WWE WrestleMania 38 Day 1 में शुरू से लेकर अंत तक धमाकेदार एक्शन देखने को मिला और इस बीच बैकी लिंच (Becky Lynch) को बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के खिलाफ अपने रॉ (Raw) विमेंस टाइटल को डिफेंड करना था। असल में इस स्टोरीलाइन की शुरुआत समरस्लैम (SummerSlam 2021) में हुई थी, जिसमें बैकी ने चौंकाने वाली वापसी करते हुए ब्लेयर को चैलेंज किया था।रेसलमेनिया (WrestleMania 38) के मैच में उनके बीच बहुत जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, लेकिन अंत में ब्लेयर ने पिन के जरिए जीत हासिल कर अपने करियर में पहली बार Raw विमेंस टाइटल अपने नाम किया है। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं WrestleMania 38 में बियांका ब्लेयर के Raw विमेंस चैंपियन बनने के 4 बड़े कारणों के बारे में।#)WWE SummerSlam 2021 की हार का बदला पूरा करने के लिएWWE@WWEBIANCA DID IT!!!!!!!@BiancaBelairWWE is the NEW #WWERaw Women's Champion at #WrestleMania!7:19 AM · Apr 3, 2022194424656BIANCA DID IT!!!!!!!@BiancaBelairWWE is the NEW #WWERaw Women's Champion at #WrestleMania! https://t.co/hs5tl8ocCsजैसा कि हमने आपको बताया कि बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर की ये दुश्मनी SummerSlam 2021 में बैकी लिंच की वापसी के बाद शुरू हुई थी। जहां बैकी ने ब्लेयर को चैलेंज करते हुए ना केवल 26 सेकंड में हराया बल्कि SmackDown विमेंस टाइटल भी जीता था। तभी से WWE फैंस मांग कर रहे थे कि ब्लेयर को अपना बदला पूरा करने का मौका मिलना चाहिए।आखिरकार उन्हें ये मौका WrestleMania 38 में मिला, जिसके लिए उनकी स्टोरीलाइन को शानदार तरीके से बिल्ड किया गया और उनका मैच भी फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरा। 26 सेकंड की उस हार से ब्लेयर को कमजोर दिखाया गया था, इसलिए वो अगर WrestleMania में भी अपना बदला पूरा ना कर पातीं, तो ब्लेयर के कैरेक्टर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता था।#)बियांका को Raw की टॉप बेबीफेस सुपरस्टार बनाने के लिएWWE@WWEThe EST for a reason!!!@BiancaBelairWWE #WrestleMania #WomensTitle7:19 AM · Apr 3, 20223173741The EST for a reason!!!@BiancaBelairWWE #WrestleMania #WomensTitle https://t.co/OWHNw32uPkआपको बता दें कि Raw विमेंस डिवीजन में इस समय बैकी लिंच, एलेक्सा ब्लिस और रिया रिप्ली जैसी बड़ी सुपरस्टार्स मौजूद हैं। मगर अधिकांश टॉप लेवल की सुपरस्टार्स इस समय हील किरदार निभा रही हैं और जो बेबीफेस हैं, वो मिड-कार्ड स्टोरीलाइंस में परफॉर्म करती हुई नजर आ रही हैं।टॉप कार्ड स्टोरीलाइंस के मामले में Raw विमेंस डिवीजन को टॉप बेबीफेस सुपरस्टार की कमी खल रही थी। आपको याद दिला दें कि पिछले साल WrestleMania में साशा बैंक्स को हराकर ब्लेयर नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनी थीं। वहीं लगातार दूसरे साल उन्हें WrestleMania मोमेंट देकर संभव ही टॉप बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में स्थापित करने की कोशिश की गई है।#)बैकी लिंच के खिलाफ बियांका ब्लेयर कई बार हार चुकी थींWWE@WWEMANHANDLE SLAM ONTO THE STEEL STEPS!!!@BeckyLynchWWE #WrestleMania #WomensTitle7:17 AM · Apr 3, 20221751408MANHANDLE SLAM ONTO THE STEEL STEPS!!!@BeckyLynchWWE #WrestleMania #WomensTitle https://t.co/ePT66QKS7cSummerSlam 2021 में बैकी लिंच के चैंपियन बनने के बाद बियांका ब्लेयर उनके खिलाफ कई मैच लड़ चुकी थीं। हालांकि Extreme Rules 2021 में बियांका ब्लेयर की जीत जरूर हुई, लेकिन उस मैच का परिणाम DQ से आया था। उसके बाद Crown Jewel 2021 के ट्रिपल थ्रेट चैंपियनशिप मैच में ब्लेयर को हार मिली।वहीं Raw के एक एपिसोड में भी उनका धमाकेदार मैच लड़ा गया, मगर वहां भी ब्लेयर के हाथ निराशा लगी। चैंपियन के खिलाफ मिल रही लगातार मैचों मे हार से ब्लेयर का किरदार अधिक दिलचस्प नहीं बन पा रहा था, उस दृष्टि से WrestleMania 38 की हार उन्हें एक बार फिर वहीं पहुंचा सकती थी, जहां से उनके मेन रोस्टर सफर की शुरुआत हुई थी।#)लंबे टाइटल रन के एंगल को ज्यादा यूज़ नहीं किया जाना चाहिएWWE@WWEGO BIANCA!!!@BiancaBelairWWE #WrestleMania #WomensTitle7:17 AM · Apr 3, 20221261297GO BIANCA!!!@BiancaBelairWWE #WrestleMania #WomensTitle https://t.co/0MK0g45KeRजब WWE की शुरुआत हुई थी, तब कंपनी रेसलर्स को टॉप सुपरस्टार्स में तब्दील करने की कोशिश कर रही थी। इसलिए उस समय सुपरस्टार्स बहुत लंबे समय तक चैंपियन बने रहते थे, लेकिन अब रोस्टर में टैलेंटेड सुपरस्टार्स की कोई कमी नहीं है, जो हमेशा टाइटल शॉट पाने के इंतज़ार में रहते हैं।आपको बता दें कि Raw विमेंस टाइटल पिछले 5 महीनों से भी ज्यादा समय से बैकी के पास था। हालांकि उनका हील कैरेक्टर फैंस के लिए दिलचस्प बना हुआ था, लेकिन WWE को लंबे टाइटल रन के एंगल को अत्यधिक प्रयोग में नहीं लाना चाहिए।बैकी की स्टार पावर को देखते हुए अगर उन्हें WrestleMania में जीत मिलती तो निश्चित ही उनका टाइटल रन कम से कम SummerSlam 2022 तक चलता, मगर WWE में रोमन रेंस का टाइटल रन पहले ही 570 दिनों के आंकड़े को पार कर चुका है। अगर दूसरे डिवीजंस में भी सुपरस्टार्स को लंबे टाइटल रन के लिए बुक किया गया तो फैंस के मन में ऊब की भावना पैदा होने लगेगी।