4 बड़े कारण क्यों Raw में Bobby Lashley को WWE से फायर किया गया

Ujjaval
WWE Raw में बॉबी लैश्ले को फायर किया गया
WWE Raw में बॉबी लैश्ले को फायर किया गया

Bobby Lashley: WWE रॉ (Raw) में बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) को फायर कर दिया गया। दरअसल, मेन इवेंट में बॉबी लैश्ले और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के बीच मैच देखने को मिला था। इस मैच में लैश्ले ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन सैथ को अंत में जीत मिली। इस मैच के बाद बॉबी ने रेफरी को धक्का दिया और फिर एडम पीयर्स के साथ खराब तरह का बर्ताव किया।

गुस्से में आकर एडम ने लैश्ले को फायर कर दिया। यह देखकर लैश्ले खुद चौंक गए थे। कुछ ऐसे कारण हैं, जिनकी वजह से Raw में बॉबी के लिए यह स्टोरीलाइन एंगल प्लान किया गया होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों को लेकर बात करेंगे, क्यों बॉबी लैश्ले को Raw में फायर किया गया।

4- बॉबी लैश्ले लंबे समय से लगातार नज़र आ रहे हैं, उन्हें ब्रेक देने के लिए

बॉबी लैश्ले WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्हें देखने के लिए हर हफ्ते फैंस उत्साहित रहते हैं। अब ब्रॉक लैसनर बहुत कम नज़र आते हैं और रोमन रेंस भी पार्ट-टाइमर बन गए हैं। ऐसे में सैथ रॉलिंस, बॉबी लैश्ले और ड्रू मैकइंटायर जैसे टॉप स्टार्स पर भार बढ़ गया है।

इसी कारण इन सुपरस्टार्स को लगातार टीवी पर नज़र आना पड़ता है। बॉबी काफी समय से लगातार शोज़ का हिस्सा बन रहे हैं और उन्हें ब्रेक पर जाने की जरूरत थी। इसी कारण शायद WWE ने उन्हें फायर करने का एंगल प्लान किया है। इससे लैश्ले एक-दो महीनों तक एक्शन से दूर रह सकते हैं।

3- बॉबी लैश्ले vs ऑथोरिटी स्टोरीलाइन शुरू करने के लिए

बॉबी लैश्ले और एडम पीयर्स के बीच अनबन देखने को मिल रही थी। इसी का गुस्सा एडम ने Raw में निकाला। पिछले हफ्ते बॉबी लैश्ले ने सैथ के साथ ब्रॉल में गलती से WWE ऑफिशियल पर स्पीयर लगा दिया था। इसी कारण एडम ने उन्हें चेतावनी दी थी। इस हफ्ते फिर लैश्ले ने खराब बर्ताव किया।

उन्होंने रेफरी और पीयर्स दोनों पर हाथ उठाया। इसी कारण लैश्ले को सजा मिली है। लैश्ले इसी कारण पीयर्स से निराश होंगे और वो फायर होने के बावजूद लगातार शोज़ में आने की कोशिश कर सकते हैं। इससे लैश्ले की ऑथोरिटी के साथ दुश्मनी शुरू हो सकती है। यहां ट्रिपल एच या स्टैफनी मैकमैहन में से किसी को शामिल होना पड़ सकता है।

2- Raw में उन्होंने लगभग सभी का सामना कर लिया था और यह उन्हें SmackDown में भेजने के लिए किया गया

Raw में काफी समय से बॉबी लैश्ले काम कर रहे हैं। उन्होंने Raw ब्रांड में रहते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की है। हालांकि, लैश्ले को रेड ब्रांड में पर्याप्त समय हो गया है। उन्होंने लगभग हर एक सुपरस्टार का सामना कर लिया है। इसी वजह से फैंस लैश्ले को बार-बार उन्हीं स्टार्स के खिलाफ देखकर बोर हो गए हैं।

इसी कारण शायद WWE ने उन्हें फायर करने का स्टोरीलाइन एंगल प्लान किया है। Raw से फायर होने पर लैश्ले SmackDown में जा सकते हैं। वहां पर रोमन रेंस, कैरियन क्रॉस, ड्रू मैकइंटायर, गुंथर और ब्रे वायट समेत कई सारे स्टार्स हैं, जिनके खिलाफ वो एक फ्रेश स्टोरीलाइन शुरू कर सकते हैं।

1- ब्रॉक लैसनर की वापसी तक लैश्ले के पास करने के लिए कुछ नहीं था

बॉबी लैश्ले काफी महीनों पहले यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप हारे थे और लंबे समय से वो टाइटल को वापस हासिल करने की कोशिश में लगे हुए थे। उन्हें सफलता नहीं मिल रही थी और इसका एक बड़ा कारण यह भी था कि WWE उन्हें आगे जाकर ब्रॉक लैसनर के खिलाफ बुक करना चाहता है।

दोनों के बीच तीसरा मैच बाकी है। यह मैच WrestleMania 39 या Royal Rumble 2023 में हो सकता है। इसी कारण लैश्ले के पास द बीस्ट के साथ दुश्मनी एक बार फिर आगे बढ़ाने तक कुछ करने के लिए नहीं था। इसी वजह से उन्हें टीवी से दूर किया गया। जैसे ही ब्रॉक वापस आएंगे, लैश्ले का रिटर्न हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now