Jey Uso & Sami Zayn: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का अंत शानदार तरीके से हुआ। जिमी उसो (Jimmy Uso) ने प्रोमो कट किया और जे उसो (Jey Uso) को बुलाया। हालांकि, सैमी ज़ेन (Sami Zayn) आए और उन्होंने जिमी को समझाने की कोशिश की। बाद में जे ने फैंस के बीच एंट्री की और जिमी ने सैमी पर अटैक किया।सैमी ने अंत में जिमी पर हैलुवा किक लगा दी और जे ने कुछ नहीं किया। खैर, कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे लगता है कि जे उसो को अब सैमी ज़ेन को धोखा देना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों जे उसो को सैमी ज़ेन को जल्द ही धोखा देना चाहिए।4- WWE SmackDown में Sami Zayn ने Jimmy Uso पर हमला कियाSportskeeda Wrestling@SKWrestling_"The Bloodline is not about Roman Reigns. The Bloodline is not about one man!" - @SamiZayn #WWE #SmackDown8217"The Bloodline is not about Roman Reigns. The Bloodline is not about one man!" - @SamiZayn #WWE #SmackDown https://t.co/DFyB0sPxPkजिमी और जे उसो ने हमेशा ही साथ काम किया है और वो बचपन से साथ हैं। ऐसे में वो हमेशा ही एक-दूसरे के साथ बुरे समय में रहे हैं। कुछ समय पहले जिमी उसो अपने टैग टीम टाइटल्स को ब्रॉन स्ट्रोमैन और रिकोशे के खिलाफ अकेले डिफेंड करने वाले थे। जे उसो के बारे में किसी को पता नहीं था।जे ने अपने भाई की जरूरत आने पर मदद की और मिलकर टैग टीम चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड किया। जिमी और जे एक-दूसरे के लिए सबकुछ करने को तैयार हैं। ऐसे में सैमी का जिमी पर हमला करना शायद जे को पसंद नहीं आया होगा। ऐसे में वो ज़ेन को धोखा देकर अपने भाई पर हमला करने का बदला ले सकते हैं।3- सैमी ज़ेन ने बोला है कि वो ब्लडलाइन को तोड़ना चाहते हैंWWE India@WWEIndia“The Bloodline is not about @WWERomanReigns.” - @SamiZayn #SmackDown @HeymanHustle10321“The Bloodline is not about @WWERomanReigns.” - @SamiZayn #SmackDown @HeymanHustle https://t.co/tH2K3ZQsWRसैमी ज़ेन ने Raw के आखिरी एपिसोड में द ब्लडलाइन के खिलाफ लड़ने के लिए केविन ओवेंस से मदद की मांग की थी और यह बोला था कि वो इस फैक्शन को खत्म करना चाहते हैं। SmackDown में भी जिमी ने इस बात पर जोर दिया कि सैमी के कारण ब्लडलाइन में दरार आई है।यह चीज़ जे उसो को शायद समझ आ सकती है कि सैमी ज़ेन असल में ब्लडलाइन को तोड़ने के लिए यह सबकुछ कर रहे हैं। ऐसे में वो उन्हें धोखा दे सकते हैं और एक बार फिर ब्लडलाइन के साथ जुड़ सकते हैं। वो ज़ेन पर हमला करके उनके प्लान को पूरी तरह से तबाह कर सकते हैं।2- जे उसो को SmackDown में सैमी ज़ेन का जिमी उसो को भड़काने का तरीका दिख गया होPro Wrestling Finesse@ProWFinesseSami Zayn just called Roman Reigns out on manipulating Jey Uso.Damn. #SmackDown101075Sami Zayn just called Roman Reigns out on manipulating Jey Uso.Damn. #SmackDown https://t.co/xBb1oBXHfIसैमी ज़ेन ने SmackDown में आकर जिमी उसो पर Elimination Chamber में हमला करने का बदला नहीं लिया। उन्होंने दिमाग का उपयोग किया और जे उसो की तरह जिमी उसो को भी समझाकर अपने साथ जोड़ने की कोशिश की। वो जिमी को रोमन के खिलाफ भड़का रहे थे।यह चीज़ शायद जे उसो को समझ आ सकती है। उन्हें यहां से समझ आ सकता है कि सैमी ने पहले उन्हें भी इसी तरह से अपने भाइयों के खिलाफ भड़काया था। वो सैमी पर हमला करके अपना गुस्सा निकाल सकते हैं और उन्हें धोखा दे सकते हैं। फैंस को यह स्टोरीलाइन एंगल पसंद आएगा।1- रोमन रेंस का साथ देने में ही जे उसो को फायदा हैSpartaprime@SpartaprimeJey USO don't hit Sami Zayn!! Roman Reigns is barking instructions #WWEChamber719Jey USO don't hit Sami Zayn!! Roman Reigns is barking instructions #WWEChamber https://t.co/U8zBXqi64Kजे उसो को रोमन रेंस के साथ रहने से बहुत फायदा हुआ है। वो 500 से ज्यादा दिनों से SmackDown टैग टीम चैंपियन बने हुए हैं। साथ ही रोमन के कारण ही उन्होंने Raw टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा किया था। रोमन के खिलाफ जाने में जे उसो को कोई फायदा नहीं है। रोमन रेंस के साथ उनका खून का रिश्ता है और ऐसे में वो किसी भी चीज़ में ट्राइबल चीफ पर ज़ेन से ज्यादा भरोसा कर सकते हैं। साथ ही रोमन से अलग होने पर वो टैग टीम टाइटल्स भी गंवा सकते हैं। ऐसे में जे उसो अपना फायदा देखते हुए सैमी ज़ेन को धोखा दे सकते हैं और फिर रोमन के साथ जुड़ सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।