही ब्रेकर की उम्र भी अभी कम है।ब्रेकर की तुलना अभी से कई लोग रोमन रेंस से करने लग गए हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स पिछले कुछ समय से लगातार अपने-अपने ब्रांड में टॉप पर चल रहे हैं। इसी कारण उन्हें आमने-सामने देखना सही मायने में एक जबरदस्त चीज़ मानी जाएगी। ब्रेकर vs रेंस एक ड्रीम मैच की तरह है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।