Sami Zayn: WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में जे उसो (Jey Uso) ने बैकस्टेज सैमी ज़ेन (Sami Zayn) को अपनी बियर्ड और बाल ट्रिम कराने को कहा था। बता दें, अगले हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी होने जा रही है। ऐसा लग रहा है कि द ब्लडलाइन ब्लू ब्रांड के इस एपिसोड के दौरान सैमी के साथ कुछ बड़ा करने वाले हैं।बता दें, सैमी ज़ेन SmackDown में जे उसो द्वारा उनके लुक में बदलाव किए जाने की बात करने के बाद ज्यादा खुश नहीं दिखाई दिए थे और यह देखना रोचक होगा कि अगले हफ्ते SmackDown में क्या देखने को मिलने वाला है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन के लुक में बदलाव किया जा रहा है।4- WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन के लुक में बदलाव किए हुए लंबा वक्त बीत चुका है View this post on Instagram Instagram PostWWE में अक्सर सुपरस्टार्स अपने लुक में बदलाव करते रहते हैं। देखा जाए तो हाल ही के समय में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस जैसे कई सुपरस्टार्स अपने लुक में बदलाव करते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि, सैमी ज़ेन एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो कि पिछले कुछ सालों से इसी लुक में दिखाई दे रहे हैं।शायद यही कारण है कि WWE ने सैमी ज़ेन के लुक में बदलाव करने का फैसला किया है। अपने लुक में बदलाव करने के बाद सैमी ज़ेन WWE में नई शुरूआत कर पाएंगे। हालांकि, यह देखना रोचक होगा कि फैंस को सैमी ज़ेन का नया लुक कितना पसंद आता है।3- सैमी ज़ेन के पुराने लुक की वापसी कराने के लिएAnthony S@StraderZane@WWE @SamiZayn @WWEUsos @WWESoloSikoa Short Hair Sami Zayn 2016-20171@WWE @SamiZayn @WWEUsos @WWESoloSikoa Short Hair Sami Zayn 2016-2017 https://t.co/KYI2gvCXAiजब WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन ने साल 2015 में मेन रोस्टर में अपना डेब्यू किया था तो उस वक्त उनके बाल और बियर्ड काफी छोटे हुआ करते थे। फैंस को सैमी ज़ेन का यह लुक काफी पसंद था। यही कारण है कि संभव है कि WWE सैमी ज़ेन को एक बार फिर यह लुक दे सकती है।अगर ऐसा है तो यह देखना रोचक होगा कि सैमी ज़ेन इस लुक में द ब्लडलाइन में फिट बैठ पाते हैं या नहीं। इस बात पर भी निगाहें होंगी कि सैमी ज़ेन को उनके पुराने लुक में देखकर WWE फैंस क्या प्रतिक्रिया देते हैं और सैमी का पुराने लुक में लौटना उन्हें पसंद आता है या नहीं।2- उन्हें द उसोज जैसा लुक देने के लिए View this post on Instagram Instagram Postसैमी ज़ेन को द ब्लडलाइन का हिस्सा बने हुए काफी लंबा समय बीत चुका है। हालांकि, वो बाकी द ब्लडलाइन मेंबर्स से काफी अलग नज़र आते हैं। यही कारण है कि संभव है कि WWE सैमी ज़ेन के लुक में शायद इसलिए बदलाव कर रही है ताकि उन्हें द उसोज जैसा लुक दिया जा सके।अगर सैमी ज़ेन को द उसोज जैसा लुक दिया जाता है तो यह चीज़ इस बात का संकेत हो सकती है कि वो लंबे समय तक द ब्लडलाइन का हिस्सा बने रहेंगे। इस स्थिति में सैमी ज़ेन द ब्लडलाइन का और भी अहम हिस्सा बन जाएंगे।1- सैमी ज़ेन को सिंगल्स स्टार के रूप में बड़ा पुश देने के लिए View this post on Instagram Instagram Postसैमी ज़ेन WWE में इस वक्त सबसे एंटरनेटिंग सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं। यही नहीं, उन्हें द ब्लडलाइन जॉइन किए हुए भी काफी लंबा समय बीत चुका है। हालांकि, इसके बावजूद भी सैमी ज़ेन को सिंगल्स स्टार के रूप में कुछ खास बुकिंग नहीं दी जा रही है।देखा जाए तो सैमी ज़ेन बेहतरीन इन-रिंग परफॉर्मर भी हैं, इसलिए वो सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में अच्छी बुकिंग मिलना डिजर्व करते हैं। संभव है कि WWE द्वारा सैमी ज़ेन के लुक में बदलाव इसलिए किया जा रहा है ताकि उन्हें आखिरकार सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में बड़ा पुश मिल सके। अगर ऐसा है तो यह सैमी ज़ेन और उनके फैंस के लिए काफी अच्छी खबर है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।