4 कारण क्यों रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच Fastlane में मैच बुक करना एक गलती है

WWE
WWE

2- डेनियल ब्रायन के पास रोमन रेंस से हार के बाद कोई स्टोरीलाइन नहीं रहेगी

डेनियल ब्रायन इस समय रोमन रेंस के साथ स्टोरीलाइन में है। Fastlane के बाद रोमन रेंस और ऐज की दुश्मनी की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में डेनियल ब्रायन के पास कोई भी विरोधी नहीं रहेगा। साथ ही WrestleMania पीपीवी करीब है। इसके चलते उनकी स्टोरीलाइन जल्दी आगे नहीं बढ़ेगी।

डेनियल ब्रायन इसके चलते बिना स्टोरीलाइन के WrestleMania तक जाएंगे। ऐसे में ब्रायन जैसे दिग्गज को रोमन रेंस के खिलाफ डालकर WWE ने जरूर ही गलती की है। इसके बजाय WWE किसी अन्य सुपरस्टार के साथ स्टोरीलाइन में डाल सकता है। रोमन रेंस वैसे भी टाइटल रिटेन करने वाले हैं।