Raw का SmackDown Live से बेहतर शो होने का कारण सामने आया

दोनों ब्रांड में सुपरस्टार्स का असंतुलित होना

साल 2016 में जब ड्राफ्ट हुआ तब दोनों ब्रांड संतुलित थे। दोनों को एक समान राशि और स्टार मिले। रॉ में रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, फिन बैलर, सैथ रॉलिंस, गोल्डबर्ग और जैरिको जैसे सुपरस्टार आए और स्मैकडाउन में जॉन सीना, एजे स्टाइल्स, द मिज, डीन एंब्रोज, रैंडी, जिगलर जैसे बड़े सुपरस्टार आए। पूरा रोस्टर संतुलित था। लेकिन कई बार छोटे छोट शेकअप होते रहे जिस कारण स्मैकडाउऩ ने कई बड़े सुपरस्टार्स को खो दिया। जॉन सीना, डीन एंब्रोज, ब्रे वाटय रॉ में आ गए। इस समय सिर्फ स्मैकडाउऩ एजे स्टाइल्स, नाकामुरा और केविन ओवंस के भरोसे है।