WWE में इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज़ (The Usos) मिलकर जबरदस्त काम कर रहे हैं। रोमन रेंस और द उसोज़ के फैक्शन का नाम ब्लडलाइन है। तीनों ही सुपरस्टार्स ने अपने इस फैक्शन का नाम ऊंचा किया है। रोमन रेंस के पास इस समय यूनिवर्सल चैंपियनशिप है जबकि द उसोज़ स्मैकडाउन (SmackDown) टैग टीम चैंपियंस के रूप में शानदार काम कर रहे हैं। ब्लडलाइन में समोअन परिवार के सदस्य शामिल हैं।𝔉𝔄ℑℨ@fka_24the bloodline Best something happened in a wwe 😥🔥10:15 AM · Oct 4, 202111the bloodline Best something happened in a wwe 😥🔥 https://t.co/e3XBoPZwnEकई फैंस चाहते हैं कि नेओमी को भी इस ग्रुप में जोड़ा जाना चाहिए। नेओमी असल में जिमी उसो की पत्नी हैं और वो भी SmackDown ब्रांड का हिस्सा हैं। कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे लगता है कि नेओमी को भी ब्लडलाइन में जोड़ा जाना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी वजह से नेओमी को रोमन रेंस के फैक्शन में शामिल किया जाना चाहिए।4- WWE में नेओमी की समस्या का समाधान सिर्फ रोमन रेंस कर सकते हैंWrestlePurists@WrestlePurists“I think we could put her in a good position,” - Roman Reigns on Naomi potentially joining The Bloodline11:29 AM · Aug 16, 20211616226“I think we could put her in a good position,” - Roman Reigns on Naomi potentially joining The Bloodline https://t.co/eZwXp1HZcwनेओमी कई हफ्तों से सोन्या डेविल से मैच की मांग कर रही हैं। हालांकि, WWE ऑफिशियल द्वारा उन्हें अब तक कोई मैच नहीं मिला है। इसके साथ ही नेओमी पर एक फाइन भी लग चुका है। सोन्या डेविल उन्हें SmackDown में ड्राफ्ट करते हुए खुश नहीं थीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगे भी नेओमी को SmackDown में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।नेओमी के लिए WWE ऑफिशियल से मैच मांग पाना अब मुश्किल होते जा रहा है। रोमन रेंस इस चीज़ में उनकी मदद कर सकते हैं। पहले भी देखा गया है कि रोमन रेंस और पॉल हेमन ने एडम पीयर्स के खिलाफ मैच तय कराया था। रोमन रेंस SmackDown के टॉप चैंपियन हैं और WWE मैनेजमेंट उनकी बात जरूर सुनेगा।दूसरी ओर रोमन रेंस के पास पॉल हेमन का साथ है। हेमन ने हाल ही में द उसोज़ को SmackDown में ड्राफ्ट कराने में अहम किरदार निभाया था। वो नेओमी की समस्या का समाधान कर सकते हैं। इसी वजह से नेओमी को ब्लडलाइन में शामिल हो जाना चाहिए क्योंकि इससे उन्हें फायदा होगा।