4 कारण क्यों भारतीय WWE Superstar Veer Mahaan को NXT में भेजा जा रहा है 

भारतीय WWE सुपरस्टार्स सांगा और वीर महान
भारतीय WWE सुपरस्टार्स सांगा और वीर महान

Veer Mahaan: भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) ने पिछले साल रॉ (Raw) के जरिए अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि फिलहाल के लिए उनका मेन रोस्टर में रन समाप्त हो चुका है। बता दें, वीर महान हाल ही में NXT के एक हाउस शो के दौरान भारतीय सुपरस्टार सांगा उर्फ सौरव गुर्जर (Sanga aka Saurav Gurjar) के साथ मिलकर टैग टीम मैच लड़ते हुए दिखाई दिए थे।

देखा जाए तो वीर महान को Raw में ज्यादा मौके नहीं दिए गए थे इसलिए उन्हें NXT में भेजा जाना हैरान करता है। ऐसा लग रहा है कि WWE ने काफी सोच-समझकर यह कदम उठाया है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान को NXT में भेजा जा रहा है।

4- भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान NXT में रहकर खुद में सुधार ला सकते हैं

वीर महान ने Raw में नए कैरेक्टर में वापसी के बाद अपने परफॉर्मेंस से काफी प्रभावित किया था। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि WWE वीर से इससे बेहतर परफॉर्मेंस चाहती है। देखा जाए तो Raw में वीर महान को नियमित रूप से टेलीविजन पर समय बिताने का मौका नहीं मिल पा रहा था इसलिए इस ब्रांड में उनके लिए खुद में सुधार लाना काफी मुश्किल होता।

हालांकि, NXT में उन्हें नियमित रूप से टेलीविजन पर इस्तेमाल किया जा सकता है इसलिए इस ब्रांड में उनके पास अपने इन-रिंग स्किल्स को बेहतर करने का शानदार मौका होगा। अगर वीर महान NXT में रहकर खुद को बेहतर सुपरस्टार बना लेते हैं तो संभव यह भी है कि उन्हें मेन रोस्टर में वापसी कराते हुए बड़ा पुश दिया जा सकता है।

3- WWE के पास Raw में वीर महान के लिए कोई स्टोरीलाइन नहीं थी

ट्रिपल एच द्वारा WWE की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही कई बड़े सुपरस्टार्स की वापसी हो चुकी है और इस वजह से Raw & SmackDown में सुपरस्टार्स की संख्या काफी बढ़ चुकी है। रेड ब्रांड में वापसी करने वाले सुपरस्टार्स को पुश देने की वजह से पिछले काफी समय से वीर महान का रेड ब्रांड में इस्तेमाल किया जाना काफी कम हो चुका था।

ऐसा लग रहा है कि WWE के पास Raw में वीर महान के लिए कोई स्टोरीलाइन नहीं थी। यह उन्हें NXT में भेजे जाने की बड़ी वजह हो सकती है। चूंकि, वीर महान को NXT में भेजा जा रहा है, यह देखना रोचक होगा कि इस ब्रांड में उनका किस तरह इस्तेमाल किया जाने वाला है और उन्हें चैंपियन बनने का मौका मिलता है या नहीं।

2- सांगा के साथ उनका रीयूनियन कराने के लिए

जैसा कि हमने बताया कि वीर महान हाल ही में एक NXT हाउस शो के दौरान सांगा के साथ मिलकर टैग टीम मैच लड़ते हुए दिखाई दिए थे। बता दें, ये दोनों सुपरस्टार्स पहले भी NXT में इंडस शेर नाम की टैग टीम के रूप में काम कर चुके हैं। ऐसा लग रहा है कि WWE का एक बार फिर इन दोनों सुपरस्टार्स को टीम के रूप में इस्तेमाल कराने का प्लान है।

शायद यही कारण है कि वीर महान को NXT में भेजा जा रहा है। उम्मीद है कि वीर महान & सांगा की टीम को NXT में बड़ा पुश दिया जाएगा और ये दोनों सुपरस्टार्स इस ब्रांड में टैग टीम चैंपियंस बनने में कामयाब रहेंगे। इसके साथ ही यह भी देखना रोचक होगा कि वीर महान को NXT में सिंगल्स मैच लड़ने का मौका मिलता है या नहीं।

1- NXT की ओर भारतीय दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए

WWE भारतीय फैंस के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है और भारतीय दर्शक बड़ी संख्या में WWE के शोज को देखते हैं। हालांकि, भारतीय फैंस केवल मेन रोस्टर शोज को देखना पसंद करते हैं और NXT देखने वाले भारतीय दर्शकों की संख्या काफी कम है। शायद यही कारण है कि वीर महान को NXT में भेजने का फैसला किया गया है।

बता दें, वीर महान भारतीय फैंस के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं और शायद WWE वीर को NXT में भेजकर उनकी लोकप्रियता को भुनाना चाहती है। हालांकि, यह देखना रोचक होगा कि WWE का वीर महान को NXT में भेजने का फैसला कितना सही साबित होता है। इस बात पर भी निगाहें होंगी कि वीर के NXT में जाने के बाद इस शो को देखने वाले भारतीय दर्शकों की संख्या में इजाफा होता है या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links