3- WWE Raw में एलेक्सा ब्लिस के खिलाफ फ्यूड में द फीन्ड को फायदे से ज्यादा नुकसान हो रहा है
![ब्रे वायट और एलेक्सा ब्लिस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/0f2f7-16196904779102-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/0f2f7-16196904779102-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/0f2f7-16196904779102-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/0f2f7-16196904779102-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/0f2f7-16196904779102-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/0f2f7-16196904779102-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/0f2f7-16196904779102-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/0f2f7-16196904779102-800.jpg 1920w)
जैसा कि हमने आपको बताया कि WWE Raw में द फीन्ड से ज्यादा एलेक्सा ब्लिस को महत्व दिया जा रहा है। यही नहीं, इस स्टोरीलाइन के दौरान कंपनी ने फीन्ड से ज्यादा ब्लिस को मजूबत दिखाया है और इस वजह से फीन्ड के सुपरनैचुरल कैरेक्टर को काफी नुकसान हो रहा है।
इस वजह से द फीन्ड के लोकप्रियता को भी नुकसान हुआ है और इस स्टोरीलाइन के दौरान आगे चलकर भी फीन्ड को शायद ही फायदा होगा। यही कारण है कि इस स्टोरीलाइन को जल्द-से-जल्द खत्म कर देना चाहिए।
2- एलेक्सा ब्लिस WWE Raw विमेंस डिवीजन में वापसी कर पाएंगी
![एलेक्सा ब्लिस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/d6f90-16196908407083-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/d6f90-16196908407083-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/d6f90-16196908407083-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/d6f90-16196908407083-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/d6f90-16196908407083-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/d6f90-16196908407083-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/d6f90-16196908407083-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/d6f90-16196908407083-800.jpg 1920w)
WWE सुपरस्टार द फीन्ड के साथ आने के बाद से ही एलेक्सा ब्लिस विमेंस डिवीजन से काफी दूर हो गई है और इस दौरान वह कुछ ही मैचों में कम्पीट करती हुई नजर आई थी। देखा जाए तो ब्लिस को फीन्ड के साथ आए हुए काफी लंबा समय बीत चुका है और यह बात तो पक्की है कि ब्लिस हमेशा के लिए फीन्ड के खिलाफ स्टोरीलाइन का हिस्सा नही रहेंगी।
यही कारण है कि इस स्टोरीलाइन को जल्द-से-जल्द खत्म कर देना चाहिए ताकि ब्लिस विमेंस डिवीजन में वापस लौट सके। एलेक्सा ब्लिस के इन-रिंग करियर में अभी भी काफी समय बचा हुआ है इसलिए अब समय आ चुका है जब ब्लिस को विमेंस डिवीजन में वापसी कर लेनी चाहिए।