WWE में बड़ा नाम बनाने से पहले Roman Reigns के 4 पुराने वीडियो जो शायद आपने नहीं देखे होंगे

रोमन रेंस इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन है
रोमन रेंस इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन है

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। द ट्राइबल चीफ मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं। इसके अलावा वो 6 बार रेसलमेनिया (WrestleMania) के मेन इवेंट का हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में कई WWE स्टार्स को मात भी दी है।

Ad

रोमन रेंस ने WWE के मेन रोस्टर पर डेब्यू Survivor Series 2012 में किया था। इस दौरान वो द शील्ड ग्रुप के साथ नजर आ रहे थे। रोमन रेंस फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरे और आज वो WWE के सबसे बड़े स्टार बन गए हैं। वो भविष्य में WWE हॉल ऑफ फेमर भी बन सकते हैं। हालांकि, वो रोमन रेंस हमेशा से ही इतने ज्यादा फेमस नहीं थे। आइए उनके शुरुआती करियर से जुड़े हुए कुछ पुराने वीडियो पर नजर डालते हैं।

4- अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का फर्स्ट प्रोमो

youtube-cover
Ad

अन्य WWE सुपरस्टार्स की तरह ही रोमन रेंस ने भी मेन रोस्टर डेब्यू करने से पहले कुछ समय NXT में बिताया था। FCW को 2012 में NXT के रूप में लाया गया था। इस दौरान रोमन रेंस ने एक हील के तौर पर डेब्यू किया था।

अपने पहले हील प्रोमो में रोमन रेंस काफी ज्यादा आत्मविश्वास के साथ नजर आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने सूट पहना हुआ था। अपने पहले प्रोमो में उन्होंने कहा था कि यह रोमन रेंस का समय है। उनके इस प्रोमो के बाद फैंस फ्यूचर में उन्हें एक बड़े हील स्टार के रूप में देखने लगे थे।

3- रोमन रेंस ने कुछ समय फुटबॉल भी खेला था

youtube-cover
Ad

WWE में प्रोफेशनल रेसलर बनने से पहले रोमन रेंस ने फुटबॉल में करियर बनाने की कोशिश की थी। इस दौरान वो अपने रियल नाम जो अनोआ'ई से जाने जाते थे। 2008 में कनाडाई फुटबॉल लीग (CFL) के एडमोंटन एस्किमोस ने उन्हें साइन कर लिया था।

उन्होंने एडमोंटन एस्किमोस के लिए सिर्फ एक ही सीजन खेला था, जिसके बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया था। एडमोंटन एस्किमोस से रिलीज होने के बाद रोमन रेंस ने फुटबॉल से संन्यास ले लिया था। फुटबॉल से रिटायर होने के बाद उन्होंने रेसलिंग में अपना करियर बनने की कोशिश की, जिसमें उन्हें काफी ज्यादा सफलता मिली और आज वो WWE के सबसे बड़े स्टार बन गए हैं।

2- साशा बैंक्स से पहले रोमन रेंस 'द बॉस' के कैरेक्टर में नजर आ रहे थे

Ad

अलग ब्रांड होने के बाद भी NXT को हमेशा ही WWE के डेवलपमेंटल शो के रूप में देखा जाता था। 2012 से पहले इसे फ्लोरिडा चैंपियनशिप रेसलिंग (FCW) के नाम से जाता था। तब इस ब्रांड में सैथ रॉलिंस, एरिक रोवन, कोरी ग्रेव्स और रोमन रेंस जैसे स्टार थे।

FCW में तब रोमन रेंस 'द बॉस' के कैरेक्टर में नजर आते थे। इस दौरान उन्होंने कई बार द बॉस के रूप में प्रोमो भी कट किया था। इसके बाद ही पूरे लॉकर रूम ने उन्हें नोटिस किया था। रोमन रेंस भले ही अभी बॉस के कैरेक्टर में नजर नहीं आते हैं, लेकिन इसके बाद भी वो WWE के टॉप स्टार बन गए हैं।

1- रोमन रेंस और कोरी ग्रेव्स के बीच मैच हुआ है

youtube-cover
Ad

कोरी ग्रेव्स को इस समय उनकी कमेंट्री के लिए जाना जाता है। हालांकि, एक समय कोरी ग्रेव्स अपनी कमेंट्री के लिए नहीं बल्कि अपने इन-रिंग वर्क के लिए जाने जाना था। वो अपने करियर में सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस जैसे स्टार्स से भी लड़ चुके हैं।

कोरी ग्रेव्स और रोमन रेंस FCW में एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं। इस दौरान रोमन रेंस 'Leake' नाम से जाने जाते थे। WWE ने इस मैच का थोड़ा-सा पार्ट अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया हुआ है। हालांकि, ग्रेव्स को 2014 में रिटायर होना पड़ा था, जिसके बाद वो कमेंट्री टेबल पर नजर आने लगे। दूसरी ओर रोमन रेंस इस समय रेसलिंग की दुनिया के सबसे बड़े स्टार बन चुके हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications