WWE का WrestleMania 38 इवेंट जबरदस्त रहा था और इसके आयोजन को काफी समय हो गया है। इसके बाद WWE का एक बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिल गया है वहीं दूसरा शो करीब है। रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 की सफलता के बाद WWE से कुछ चीज़ों को लेकर काफी ज्यादा उम्मीदें थी। कई मौकों पर WWE ने अपने फैंस को खुश किया वहीं कई ऐसे पल आए जहां प्रशंसकों को निराशा का सामना करना पड़ा है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे जिनकी वजह से फैंस WrestleMania 38 के बाद WWE से मुख्य रूप से निराश हुए हैं। 4- WWE के इवेंट्स में ज्यादा चैंपियनशिप मैच नहीं होनाThe WWE hub@TravisloveswweWrestleMania Backlash 2022 Match Card•SmackDown Women's Championship I Quit Match: Charlotte Flair (c) vs. Ronda Rousey•The Bloodline (Roman Reigns & The Usos) vs. Drew McIntyre & RK-Bro•Cody Rhodes vs. Seth Rollins5WrestleMania Backlash 2022 Match Card•SmackDown Women's Championship I Quit Match: Charlotte Flair (c) vs. Ronda Rousey•The Bloodline (Roman Reigns & The Usos) vs. Drew McIntyre & RK-Bro•Cody Rhodes vs. Seth Rollins https://t.co/2BkTcdtCjTWWE के पास इस समय काफी सारे चैंपियंस हैं। हालांकि, ज्यादातर चैंपियंस को इवेंट में टाइटल डिफेंड करने का मौका ही नहीं मिल रहा है। WrestleMania Backlash में सिर्फ एक चैंपियनशिप मैच देखने को मिला था वहीं Hell in a Cell 2022 में सिर्फ दो टाइटल मुकाबलों का आयोजन होने वाला है। WWE को अपने चैंपियंस का शो में इस्तेमाल करना चाहिए और मुख्य रूप से टाइटल मैचों पर ध्यान देना चाहिए। WWE ने WrestleMania 38 के बाद इस मामले में सभी फैंस को काफी ज्यादा निराश किया है। WWE को अगले कुछ इवेंट्स में ज्यादा से ज्यादा चैंपियनशिप मैच बुक करने पर ध्यान देना चाहिए। 3- Raw के पास सिर्फ दो बड़े टाइटल्स रहनाWrestlingWorldCC@WrestlingWCCRoman Reigns and The Usos now hold SIX WWE titles 11271903Roman Reigns and The Usos now hold SIX WWE titles 🏆 https://t.co/LNQmzjwNsIRaw के पास इस समय अपने ब्रांड के सिर्फ दो ही चैंपियंस हैं। Raw की टॉप चैंपियनशिप रोमन रेंस के पास है और वो मुख्य रूप से SmackDown रोस्टर के सदस्य हैं। इसके अलावा द उसोज़ के पास SmackDown और Raw टैग टीम टाइटल्स हैं और वो भी ब्लू ब्रांड का हिस्सा हैं। Raw के दो मुख्य टाइटल्स SmackDown सुपरस्टार्स के पास हैं। Raw के पास अब सिर्फ Raw विमेंस चैंपियनशिप और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप है। यह काफी निराशाजनक चीज़ है क्योंकि दोनों ब्रांड्स के पास बराबर टाइटल्स होने चाहिए या फिर ब्लडलाइन को लगातार दोनों शोज़ पर नजर आना चाहिए। 2- साशा बैंक्स और नेओमी का बुकिंग से परेशान होकर वॉकआउट करनाPro Wrestling Finesse@ProWFinesseSasha Banks & Naomi didn't disappoint me. And they sure as hell didn't let me down either. #SmackDown54141165Sasha Banks & Naomi didn't disappoint me. And they sure as hell didn't let me down either. #SmackDown https://t.co/rC8c1An9gIसाशा बैंक्स और नेओमी ने WrestleMania 38 में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। WWE अपने विमेंस टैग टीम डिवीजन पर उतना ध्यान नहीं देता है लेकिन नेओमी और साशा बैंक्स बतौर चैंपियंस अच्छी बुकिंग चाहती थीं। WWE उन्हें विमेंस चैंपियंस के साथ स्टोरीलाइन में डाल रहा था जबकि वो विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को चर्चा का विषय बनाना चाहती थीं। इसी वजह से कुछ हफ्तों पहले Raw के एपिसोड में उन्होंने वॉकआउट करने का फैसला किया। बाद में WWE ने दोनों को सस्पेंड कर दिया और उनसे टाइटल्स लेने का निर्णय लिया। दोनों विमेंस सुपरस्टार्स को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है और उनका वॉकआउट करना एक निराशाजनक चीज़ थी। 1- रोमन रेंस का अनडिस्प्यूटेड टाइटल को डिफेंड नहीं करनाMark Torres@matorr1207The proper way to acknowledge your Tribal Chief @WWERomanReigns42955The proper way to acknowledge your Tribal Chief @WWERomanReigns https://t.co/rUO6LwGjHpरोमन रेंस ने WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर को हराकर इतिहास रचा था। वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने में सफल रहे थे। इसके बाद से रेंस ने अपने टाइटल को कभी भी डिफेंड नहीं किया है। वो WrestleMania Backlash में एक 6 मैन टैग टीम मैच का हिस्सा बने थे। लग रहा था कि Hell in a Cell में उनका कोई चैंपियनशिप मैच होगा लेकिन वो इस इवेंट का हिस्सा नहीं हैं। रोमन रेंस का यूनिवर्सल टाइटल रन अच्छा रहा था लेकिन डबल चैंपियन बनने के बाद से WWE ने उनकी खराब बुकिंग द्वारा अपने सभी फैंस को काफी ज्यादा निराश किया है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।