# डेनियल ब्रायन हार को सहन कर सकते हैं
पिछले कुछ महीनों से द फीन्ड को WWE ने ज्यादा से ज्यादा पुश दिया है। तो सर्वाइवर सीरीज में डेनियल ब्रायन का यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतना नामुमकिन है। सैथ रॉलिंस को भी फीन्ड से हारने के बाद नुकसान हुआ है। लेकिन ब्रायन के साथ ऐसा नहीं है। वो अगर हार भी जाते हैं तो उनके पास कई रास्ते आगे हैं। उन्हें हार का दुख नहीं होगा। वो ये सोच सकते हैं कि उन्हें आगे क्या करना है। ब्रायन फिर से रोमन रेंस के साथ फ्यूड में आ सकते हैं। यहां से वो स्मैकडाउन का नया फेस बन सकते हैं।