Solo Sikoa and Roman Reigns: एक साल NXT 2.0 में रहने के बाद सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) हाल ही में WWE स्मैकडाउन (SmackDown) रोस्टर में शामिल हो गए हैं। उन्होंने WWE क्लैश एट द कैसल (Clash at the Castle) में डेब्यू किया था। इस दौरान उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में रोमन रेंस (Roman Reigns) को जीत दिलाने में मदद की थी।उनके इस एक्शन के बाद अब वो ब्लडलाइन ग्रुप का भी हिस्सा बन गए हैं। उनके ग्रुप में होने से अब रोमन रेंस के टाइटल हारने की संभावना और ज्यादा कम है। हालांकि, सोलो सिकोआ खुद रोमन रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं। इसलिए आइए जानते हैं 4 कारणों के बारे में क्यों सोलो सिकोआ को रोमन रेंस को हराकर चैंपियन बनना चाहिए।4- सोलो सिकोआ कर सकते हैं WWE फैंस को हैरानRoman Reigns@WWERomanReignsLife on the Island of Relevancy. #WWECastle #AndStill280303192Life on the Island of Relevancy. #WWECastle #AndStill https://t.co/osSERC7IFpमेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद से ही सोलो सिकोआ काफी ज्यादा खतरनाक दिख रहे हैं। WWE ने उन्हें अभी तक काफी अच्छे से बुक भी किया है। ऐसे में अब WWE उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ टाइटल मैच में बुक कर सकता है। इस स्टोरीलाइन से सोलो सिकोआ को भी काफी ज्यादा फायदा होगा और उन्हें देखकर रोमन रेंस हैरान हो सकते हैं।रोमन रेंस ने अभी तक जितने भी स्टार्स को हराया है, उनके खिलाफ वो पहले भी रिंग में आ चुके हैं लेकिन सोलो सिकोआ इस समय बिल्कुल नए हैं और उनके खिलाफ रेंस किसी भी तरह से कोई भी प्लानिंग नहीं कर पाएंगे। ऐसे में उन्हें इस मैच में हार का भी सामना करना पड़ सकता है। फैंस को सरप्राइज करने के लिए सोलो को जीत दिलाई जा सकती है।3- रोमन रेंस के टाइटल रन को फैमिली का ही कोई सदस्य खत्म कर सकता हैPersie joe Anoai aka ( tribal chief)@Percy71978112Best duo between @SamiZayn & @WWESoloSikoa Acknowledge the Bloodline #solosikoa #SamiZayn #Bloodline #Acknowledgethebloodline @tribalreigns @Diamondfamgurl @_handyred_ @Not_RomanReignsBest duo between @SamiZayn & @WWESoloSikoa Acknowledge the Bloodline #solosikoa #SamiZayn #Bloodline #Acknowledgethebloodline @tribalreigns @Diamondfamgurl @_handyred_ @Not_RomanReigns https://t.co/R3BUOwtD3yप्रो-रेसलिंग में फैंस हमेशा से ही परिवार के बीच स्टोरीलाइन को पसंद करते हैं। ऐसे में अब WWE रोमन रेंस के खिलाफ भी इस स्टोरीलाइन को उपयोग कर सकता है। इस दुश्मनी से रोमन रेंस के सामने कई समस्या भी खड़ी हो सकती है।ब्लडलाइन के बनने से पहले जे उसो, रोमन रेंस के खिलाफ स्टोरीलाइन का हिस्सा थे। वो रोमन रेंस को नहीं हरा पाए थे, लेकिन सोलो सिकोआ, रोमन रेंस को हरा सकते हैं। इस स्टोरीलाइन में सोलो सिकोआ एक बेबीफेस के रूप में भी दिखाई दे सकते हैं, जिसे फैंस भी पसंद करेंगे।2- रोमन रेंस को हराने के बाद सोलो सिकोआ बन जाएंगे स्टारRoman Reigns & Usos Fan Page 🖤@reignusokingplsss. the way jey is staring at him the whole time and sami’s “was he like that with you growing up?” LMAO. this is so great. #TheBloodline #SamiZayn #JeyUso #SoloSikoa426plsss. the way jey is staring at him the whole time and sami’s “was he like that with you growing up?” LMAO. this is so great. 😭#TheBloodline #SamiZayn #JeyUso #SoloSikoa https://t.co/VgZOB7v4Zlरोमन रेंस इस समय WWE के सबसे बड़े स्टार हैं। उन्हें हराना इस समय किसी भी रेसलर्स के लिए आसान नहीं है। ऐसे में जो भी सुपरस्टार उन्हें हराएगा, वो खुद को फ्यूचर स्टार के रूप में साबित कर देगा। अगर सोलो सिकोआ, रोमन रेंस को हरा देते हैं, तो वो आसानी से मेगास्टार बन जाएंगे।इस जीत से फैंस भी उन्हें काफी ज्यादा सपोर्ट करेंगे। इसके अलावा सोलो सिकोआ के पास भी खुद को साबित करने का मौका होगा। फैंस उनके इन-रिंग वर्क को पसंद ही कर रहे हैं, जिस वजह से अब WWE भी उन्हें पुश दे सकता है। यह सही मायने में अच्छा निर्णय रहेगा।1- नए स्टार को आगे आने का मौका देने के लिएWrestlemania@wwemania___Sami Zayn Imitates Roman Reigns & asks Solo Sikoa to keep it a secret Sunday Stunner #WWE #Sundaystunner #RomanReigns #SamiZayn #solosikoa #WWEBismarck #WWESundayStunner #WWEWinnipeg #ExtremeRules1Sami Zayn Imitates Roman Reigns & asks Solo Sikoa to keep it a secret Sunday Stunner #WWE #Sundaystunner #RomanReigns #SamiZayn #solosikoa #WWEBismarck #WWESundayStunner #WWEWinnipeg #ExtremeRules https://t.co/FPr4JsRF6Kहाल ही में WWE में काफी ज्यादा बदलाव हुए हैं। विंस मैकमैहन के रिटायरमेंट के बाद से WWE की प्रोग्रामिंग में भी काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिले हैं। ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद नए स्टार्स को आगे आने का मौका मिल रहा है। ऐसे में अब ट्रिपल एच, सोलो सिकोआ को भी एक बड़ा पुश दे सकते हैं।NXT में भी सोलो सिकोआ ने खुद को एक चैंपियन के रूप में साबित किया है। इसके अलावा अगर उन्हें एक अच्छी स्टोरीलाइन और बुकिंग मिलती है तो वो एक बड़े स्टार भी बन सकते हैं। ऐसे में WWE अपने फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए रोमन रेंस के खिलाफ सोलो सिकोआ को स्टोरीलाइन में बुक कर सकता है, जिसमें पूर्व NXT स्टार को जीत मिल सकती है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।