WWE ने पिछले कुछ महीनों में कई सारे सुपरस्टार्स को रिलीज किया है। हाल ही में ब्रे वायट (Bray Wyatt) को WWE ने कंपनी से निकालने का निर्णय लिया। यह काफी ज्यादा शॉकिंग चीज़ थी क्योंकि वो कंपनी के सबसे अहम WWE स्टार्स में गिने जाते थे। साथ ही प्रशंसकों द्वारा उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जाता था।इस सुपरस्टार ने अपना अंतिम मैच WrestleMania 37 में लड़ा था। इसके बाद से ही वो WWE में दिखाई नहीं दिए थे और किसी को उनकी गैरमौजूदगी का कारण पता नहीं था। सभी को लग रहा था कि जल्द ही उनकी वापसी होगी लेकिन इसके पहले ही उन्हें रिलीज कर दिया गया। अब WWE से जाने के बाद वायट किसी अन्य प्रमोशन में डेब्यू कर सकते हैं।What an evolution Bray Wyatt has been through over the last 12 years. Incredible. pic.twitter.com/6tFTWHPCyj— 𝙒𝙧𝙚𝙨𝙩𝙡𝙚𝙡𝙖𝙢𝙞𝙖 (@wrestlelamia) August 1, 2021अभी कम से कम 90 दिनों तक वो किसी अन्य कंपनी में कदम नहीं रख सकते हैं। ब्रे वायट के पास काफी ज्यादा टैलेंट है। ऐसे में WWE को उनके बिना जरूर नुकसान हो सकता है। कुछ ऐसे कारण है जिनसे पता चलता है कि उन्हें WWE में रिसाइन किया जाना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी वजह से WWE को ब्रे वायट को रिसाइन करना चाहिए।4- द फीन्ड कैरेक्टर WWE का अहम हिस्सा हैThe Fiend aka Bray Wyatt’s 2019 SummerSlam entrance was such an incredible and special moment. Almost two years later, Bray Wyatt is no longer with WWE.Speechless. pic.twitter.com/MRzVJzxCzO— Jessi Davin (@jessithebuckeye) July 31, 2021ब्रे वायट WWE में पहले 'ईटर ऑफ वर्ल्ड्स' गिमिक में दिखाई देते थे। उन्होंने WWE से कुछ महीनों का ब्रेक लिया और एक डरावना गिमिक लेकर आए जिसका नाम 'द फीन्ड' था। WWE में कभी भी द फीन्ड की तरह डरावना गिमिक देखने को नहीं मिला था। उनके इस गिमिक ने कई सारे फैंस का ध्यान खींचा था।उन्होंने इस गिमिक के बदौलत यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी और WWE के कुछ बड़े स्टार्स को भी हराया था। द फीन्ड को आए काफी समय हो गया था लेकिन फिर भी फैंस को उन्हें देखने में रुचि थी। द फीन्ड को WWE का अहम हिस्सा माना जा सकता है। इस वजह से ब्रे वायट को फिर से WWE द्वारा साइन कर लिया जाना चाहिए।