द अंडरटेकर के Raw में वापसी करने की 4 सबसे बड़ी वजह

Enter caption

AEW Fyter Fest को मिल रही सुर्खियां

हाल ही में AEW ने अपने पहले इवेंट डबल और नथिंग का आयोजन किया था। इस इवेंट में WWE के बड़े सुपरस्टार्स में से एक डीन एम्ब्रोज़ यानी जॉन मोक्स्ली नज़र आए थे। इस शो को फैंस ने काफी पसंद भी किया था।

इस शो के बाद से फैंस यह कहने लगे थे कि कहीं न कहीं AEW आगे चलकर WWE को कड़ा मुकाबला दे सकता है। फिलहला AEW ने अपने दूसरे इवेंट Fyter Fest की घोषणा कर दी है जिसे फैंस की काफी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

ऐसे में WWE ने फैंस का ध्यान कंपनी की और खींचने के लिए अंडरटेकर की चौंकाने वाली वापसी कराई। अंडरटेकर की रॉ में चौंकाने वाली वापसी कहीं न कहीं फैंस का ध्यान WWE की और खींचने में मदद करेगी। हमारे ख्याल से अंडरटेकर की चौंकाने वाली वापसी से WWE को फायदा होगा लेकिन कंपनी को उनकी बुकिंग को लेकर काफी ध्यान देने की जरूरत होगी।

Quick Links