4 कारण क्यों Rhea Ripley को WWE WrestleMania 39 में विरोधी के रूप में Raw विमेंस चैंपियन Bianca Belair को चुनना चाहिए था

Ujjaval
WWE WrestleMania 39 के लिए रिया रिप्ली ने बियांका ब्लेयर को नहीं चुना
WWE WrestleMania 39 के लिए रिया रिप्ली ने बियांका ब्लेयर को नहीं चुना

Rhea Ripley: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2023) इवेंट काफी जबरदस्त रहा था। विमेंस Royal Rumble मुकाबले ने फैंस का दिल जीता और इस मैच में सबसे अच्छा प्रदर्शन रिया रिप्ली (Rhea Ripley) का रहा था। उन्होंने रंबल मैच में पहले स्थान पर एंट्री की थी और अंत तक सर्वाइव करके बड़ी जीत अपने नाम की थी।

Ad

Raw के आखिरी एपिसोड में रिया रिप्ली ने ऐलान करते हुए बताया कि वो WrestleMania 39 में विरोधी के रूप में SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर को चुन रही हैं। हालांकि, कुछ ऐसे कारण हैं, जिनसे लगता है कि रिप्ली को बियांका ब्लेयर को चुनना चाहिए था। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रिया रिप्ली को Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर को WrestleMania विरोधी के रूप में चुनना चाहिए था।

4- WWE में Rhea Ripley vs Bianca Belair बहुत समय से टीज़ हो रहा था

youtube-cover
Ad

बियांका ब्लेयर और रिया रिप्ली के बीच मैच के संकेत काफी समय से मिल रहे थे। रिप्ली Money in the Bank 2022 में ब्लेयर को Raw विमेंस टाइटल के लिए चैलेंज करने वाली थीं। हालांकि, रिप्ली चोटिल हो गईं और यह मुकाबला उस समय नहीं हो पाया था। फैंस इससे निराश थे।

वापसी के बाद रिप्ली को चैंपियनशिप मैच नहीं मिला। WWE ने एक बार बैकस्टेज सैगमेंट में ब्लेयर और रिप्ली का कंफ्रंटेशन दिखाया था और लग रहा था कि दोनों के बीच बड़े स्टेज पर मैच होगा। हालांकि, रिप्ली को जब मौका मिला, उन्होंने फ्लेयर को चुना। इसी कारण लग रहा है कि रिप्ली ने विरोधी चुनने में गलती कर दी।

3- रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर में से बेहतर स्टार का पता चल जाता

youtube-cover
Ad

रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर दोनों ने कुछ सालों पहले ही डेब्यू किया है। दोनों ने NXT में सफलता हासिल की और मेन रोस्टर पर आकर उन्होंने उसी तरह का प्रदर्शन किया। रिप्ली और ब्लेयर में हमेशा ही तुलना की जाती है कि दोनों में से बेहतर कौन है। उन्होंने NXT में मैच लड़े हैं और एक-दूसरे को हराया है।

मेन रोस्टर पर बड़ा नाम बनाने के बाद वो अभी तक प्रॉपर सिंगल्स मैच में आमने-सामने नहीं आई हैं। ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि दोनों में से बेहतर कौन है और इसका जवाब WrestleMania जैसे बड़े स्टेज पर मिल सकता था। हालांकि, रिप्ली ने शार्लेट फ्लेयर को अपनी विरोधी के रूप में चुन लिया।

2- बियांका ब्लेयर के जबरदस्त टाइटल रन को खत्म करने के लिए रिया रिप्ली जैसी टॉप हील की जरूरत थी

youtube-cover
Ad

बियांका ब्लेयर ने WrestleMania 38 में बैकी लिंच को हराकर Raw विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया था और इसके बाद से उनके पास यह टाइटल है। कोई भी सुपरस्टार उन्हें अभी तक चैंपियनशिप के लिए हरा नहीं पाया है। ब्लेयर टॉप बेबीफेस सुपरस्टार हैं और फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं।

इसी वजह से अगर ब्लेयर के Raw विमेंस चैंपियनशिप रन को खत्म करना है, तो WWE को उनके सामने टॉप हील स्टार को लाना पड़ेगा। रिया रिप्ली मौजूदा समय की सबसे बड़ी हील सुपरस्टार हैं। WWE के पास उन्हें ब्लेयर के खिलाफ बुक करने का मौका था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अब देखना होगा ब्लेयर के सामने कौन हील के रूप में सामने आता है।

1- शार्लेट फ्लेयर से पहले ही रिया रिप्ली का मैच हो चुका है

youtube-cover
Ad

शार्लेट फ्लेयर ने 2020 का विमेंस Royal Rumble मैच जीता था और फिर उस समय की NXT विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली को उन्होंने विरोधी के रूप में चुना था। फ्लेयर ने उन्हें WrestleMania 36 में हराकर सभी फैंस को चौंका दिया था। दोनों के बीच रीमैच भी देखने को मिले थे।

फ्लेयर और रिप्ली पहले सिंगल्स मैच में आमने-सामने आ चुके थे। रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर के बीच की स्टोरीलाइन काफी फ्रेश रहती। इसी कारण रिया रिप्ली का शार्लेट फ्लेयर को चुनना एक निराशाजनक निर्णय माना जा सकता है। बियांका उनके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती थीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications