4 कारण क्यों Roman Reigns को फुल-टाइमर के रूप में WWE में वापसी करनी चाहिए

Ujjaval
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस अब लगातार शोज़ में नजर नहीं आते हैं
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस अब लगातार शोज़ में नजर नहीं आते हैं

Roman Reigns: WWE के यूनिफाइड चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) के नाम से हर कोई परिचित होगा। रोमन रेंस मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स हैं और उनके पास कंपनी की दो सबसे बड़ी चैंपियनशिप्स हैं। रेंस सालों से लगातार फुल-टाइमर के रूप में काम कर रहे हैं लेकिन कुछ महीनों पहले उन्होंने WWE के साथ एक नई डील साइन की थी।

इसी वजह से अब वो कंपनी में कम नजर आते हैं और सिर्फ अहम शोज़ के लिए उन्हें बुक किया जाता है। रोमन रेंस अब एक पार्ट-टाइमर बन गए हैं लेकिन इससे कुछ चीज़ों पर काफी असर पड़ रहा है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों रोमन रेंस को फिर से WWE में फुल-टाइमर के तौर पर काम करना चाहिए।

4- WWE के पास रोमन रेंस की जगह लेने के लिए कोई विकल्प नहीं है

रोमन रेंस को WWE ने सिंगल्स करियर की शुरुआत से ही बड़ा पुश दिया है। इसी वजह से वो काफी जल्दी टॉप स्टार बन गए थे और कोई भी सुपरस्टार उनके करीब नहीं आ पाया। WWE के पास अभी सैथ रॉलिंस, ड्रू मैकइंटायर, केविन ओवेंस और रिडल समेत कई सुपरस्टार्स हैं जो उनकी जगह ले सकते हैं।

WWE ने कभी इन सुपरस्टार्स को शुरुआत से ही रोमन के स्तर पर पुश नहीं दिया है। इसी वजह से अब रेंस की गैरमौजूदगी में WWE को नुकसान हो रहा है। अगर रोमन रेंस के रहते हुए इन सुपरस्टार्स या किसी दूसरे सुपरस्टार्स को टॉप पर पहुँचाया जाता और फिर रोमन पार्ट-टाइमर बनते तो उतनी दिक्कत नहीं आती। WWE को इसी कारण उन्हें वापस बुलाना चाहिए।

3- व्यूअरशिप स्थिर रहती है और कई बार बढ़ोतरी होती है

WWE को पिछले कुछ सालों में लगातार व्यूअरशिप के मामले में संघर्ष करना पड़ रहा है। हालांकि, रोमन रेंस की वजह से हील टर्न के बाद SmackDown की व्यूअरशिप में उछाल आया और बाद में ट्राइबल चीफ ने इसे लगातार मेंटेन रखा। साथ ही जब भी वो Raw में आते थे तो WWE को ज्यादा फायदा होता था।

इसी वजह से रोमन रेंस को फुल-टाइमर के रूप में वापसी करनी चाहिए। रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में व्यूअरशिप कम होते जा रही है और धीरे-धीरे इसमें ज्यादा गिरावट होगी। ट्राइबल चीफ के लगातार शोज़ में नजर आने से एक बार फिर स्टेबल रेटिंग्स देखने को मिलेंगी।

2- फैंस की रुचि उनके कैरेक्टर से खत्म हो रही है

रोमन रेंस को पहले फैंस उतना पसंद नहीं करते थे और बेबीफेस होने के बावजूद उन्हें हेट का सामना करना पड़ता था। हालांकि, हील टर्न के बाद चीज़ें पूरी तरह से बदल गई। अब रोमन रेंस को हील होने के बावजूद बढ़िया तरह से रिएक्शन मिलता है और फैंस उन्हें पसंद करते हैं। हालांकि, यह चीज़ भी पिछले कुछ समय में कम हो गई है।

रोमन अब लगातार नजर नहीं आते हैं और इसी वजह से फैंस की रुचि उन्हें लेकर लगातार खत्म होती जा रही है। अगर उन्हें अपने कैरेक्टर को बचाना है और एक बार फिर से फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहना है तो उन्हें फुल-टाइमर के रूप में वापसी करनी ही होगी। यह उनके लिए फायदेमंद रहेगा।

1- रोमन रेंस लगातार टाइटल डिफेंड नहीं कर पा रहे हैं

रोमन रेंस काफी समय से यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर नजर आ रहे हैं। उनका टाइटल रन फैंस को इसी वजह से पसंद आया था कि वो लगातार चैंपियनशिप को डिफेंड कर रहे थे। हालांकि, अभी ऐसा कुछ देखने को नहीं मिल रहा है। अब उनके पास दो वर्ल्ड टाइटल्स आ गए हैं और इसी वजह से उनपर ज्यादा दबाव होना चाहिए था।

उन्होंने उस दबाव को पूरी तरह खत्म कर दिया है और वो WrestleMania के बाद अभी तक किसी इवेंट में चैंपियनशिप मैच लड़ते हुए नजर नहीं आए हैं। साथ ही उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद सिर्फ एक बार अपने टाइटल का बचाव किया है। इसी वजह से उन्हें फुल-टाइमर के रूप में वापसी करनी चाहिए और टाइटल को डिफेंड करना चाहिए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links