4 कारण क्यों WWE Superstar Liv Morgan को 2023 का विमेंस Royal Rumble मैच जीतना चाहिए

WWE लिव मॉर्गन को पुश दे सकती है
WWE लिव मॉर्गन को पुश दे सकता है

Liv Morgan: इस हफ्ते SmackDown में WWE फैंस को कई रोमांचक पल देखने को मिले हैं। शो में द उसोज़ (The Usos) ने ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) और शेमस (Sheamus) के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड किया था। इसके अलावा Royal Rumble में रोमन रेंस (Roman Reigns) अपना टाइटल केविन ओवेंस (Kevin Owens) के खिलाफ डिफेंड करते हुए दिखाई देंगे।

इसके अलावा बैकस्टेज पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन लिव मॉर्गन (Liv Morgan) ने एक प्रोमो कट किया था। इस प्रोमो में उन्होंने कहा था कि वो विमेंस Royal Rumble मैच में हिस्सा लेंगी। हाल में ही लिव मॉर्गन को WWE पुश दे रहा है। ऐसे में वो भी इस बार Royal Rumble मैच सकती हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बाद करेंगे क्यों लिव मॉर्गन को विमेंस Royal Rumble मैच जीतना चाहिए।

4- Liv Morgan को मिल रहा है WWE फैंस का सपोर्ट

लिव मॉर्गन के 2023 विमेंस Royal Rumble मैच जीतने का सबसे बड़ा कारण उनकी लोकप्रियता है। वो SmackDown ब्रांड की सबसे लोकप्रिय स्टार्स में से एक हैं। इसके अलावा वो कंपनी के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। फैंस उन्हें जीतते हुए देखना चाहते हैं।

फैंस उन्हें उनके NXT के समय से सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में अब WWE उन्हें एक बड़ा पुश दे सकता है है। विमेंस रोस्टर में अभी भी कोई ऐसा बेबीफेस कैरेक्टर नहीं है। ऐसे में WWE उन्हें विमेंस Royal Rumble मैच जीतने के लिए बुक कर सकता है।

3- उनके और शार्लेट फ्लेयर के बीच स्टोरीलाइन फ्रेश फील होगी

Walking into the Rumble like .. 😘 https://t.co/tCJt30SMs8

अपने रिटर्न के बाद ही शार्लेट फ्लेयर ने रोंडा राउज़ी को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीत ली है। उनके रिटर्न के बाद से ही फैंस उनकी अगली स्टोरीलाइन के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। WWE अब इन दोनों ही स्टार्स को एक-दूसरे के खिलाफ बुक कर सकता है।

विमेंस Royal Rumble मैच जीतने के बाद लिव मॉर्गन, शार्लेट फ्लेयर को मैच के लिए चैलेंज कर सकती हैं। फैंस को अभी तक इन दोनों ही स्टार्स बहुत बार एक-दूसरे के खिलाफ नज़र नहीं आई हैं। ऐसे में ये स्टोरीलाइन फैंस के लिए काफी फ्रेश रह सकती है। इस स्टोरीलाइन से लिव मॉर्गन के पास भी अपने कैरेक्टर पर वर्क करने का मौका होगा।

2- उन्हें एक और टाइटल शॉट दिया जा सकता है

no one deserves that women’s royal rumble win more than liv morgan! #smackdown https://t.co/nGzpV9URYr

2022 में WWE ने कई बार उन्हें पुश दिया था। इस दौरान वो SmackDown विमेंस चैंपियन भी बनी थीं। इसके अलावा उन्होंने रोंडा राउज़ी को भी टाइटल मैच में हराया था। वो Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीत चुकी हैं। WWE उन्हें अब एक बार फिर से टॉप स्पॉट के लिए पुश कर सकता है।

शार्लेट फ्लेयर हमेशा से ही अपने हील वर्क के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में उनके और लिव मॉर्गन के बीच स्टोरीलाइन से उनके पास खुद को बेबीफेस के रूप में साबित करने का मौका भी मिल जाएगा। फैंस भी बेबीफेस के रूप में लिव मॉर्गन का सपोर्ट कर सकते हैं। ऐसे में WWE उन्हें नेक्स्ट बिग बेबीफेस के रूप में भी आगे पुश कर सकता है।

1- किसी ने भी उनकी जीत की उम्मीद नहीं की है

brie bella & liv morgan: mortal enemiesbut on the real, wwe uploaded this full match yesterday and it’s got me hoping that if the bellas are in the rumble liv gets her ~revenge~ and eliminates both of them this year 😁✌🏼 https://t.co/wL7Duf68yN

Royal Rumble मैच में हमेशा से ही फैंस को सरप्राइज मिलते हैं। इस मैच में कई पूर्व विमेंस चैंपियन भी वापसी करेंगी। इसके अलावा कई बड़े स्टार्स भी इस मुक़ाबले को जीतकर टाइटल मैच हासिल करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में WWE लिव मॉर्गन को जीत के लिए बुक कर सकती है।

फैंस बैकी लिच और ओस्का जैसे स्टार्स के जीतने की उम्मीद कर रहे होंगे। फैंस को सरप्राइज देने के लिए WWE लिव मॉर्गन को जीत के लिए बुक कर सकता है। उनकी इस जीत से फैंस भी हैरान रह जाएंगे और उन्हें एक नई स्टोरीलाइन देखने का भी मौका मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment