4 कारण क्यों Roman Reigns शायद WWE WrestleMania Backlash में चैंपियनशिप मैच नहीं लड़ेंगे

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस WrestleMania Backlash मिस कर सकते हैं
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस WrestleMania Backlash मिस कर सकते हैं

WWE का अगला बड़ा इवेंट रेसलमेनिया बैकलैश (WrestleMania Backlash) रहने वाला है। इस इवेंट के लिए WWE ने तैयारियां शुरू कर दी है। अभी तक WWE ने कुछ शानदार मैचों का ऐलान कर दिया है। इस इवेंट में शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) और रोंडा राउजी (Ronda Rousey) का स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप के लिए 'आई क्विट' मैच देखने को मिलेगा।

इसके अलावा कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस आमने-सामने आएंगे। ऐज और एजे स्टाइल्स का मुकाबला भी होगा। टैग टीम चैंपियनशिप यूनिफिकेशन के लिए भी मैच होगा। रोमन रेंस का अभी तक कोई मैच तय नहीं हुआ है और कुछ कारणों से लग रहा है कि शायद वो इवेंट के दौरान नजर नहीं आएंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों रोमन रेंस WrestleMania Backlash में कोई मैच नहीं लड़ेंगे।

4- रोमन रेंस शायद चोटिल हैं और WWE उनकी चोट को सीक्रेट रख रहा है

रोमन रेंस को WrestleMania में चोट लगी थी। दरअसल, ब्रॉक लैसनर के खिलाफ उनका मुकाबला हुआ था और इस दौरान द बीस्ट ने उन्हें अपने सबमिशन में फंसाया था। इसी वजह से उनके कंधे में शायद चोट आई थी और उनके शोल्डर का शेप बदल गया था। मैच में जीत के बाद वो अपने हाथ को सही तरह से ऊपर भी नहीं कर पा रहे थे।

WWE ने बाद में उनकी चोट को लेकर कोई बात नहीं की थी। देखकर लग रहा है कि WWE उनकी चोट को सीक्रेट रख रहा है और वो थोड़े समय तक शायद एक्शन में नजर नहीं आएंगे। इसी वजह से रोमन रेंस को WrestleMania Backlash में मैच लड़ने के लिए बुक नहीं किया गया है।

3- रोमन रेंस पिछले कुछ एपिसोड्स में नजर नहीं आए हैं, स्टोरीलाइन तैयार करने में मुश्किल होगी

रोमन रेंस पिछले कुछ एपिसोड्स में नजर नहीं आए हैं। वो अब Raw और SmackDown दोनों ब्रांड्स का हिस्सा बन गए हैं। इसी वजह से उन्हें दोनों शोज़ पर नजर आना चाहिए लेकिन वो किसी भी शो में दिखाई नहीं दे रहे हैं। यह सही मायने में काफी निराशाजनक चीज़ है। अब WrestleMania Backlash के आयोजन में काफी कम समय बचा है।

अब WWE को रोमन रेंस के लिए स्टोरीलाइन तैयार करने में दिक्कतों का सामना होगा। इसी वजह से शायद वो इस इवेंट में लड़ते हुए नजर नहीं आएंगे। इसके बाद ट्राइबल चीफ की एक नई दुश्मनी देखने को मिल सकती है। इस इवेंट तक वो बिना विरोधी के रह सकते हैं और बाद में उन्हें नया चैलेंजर मिल सकता है।

2- बड़े मैच के बाद थोड़ा ब्रेक देने के लिए

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WrestleMania 38 में यूनिवर्सल और WWE चैंपियनशिप के लिए टाइटल यूनिफिकेशन मैच हुआ था। WWE ने इसे इतिहास के सबसे बड़े मुकाबले के तौर पर एडवर्टाइज किया था। इस मैच के पहले लगातार रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर दोनों शोज़ में नजर आ रहे थे।

साथ ही उन्होंने इसके पहले कुछ मैच भी लड़े थे। बड़े मैच के बाद ब्रॉक लैसनर ब्रेक पर चले गए और WWE ने इसी दौरान रोमन रेंस को भी थोड़े समय का आराम देने का निर्णय लिया होगा। इसी कारण रोमन रेंस मैच लड़ते हुए नजर नहीं आ रहे हैं और वो 2-3 हफ्तों बाद रिंग में वापसी कर सकते हैं।

1- रोमन रेंस के लिए अच्छे विरोधी की कमी है

रोमन रेंस के लिए इस समय WWE के पास अच्छे विरोधी नहीं है। उन्होंने लगभग सभी बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़ा है और उन्हें पराजित किया हुआ। कुछ सुपरस्टार्स अपनी अलग दुश्मनी में नजर आ रहे हैं और इसी कारण रोमन रेंस के पास चुनिंदा विकल्प ही मौजूद हैं।

रोमन रेंस को एक ऐसे विरोधी की जरूरत है जो उन्हें कड़ी टक्कर दे सके। इस समय ऐसे सुपरस्टार्स की कमी है और इसी वजह से WrestleMania Backlash 2022 में ट्राइबल चीफ मैच नहीं लड़ रहे हैं। कुछ समय बाद रोमन रेंस के लिए WWE एक अच्छा अपोनेंट चुन सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links