Roman Reigns: WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 2022 इवेंट कुछ दिनों दूर है। WWE ने इस इवेंट के लिए कई जबरदस्त मैचों का ऐलान किया है। उम्मीद है कि यह शो यादगार रहेगा। खैर, इस इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) दिखाई नहीं देंगे और यह सही मायने में बहुत ही निराशाजनक चीज़ है।WWE ने इसके बावजूद भी Extreme Rules 2022 को पूरी तरह से रोचक बनाने की तैयारी कर ली है। रोमन रेंस की गौरमौजूदगी के बावजूद यह इवेंट शानदार रह सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों Extreme Rules शो रोमन रेंस की गैरमौजूदगी के बावजूद जबरदस्त साबित होगा।4- WWE Extreme Rules में टाइटल चेंज की संभावनाएं ज्यादा हैं View this post on Instagram Instagram PostExtreme Rules 2022 इवेंट में टाइटल चेंज के चांस ज्यादा हैं क्योंकि इस इवेंट में रोमन रेंस नज़र नहीं आ रहे हैं। ऐसे में WWE को इवेंट को चर्चा का विषय बनाने के लिए टाइटल चेंज बुक करने होंगे। अगर शो में एक भी नया चैंपियन नहीं मिलेगा तो इवेंट बढ़िया नहीं बन पाएगा।रोमन रेंस भी शो को सेव करने के लिए मौजूद नहीं हैं। इसी कारण WWE को कुछ स्टार्स को टाइटल देना चाहिए। इस इवेंट में रोंडा राउजी या बेली नई विमेंस चैंपियंस बनकर फैंस का दिल जीत सकती हैं। शो में सिर्फ दो ही चैंपियनशिप मैच हैं और दोनों में टाइटल चेंज बुक करके WWE अपने फैंस को चौंका सकता है।3- कई सारी शर्तें (स्टीप्यूलेशन) जोड़ना View this post on Instagram Instagram PostExtreme Rules में पिछले साल सिर्फ एक ही स्टीप्यूलेशन वाला मैच था। रोमन रेंस और फिन बैलर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए Extreme Rules मैच देखने को मिला था। बाकी सभी मैच साधारण रहे थे। इस बार रोमन रेंस शो का हिस्सा नहीं हैं। इसी कारण WWE ने हर मैच में शर्त जोड़ी है।इससे सभी मैच थोड़े रोचक नज़र आ रहे हैं। इसी कारण से शायद WWE ने हर एक मैच में स्टीप्यूलेशन को जोड़ा है। रोमन रेंस के नहीं होने के बावजूद शर्तों को जोड़ने से लग रहा है कि 2022 का Extreme Rules इवेंट जरूर ही चर्चा का विषय रहेगा और इसे सालों तक याद रखा जाएगा।2- हर एक मैच को पर्याप्त समय मिलेगा View this post on Instagram Instagram Postट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद रेसलिंग पर काफी ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। WWE में अब सभी सुपरस्टार्स अपने मैचों को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। रोमन रेंस Extreme Rules इवेंट में नज़र नहीं आएंगे। इसी कारण ट्रिपल एच सभी मैचों को पर्याप्त समय दे सकते हैं।इससे हर एक मैच में बढ़िया रेसलिंग देखने को मिलेगी और फैंस बहुत ज्यादा प्रभावित होंगे। साथ ही कोई भी ट्राइबल चीफ की कमी शो के दौरान महसूस ही नहीं करेगा। यह निर्णय WWE के लिए सही मायने में बहुत ही ज्यादा बढ़िया साबित होगा। अगर मैच धमाकेदार रहे तो इवेंट जरूर यादगार बनेगा।1- रोमन रेंस के अलावा सभी बड़े सुपरस्टार्स मौजूद हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस जरूर इस इवेंट का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, कई अन्य रेसलर्स शो में नज़र आएंगे और वो मिलकर इस शो को जरूर ही रोचक बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में रोंडा राउजी, बियांका ब्लेयर और बेली जैसी टॉप विमेंस सुपरस्टार्स नज़र आने वाली हैं।Extreme Rules 2022 में ऐज, फिन बैलर, ड्रू मैकइंटायर और कैरियन क्रॉस भी मौजूद हैं। साथ ही सैथ रॉलिंस भी ढेरों फैंस को इवेंट की ओर आकर्षित करने वाले हैं। इसके अलावा WWE ने डेनियल कॉर्मियर को फाइट पिट मैच में स्पेशल गेस्ट रेफरी बनाकर स्टार पावर को बढ़ा दिया है। इसी कारण लग रहा है कि इवेंट बढ़िया रहेगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।