4 कारण क्यों पूर्व WWE चेयरमैन Vince McMahon का रिटायर होना सही फैसला है 

WWE दिग्गज ट्रिपल एच, स्टैफनी मैकमैहन और विंस मैकमैहन
WWE दिग्गज ट्रिपल एच, स्टैफनी मैकमैहन और विंस मैकमैहन

Vince McMahon: WWE के पूर्व चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने हाल ही में रिटायरमेंट लेने का ऐलान करते हुए सभी को हैरान कर दिया। विंस मैकमैहन ने सोशल मीडिया के जरिए इस चीज़ का ऐलान किया था और उनके रिटायरमेंट लेने के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा का दौर शुरू हो चुका है। देखा जाए तो WWE को टॉप रेसलिंग कंपनी बनाने में विंस का बहुत बड़ा हाथ रहा है।

Ad

यह कहना गलत नहीं होगा कि विंस मैकमैहन के रिटायर होने से एक युग का अंत हो चुका है। ऐसा लग रहा है कि विंस मैकमैहन ने काफी सोच-समझकर यह फैसला लिया है और उनका यह फैसला काफी हद तक सही भी है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों पूर्व WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन का रिटायर होना सही फैसला है।

4- पूर्व WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन की काफी उम्र हो चुकी है

Ad

WWE को टॉप पर बनाए रखने के लिए विंस मैकमैहन कई दशकों से इस रेसलिंग कंपनी की जिम्मेदारी संभालते हुए आए हैं। हालांकि, मौजूदा समय में विंस मैकमैहन की काफी उम्र हो चुकी है और बता दें, वो 77 साल के हो चुके हैं। इतनी उम्र होने की वजह से विंस मैकमैहन शायद ही ज्यादा समय तक WWE की जिम्मेदारी संभाल पाते।

यही कारण है कि विंस मैकमैहन का रिटायर होने का ऐलान करना सही फैसला है। वैसे भी, विंस मैकमैहन को इतनी उम्र में काम करने में जरूर दिक्कत आती होगी। देखा जाए तो कंपनी में कई अनुभवी लोग मौजूद हैं जो कि विंस मैकमैहन की अनुपस्थिति में WWE की जिम्मेदारी काफी अच्छे से संभाल सकते हैं।

3- विंस मैकमैहन पिछले कुछ समय में विवादों में घिर चुके हैं

Ad

विंस मैकमैहन पिछले काफी समय से विवादों में घिरे हुए हैं और इस दौरान उनपर काफी गंभीर आरोप लगाए जा चुके हैं। यही नहीं, विंस मैकमैहन पर लगाए गए इन गंभीर आरोपों की जांच भी चल रही है। इसी वजह से विंस मैकमैहन को WWE चेयरमैन के पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर भी होना पड़ा था।

चूंकि, विंस मैकमैहन मौजूदा समय में काफी विवादों में फंस चुके हैं इसलिए उनका WWE के लिए काम करना जारी रखना सही नहीं होता। यही कारण है कि विंस मैकमैहन का रिटायर होना बिल्कुल सही फैसला है और यह देखना रोचक होगा कि विंस मैकमैहन उनपर लगाए आरोपों की जांच में दोषी पाए जाते हैं या नहीं।

2- WWE मेन रोस्टर में NXT सुपरस्टार्स का बेहतर इस्तेमाल देखने को मिल पाएगा

Ad

WWE में पिछले कुछ सालों में अधिकतर NXT सुपरस्टार्स के मेन रोस्टर में आने के बाद उन्हें काफी साधारण बुकिंग दी गई थी और कुछ ही NXT सुपरस्टार्स का मेन रोस्टर में सही तरह इस्तेमाल हो पाया था। यही नहीं, WWE ने कई NXT सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर में लाने के बाद उन्हें रिलीज कर दिया था और कुछ सुपरस्टार्स ने अपनी मर्जी से कंपनी छोड़ दी थी।

चूंकि, विंस मैकमैहन रिटायर हो चुके हैं, इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि NXT सुपरस्टार्स के मेन रोस्टर डेब्यू के बाद उन्हें अब बेहतर बुकिंग दी जा सकती है और इस वजह से कंपनी को कुछ नए स्टार मिल सकते हैं। यही कारण है कि विंस मैकमैहन का रिटायरमेंट लेने का फैसला काफी अच्छा है। यही नहीं, उनके रिटायर होने से मेन रोस्टर में मौजूद कुछ डिजर्विंग सुपरस्टार्स को भी बड़ा पुश मिलने की शुरूआत हो सकती है।

1- विंस मैकमैहन के रिटायर होने से WWE प्रोग्रामिंग की नए सिरे से शुरूआत हो सकती है

Ad

पिछले कुछ सालों में WWE को गिरते रेटिंग्स की समस्या से जूझना पड़ा है और इस चीज़ के लिए विंस मैकमैहन की काफी आलोचना भी की गई थी। कई फैंस सोशल मीडिया के जरिए WWE के शोज में बदलाव की भी मांग कर रहे थे। चूंकि, विंस मैकमैहन रिटायर हो चुके हैं, WWE के शोज में आखिरकार बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विंस मैकमैहन के रिटायर होने की वजह से WWE प्रोग्रामिंग की नए सिरे से शुरूआत हो सकती है और इस वजह से WWE में कुछ ऐसी चीज़ें भी देखने को मिल सकती हैं जो कि पहले कभी WWE टेलीविजन पर देखी नहीं गई। बता दें, स्टैफनी मैकमैहन और निक खान WWE के को-सीईओ हैं जबकि ट्रिपल एच एक बार फिर EVP पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यह देखना रोचक होगा कि ये तीनों मिलकर WWE शोज में क्या बदलाव लाने वाले हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications