WWE में इस समय वीर महान (Veer Mahaan) अपने प्रदर्शन द्वारा लगातार प्रभावित कर रहे हैं। महान ने रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 के बाद रॉ (Raw) के एपिसोड में अपना रिटर्न किया था। उन्होंने इसके बाद अपनी ताकत और बढ़िया रेसलिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया। WWE में ढेरों भारतीय सुपरस्टार्स ने काम किया है लेकिन काफी कम सफल हो पाए हैं।वीर महान के पास काफी टैलेंट है और कई ऐसी चीज़ें हैं जिनसे लगता है कि उनमें WWE का अगला टॉप भारतीय सुपरस्टार बनने का दम है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों वीर महान WWE में भारत के अगले टॉप सुपरस्टार बनने में सफल हो सकते हैं।4- वीर महान माइक पर बोल सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postवीर महान की माइक स्किल्स बढ़िया है। WWE में द ग्रेट खली के पास अच्छी माइक स्किल्स नहीं थी और इसी वजह से उन्हें ज्यादा समय तक पुश नहीं मिला। शैंकी इसी वजह से अभी संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि, महान के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता है। महान काफी सालों से अमेरिका में रह रहे हैं।इसी वजह से उनकी इंग्लिश अन्य स्टार्स के मुकाबले ज्यादा बेहतर है। उन्होंने Raw के एपिसोड्स में अपने प्रोमो सैगमेंट्स द्वारा ढेरों फैंस को प्रभावित किया है। WWE अमूमन उन सुपरस्टार्स पर ज्यादा ध्यान देता है, जो माइक पर बेहतर तरीके से प्रोमो कट कर सकते हैं। इसी वजह से वीर को सफलता मिल सकती है।3- जबरदस्त साइज और कद View this post on Instagram Instagram Postवीर महान को अपने जबरदस्त साइज की वजह से तगड़ा पुश मिल रहा था। WWE अमूमन बड़े कद के सुपरस्टार्स को पुश देता है। महान ने लगातार अपने साइज का उपयोग करके सुपरस्टार्स की बुरी हालत की है और अब तक कई बड़ी जीत दर्ज की है। इसी वजह से कहा जा सकता है कि बड़े साइज और कद का फायदा उन्हें मिल रहा है।आगे भी उन्हें इसी वजह से लगातार टॉप स्टार की तरह पुश दिया जाएगा। महल गुस्से में काफी खतरनाक नजर आते हैं और इसी वजह से वो फैंस को प्रभावित करने में सफल रहे हैं। अगर वो इस तरह का प्रदर्शन जारी रखेंगे तो उन्हें WWE में भारत का अलग टॉप स्टार बनने में मुश्किल नहीं आएगी।2- भारत से जुड़ा हुआ कैरेक्टर View this post on Instagram Instagram PostWWE को भारत में काफी देखा जाता है और इसी वजह से समय-समय पर WWE ने भारतीय सुपरस्टार्स को पुश देने की कोशिश की है। जिंदर महल और शैंकी को भारतीय सुपरस्टार के रूप में दिखाया जाता है लेकिन उनका कैरेक्टर पूरी तरह भारत से जुड़ा हुआ नहीं लगता है। हालांकि, महान के साथ ऐसा नहीं कहा जा सकता।वीर महान अपने माथे पर तिलक लगाकर आते हैं। इसके अलावा उनका इन-रिंग गीयर और माला भी कैरेक्टर पर सूट होती है। कोई भी उन्हें देखकर बता सकता है कि वो भारत के सुपरस्टार हैं। इसी वजह से वो WWE में मुख्य रूप से भारत का नेतृत्व कर पा रहे हैं। यह सही मायने में काफी अच्छी चीज़ है।1- वीर महान का अभी तक सभी को प्रभावित करना View this post on Instagram Instagram Postवीर महान ने WrestleMania के बाद अपनी वापसी द्वारा ढेरों फैंस का दिल जीता है। शुरुआत में इंटरनेट पर महान का मजाक बन रहा था और किसी को उम्मीद नहीं थी कि यह भारतीय सुपरस्टार अपना बड़ा नाम बनाने में सफल होगा। हालांकि, महल ने हर किसी को बढ़िया तरह से जवाब दिया है।महल ने रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक के साथ स्टोरीलाइन में काम किया। उन्होंने इस दुश्मनी के दौरान दोनों सुपरस्टार्स की बुरी हालत की और उन्होंने सभी फैंस को अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा प्रभावित किया है। इससे पता चलता है कि वो अगले टॉप सुपरस्टार बनने में सफल होने वाले हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।