Daniel Bryan and Johnny Gargano: WWE रॉ (Raw) के अंतिम एपिसोड में जॉनी गार्गानो (Johnny Gargano) का धमाकेदार रिटर्न देखने को मिला था। जनवरी 2021 में उन्होंने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया था और वो एक फ्री एजेंट बन गए थे। लग रहा था कि शायद वो AEW में जाएंगे लेकिन बाद में उन्होंने बताया था कि वो अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए ब्रेक ले रहे हैं। अब जॉनी गार्गानो की WWE में वापसी हो गई है। कई लोग सालों से उनकी तुलना डेनियल ब्रायन से करते आ रहे हैं क्योंकि उनमें और दिग्गज रेसलर में कई समानताएं हैं। ब्रायन अभी WWE का हिस्सा नहीं हैं और जॉनी उनकी जगह ले सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों जॉनी गार्गानो WWE के अगले डेनियल ब्रायन बन सकते हैं। 4- WWE फैंस की ओर से मिलने वाला रिएक्शन Jay@tehsmartyJohnny Gargano will be the next Daniel Bryan in the best ways. Mark my words twitter.com/USA_Network/st…USA Network@USA_NetworkNot gonna lie. We got a little emotional! Happy to have you back, @JohnnyGargano! #WWERaw152Not gonna lie. We got a little emotional! 😢Happy to have you back, @JohnnyGargano! #WWERaw https://t.co/p3JzQppZ9mJohnny Gargano will be the next Daniel Bryan in the best ways. Mark my words twitter.com/USA_Network/st…डेनियल ब्रायन हमेशा से ही फैंस के पसंदीदा सुपरस्टार रहे हैं और उन्हें जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिली हैं। फैंस से मिल रहे रिएक्शन के कारण ही WWE को उन्हें टॉप स्टार की तरह बुक करने पर मजबूर होना पड़ा था। कुछ ऐसा ही पूर्व NXT सुपरस्टार जॉनी गार्गानो के लिए भी कहा जा सकता है। जॉनी गार्गानो भी शुरुआत से फैन फेवरेट रहे हैं और यही NXT में उनकी सफलता का बड़ा कारण रहे हैं। Raw के आखिरी एपिसोड में उन्हें सबसे शानदार प्रतिक्रिया मिली और वो हमेशा से फैंस को उत्साहित करने में सफल रहे हैं। अगर उन्हें इसी तरह से फैंस का साथ मिला तो वो WWE में ब्रायन की तरह जगह हासिल कर सकते हैं। 3- साइज और बॉडी में समानताएं Dennis Stansfield@DennisUltimaDaniel Bryan and Johnny Gargano meet #SDlive6110Daniel Bryan and Johnny Gargano meet #SDlive https://t.co/WADJnFeTXpडेनियल ब्रायन और जॉनी गार्गानो की हाइट समान है। दरअसल, दोनों ही सुपरस्टार्स 5 फुट 10 इंच के हैं। WWE अमूमन बड़े साइज के सुपरस्टार्स को पुश देता है और उन्हें ताकतवर दिखाता है। WWE में छोटे साइज के काफी कम सुपरस्टार्स ही अपना बड़ा नाम बनाने में सफल रहे हैं। डेनियल ब्रायन अपने कद के बावजूद WWE में बड़े सुपरस्टार बने थे। जॉनी गार्गानो भी उन्हीं के कद के हैं। साथ ही दोनों की फिजिक भी एक-जैसी है। इसी कारण पूर्व NXT चैंपियन जॉनी अब WWE में ब्रायन को रिप्लेस कर सकते हैं और अगले टॉप स्टार बनने में सफल रह सकते हैं। 2- दोनों को अंडरडॉग माना जाता है Headlock Titan@HeadlockTitanDaniel Bryan just lost his underdog role to Johnny Gargano.There's a new undersized underdog in the World Wrestling Federation!!#WWERaw52Daniel Bryan just lost his underdog role to Johnny Gargano.There's a new undersized underdog in the World Wrestling Federation!!#WWERawडेनियल ब्रायन अपने WWE करियर में हमेशा ही एक अंडरडॉग रहे हैं। उन्हें WWE रन के दौरान ज्यादातर मौकों पर अपने से ताकतवर सुपरस्टार्स के खिलाफ बुक किया गया है। मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद भी ब्रायन ने प्रभावित किया है और इसी कारण फैंस उन्हें पसंद करते थे। जॉनी गार्गानो का NXT रन भी कुछ ऐसा ही रहा था क्योंकि उन्हें हमेशा अंडरडॉग माना जाता था। अब मेन रोस्टर भी ऐसा ही देखने को मिलेगा। इसी कारण वो WWE में डेनियल ब्रायन की जगह ले सकते हैं। इस समय WWE में ब्रायन की कमी जरूर खल रही है और इसे जॉनी पूरी कर सकते हैं। 1- दोनों की रेसलिंग स्किल्स austin 2.0 (-_•)@TheGarganoWayOkay. GIVE. ME. WHAT. I. WANT. 🗣🗣Daniel Bryan vs Johnny Gargano I’m gonna keep askin’ for it #SmackDown #WWENXT10215Okay. GIVE. ME. WHAT. I. WANT. 🗣🗣Daniel Bryan vs Johnny Gargano 🔥🔥🔥 I’m gonna keep askin’ for it #SmackDown #WWENXT https://t.co/csZvzcFTc4डेनियल ब्रायन और जॉनी गार्गानो दोनों ही जबरदस्त रेसलर्स हैं। उन्हें मौजूदा समय के सबसे अच्छे टेक्निकल रेसलर्स में गिना जा सकता है। डेनियल ब्रायन को रेसलिंग से काफी ज्यादा प्यार है और वो हमेशा ही अपनी स्किल्स दिखाने की पूरी कोशिश करते थे। जॉनी गार्गानो के साथ भी कुछ ऐसा ही है। छोटे कद और फिजिक के बावजूद उन्हें सफलता मिलने का कारण रेसलिंग स्किल्स ही है। वो अपने मूव्स और फिनिशर्स के द्वारा फैंस को उत्साहित करते हैं और हर कोई उनसे अच्छी तरह कनेक्ट हो पाता है। दोनों में काफी समानता है और इसी कारण गार्गानो को WWE का अगला डेनियल ब्रायन माना जा सकता है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।