Roman Reigns and Sami Zayn: WWE में इस समय द ब्लडलाइन (The Bloodline) एक अलग ही स्तर पर काम कर रहा है। फैंस को यह फैक्शन बहुत पसंद आ रहा है। रोमन रेंस (Roman Reigns) इस फैक्शन को लीड कर रहे हैं और इसमें कई टॉप स्टार्स हैं। द उसोज़ (The Usos), सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) इसका हिस्सा बने हुए हैं।लगातार खबरें सामने आ रही हैं कि सैमी को जल्द ही फैक्शन से बाहर कर दिया जाएगा और कुछ कारणों से लगता है कि ऐसा जरूर होना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे जिनसे लगता है कि रोमन रेंस को सैमी ज़ेन को द ब्लडलाइन से बाहर कर देना चाहिए।4- WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन का रोमन रेंस के साथ खून का रिश्ता नहीं है, वो कभी भी धोखा दे सकते हैंWWE India@WWEIndiaWell? #WWE @SamiZayn20619Well? 😄 #WWE @SamiZayn https://t.co/6PqJ3FFhyqरोमन रेंस के फैक्शन ब्लडलाइन का मतलब है कि उनके परिवार के सदस्य इस फैक्शन में होंगे, जिनका उनके साथ खून का रिश्ता है। इसके बावजूद सैमी अपनी जगह बनने में सफल रहे हैं। सैमी को रोमन रेंस ने सिर्फ विश्वास करके शामिल किया है और उनका कोई भी खून का रिश्ता नहीं है।इसी वजह से रेंस के लिए सैमी बड़ी मुश्किल बन सकते हैं। आगे जाकर वो अपने फायदे के लिए रोमन रेंस को धोखा दे सकते हैं। इसी कारण उनपर भरोसा नहीं किया जा सकता है। रोमन रेंस को इसी वजह से सैमी ज़ेन को फैक्शन से बाहर कर देना चाहिए। यह एक अच्छा निर्णय रह सकता है।3- सैमी ज़ेन के आने के बाद ब्लडलाइन में थोड़ी अनबन हुई थीSportskeeda Wrestling@SKWrestling_Sami Zayn's reaction to John Cena's return was priceless! #WWE #SmackDown25040Sami Zayn's reaction to John Cena's return was priceless! 😂#WWE #SmackDown https://t.co/kXfg5iqbONसैमी ज़ेन के आने के पहले द ब्लडलाइन के सदस्यों के बीच जबरदस्त तालमेल देखने को मिला है। जब से सैमी ज़ेन ने ब्लडलाइन में आने की कोशिश की है, जे और जिमी उसो के बीच एक बार अनबन हुई है। साथ ही एक बार सैमी ज़ेन के सपोर्ट में सोलो सिकोआ को भी अपने भाइयों के खिलाफ जाना पड़ा था।रोमन रेंस और जे उसो के बीच भी एक बार प्रोमो सैगमेंट में दरार आई थी। यह चीज़ सैमी के फैक्शन में शामिल होने के बाद देखने को मिली है। इसी वजह से रोमन रेंस को उन्हें ग्रुप से निकाल देना चाहिए। अगर ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन ब्लडलाइन पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।2- सैमी ज़ेन मैचों में लगातार हारते हैं, ब्लडलाइन कमजोर नज़र आता हैJon Harris@jonjayharrisThanks to @WWEUsos @WWE @WWESoloSikoa @SamiZayn for an incredible experience.388Thanks to @WWEUsos @WWE @WWESoloSikoa @SamiZayn for an incredible experience. https://t.co/NLMbn56mj9सैमी ज़ेन अब मैचों में सिर्फ सिंगल्स स्टार के रूप में ही काम नहीं करते हैं, बल्कि वो अब ब्लडलाइन का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। ज़ेन लगातार मैचों में हारते हैं और इससे ब्लडलाइन पर असर पड़ता है। कई बार रोमन रेंस ने इस चीज़ को लेकर निराशा भी जताई है।सैमी ज़ेन के हारने से ब्लडलाइन बतौर फैक्शन कमजोर नज़र आता है। वो एक तरह से फैक्शन की कमजोर कड़ी हैं। ऐसे में उन्हें हटाना ही बेहतर रहेगा। द उसोज़ टाइटल मैचों में अपना डॉमिनेशन दिखाते हैं और सोलो सिकोआ बहुत तगड़े स्टार हैं। ऐसे में सैमी ज़ेन ही कमजोर पड़ते हैं और उन्हें हटाना बेहतर रहेगा।1- सैमी ज़ेन, ब्लडलाइन को फनी बनाते जा रहे हैं जबकि यह सीरियस फैक्शन हैSami Zayn@SamiZaynMY DAWGS pwtees.co/3BoXOL413583786MY DAWGS pwtees.co/3BoXOL4 https://t.co/bkflRNiTPWसैमी ज़ेन के ब्लडलाइन में आने से पहले यह काफी सीरियस फैक्शन था। रोमन रेंस और द उसोज़ सीरियस रहना पसंद करते थे। साथ ही सोलो सिकोआ भी काफी सीरियस स्टार हैं। ऐसे में सैमी ज़ेन के आने से फैक्शन की सीरियसनेस कम हो गई है। अब लगातार सैमी ज़ेन मजाकिया चीज़ें करते हैं।ब्लडलाइन एक डॉमिनेंट फैक्शन है और अब यह फैक्शन धीरे-धीरे फैंस के बीच बनाया हुआ दबदबा खो रहा है। इसका सीधा कारण सैमी ज़ेन है और इसी वजह से उन्हें बाहर करना ही अच्छा विकल्प रहेगा। इससे एक बार फिर से वो सीरियस नज़र आ सकते हैं और ब्लडलाइन पर वही गिमिक अच्छा लगता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।