WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) को मौजूदा समय में सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जाता है। वो अभी स्मैकडाउन (SmackDown) ब्रांड का हिस्सा बने हुए हैं और बतौर यूनिवर्सल चैंपियन उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने लगभग एक साल पहले यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जीता था और इसके बाद उनके पास ही यह टाइटल मौजूद है। रोमन रेंस ने हील बनने के बाद यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। उनका कद बतौर चैंपियन काफी बढ़ गया है और वो लगातार प्रभावित करने में सफल रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by Joe Anoai aka “Roman Reigns” (@romanreigns)WWE में कई सारे यूनिवर्सल चैंपियंस देखने को मिल चुके हैं। बहुत सुपरस्टार्स ने यह टाइटल जीता है लेकिन रोमन को इन सभी से बेहतर माना जा सकता है। कुछ बड़े कारणों से रोमन रेंस को सबसे शानदार चैंपियन माना जा सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी वजह से रोमन रेंस को WWE के इतिहास का सबसे जबरदस्त और बड़ा यूनिवर्सल चैंपियन माना जा सकता है।4- WWE में लगातार यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करना View this post on Instagram A post shared by Joe Anoai aka “Roman Reigns” (@romanreigns)रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप को लगातार डिफेंड करते हुए जबरदस्त काम किया है। ब्रॉक लैसनर का टाइटल रन रेंस से लंबा था। हालांकि, उन्होंने काफी कम मौकों पर चैंपियनशिप को डिफेंड किया था। दूसरी ओर रोमन रेंस ने कई बार मुकाबलों में अपने टाइटल का सफलतापूर्वक बचाव किया है। उन्होंने जे उसो, केविन ओवेंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ शुरुआत में चैंपियनशिप डिफेंड करते हुए इसका कद बढ़ाया।इसके अलावा उन्होंने डेनियल ब्रायन, ऐज, सिजेरो, रे मिस्टीरियो और जॉन सीना जैसे दिग्गजों को भी पराजित किया। इसी वजह से उन्हें एक सफल यूनिवर्सल चैंपियन माना जाता है। रेंस ने चैंपियन बनने के बाद इन सुपरस्टार्स को हराकर यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन किया हुआ है। कोई भी दूसरा चैंपियन ऐसा नहीं कर पाया है। इसी वजह से उन्हें WWE इतिहास का सबसे बड़ा यूनिवर्सल चैंपियन माना जा सकता है। वो आने वाले समय कई सारे अन्य सुपरस्टार्स को हराकर अपने टाइटल रन को बेहतर बना सकते हैं।