Roman Reigns: WWE और पूरे रेसलिंग जगत में हर कोई रोमन रेंस (Roman Reigns) को जानता है। वो मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं और लगातार अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने हील के तौर पर अपना बड़ा नाम बनाया है और कोई भी सही मायने में अभी उनके स्तर पर नहीं है।रोमन रेंस को आसानी से अभी दुनिया का नंबर 1 रेसलर माना जा सकता है और कुछ ऐसे कारण हैं, जो इस चीज़ पर मुहर लगाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 बड़े कारणों के बारे में बात करेंगे जिनसे पता चलता है कि रोमन रेंस मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े रेसलर हैं।4- लगभग दो साल से WWE यूनिवर्सल टाइटल रोमन रेंस के पास है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस के हील रन की जब शुरुआत हुई थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि वो इतना तगड़ा प्रदर्शन करेंगे। रोमन ने ट्राइबल चीफ गिमिक को शानदार तरीके से निभाया और उन्होंने अपन रास्ते में आने वाले सभी स्टार्स को हराकर चुनौतियों को पार किया।रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर दो साल से ज्यादा हो गए हैं वहीं उन्होंने WrestleMania 38 में WWE टाइटल पर कब्जा करके इसे यूनिवर्सल चैंपियनशिप के साथ यूनिफाइड कर दिया था। रोमन का डॉमिनेशन काफी तगड़ा रहा है और इससे पता चलता है कि वो अभी दुनिया के सबसे बड़े रेसलर हैं।3- WWE को रेटिंग्स में फायदा कराते हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस WWE फैंस के बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहते हैं। इसी वजह से जब भी वो शो का हिस्सा बनते हैं, WWE को व्यूअरशिप के मामले में फायदा होता है। वो SmackDown की रेटिंग्स में हमेशा फायदा कराते हैं और वो Raw में भी कभी-कभी नजर आते हैं।उनके Raw में आने से रेटिंग्स और फैंस के बीच हाइप बढ़ जाती है। इसी वजह से रोमन रेंस को सबसे अच्छा स्टार माना जाता है। कोई भी उनकी तरह फैंस के बीच इतना चर्चा का विषय नहीं रहता है और इसी कारण कहा जा सकता है कि वो मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े रेसलर हैं।2- रोमन रेंस को लगभग 1000 दिनों से कोई पिन या क्लीन तरीके से नहीं हरा पाया है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस को ट्राइबल चीफ कैरेक्टर में सफलता मिली है और उन्हें कोई अभी तक पिन नहीं कर पाया है। आपको बता दें कि रेंस को आखिरी बार हैप्पी कॉर्बिन ने TLC 2019 में पिन किया था और इसके बाद से वो लगातार ताकतवर नजर आए हैं। कई दिग्गजों ने उनका सामना किया हुआ है।ट्राइबल चीफ को इसके बावजूद भी कोई पिनफॉल से हरा नहीं पाया है। कुछ समय पहले ही उन्होंने बिना पिन हुए 1000 दिन पूरे किए थे और यह सही मायने में एक बड़ी चीज़ है। अभी रेसलिंग जगत में कोई ऐसा रेसलर नहीं है, जिसके पास यह रिकॉर्ड है। इसी कारण कहा जा सकता है कि रोमन दुनिया के सबसे बड़े रेसलर हैं।1- रोमन रेंस ने कई दिग्गजों को हराया है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने पिछले दो सालों में कई दिग्गजों को पराजित किया हुआ है। उन्होंने द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर यूनिवर्सल टाइटल जीता था। बाद में उन्होंने केविन ओवेंस और डेनियल ब्रायन जैसे टॉप स्टार्स को हराया। इसके अलावा उन्हें दिग्गज रेसलर्स रे मिस्टीरियो, ऐज और जॉन सीना पर जीत मिली।उन्होंने ब्रॉक लैसनर के साथ शानदार स्टोरीलाइन में हिस्सा लिया और वो यहां तीन बार द बीस्ट को धराशाई करने में सफल रहे। इसके अलावा वो फिन बैलर, गोल्डबर्ग, रिडल और ड्रू मैकइंटायर को भी हरा चुके हैं। इतने दिग्गजों को उन्होंने पिछले कुछ समय में हराया है और इसी वजह से उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा रेसलर कहना सही चीज़ रहेगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।