WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) को मौजूदा समय का सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जा सकता है। इस सुपरस्टार ने WWE में रहते हुए काफी नाम कमाया है। हील टर्न के बाद से रेंस की किस्मत पूरी तरह बदल गई है। उन्होंने पेबैक (Payback) 2020 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी और इसके बाद से वो लगातार चैंपियन के रूप में प्रभावित कर रहे हैं। इस सुपरस्टार ने कई बड़े इवेंट्स में टॉप सुपरस्टार्स के खिलाफ टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया है।रेंस का कद पिछले कुछ समय में काफी बढ़ गया है और इसी वजह से Draft 2021 में उन्हें सबसे पहले स्थान पर चुना गया। रोमन रेंस को चैंपियन बने हुए काफी समय हो गया है और उनका टाइटल रन और भी लंबा होना चाहिए। WrestleMania का आयोजन हर साल होता है। WWE के अगले WrestleMania में काफी समय है। इस इवेंट का आयोजन अप्रैल के महीने में देखने को मिलता है। View this post on Instagram A post shared by Joe Anoai aka “Roman Reigns” (@romanreigns)उस समय तक कई सारे सुपरस्टार्स टाइटल हार जाएंगे। हालांकि, कुछ ऐसा कारण हैं जिनसे लगता है कि रोमन रेंस को WrestleMania 38 तक चैंपियन बने रहना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे जिनसे लगता है कि रोमन रेंस को अगले WrestleMania पीपीवी तक यूनिवर्सल टाइटल को अपने पास रखना चाहिए।4- WWE WrestleMania 38 में टाइटल रन को खत्म करने का सबसे अच्छा विकल्प रहेगा View this post on Instagram A post shared by Joe Anoai aka “Roman Reigns” (@romanreigns)रोमन रेंस का चैंपियनशिप रन सालों तक याद रखा जाएगा। उनकी लगभग हर एक स्टोरीलाइन यादगार रही है और इसी वजह से उनके मैच भी रोचक साबित हुए हैं। उन्होंने कई दिग्गजों को हराकर टाइटल रिटेन किया है। इसी वजह से उन्हें WWE इतिहास का सबसे बड़ा यूनिवर्सल चैंपियन माना जा सकता है।अगर उनके टाइटल रन का अंत किसी छोटे इवेंट में होगा तो यह बेहतर विकल्प नहीं होगा। अगर रोमन रेंस WrestleMania जैसे इवेंट में टाइटल हारेंगे तो यह अच्छी चीज़ रहेगी। इससे उन्हें हराने वाले सुपरस्टार का कद बढ़ेगा। हालांकि, अगर वो चैंपियनशिप रिटेन करेंगे तो भी फैंस को इससे दिक्कत नहीं होगी। इसी वजह से उन्हें WrestleMania तक चैंपियन बने रहना चाहिए।