Sami Zayn and Roman Reigns: WWE में इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और कुछ ऐसा ही उनके फैक्शन के लिए कहा जा सकता है। द ब्लडलाइन (The Bloodline) को इस समय WWE ही नहीं बल्कि पूरे प्रोफेशनल रेसलिंग जगत का सबसे टॉप ग्रुप कहा जा सकता है। ब्लडलाइन लगातार WWE में डॉमिनेट कर रहा है। इस फैक्शन में रोमन रेंस, द उसोज़, पॉल हेमन, सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन शामिल हैं। हालांकि, सैमी ज़ेन समोअन नहीं हैं और इसी वजह से लगता है कि आने वाले समय में उन्हें फैक्शन से बाहर कर दिया जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे जिनसे लगता है कि सैमी ज़ेन को ब्लडलाइन से अभी बाहर नहीं होना चाहिए। 4- फैंस को अभी सैमी ज़ेन में बहुत रुचि है View this post on Instagram Instagram Postसैमी ज़ेन काफी महीनों से ब्लडलाइन में शामिल होने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे फैक्शन में अपनी जगह पक्की की है और यह चीज़ फैंस को बहुत पसंद आई। इसी वजह से फैंस को उनके इस स्टोरीलाइन एंगल में बहुत रुचि है। सैमी इसके पहले कुछ खास नहीं कर रहे थे। अब अगर वो ब्लडलाइन से कुछ महीनों बाद अलग हो जाएंगे, तो सैमी के पास करने के लिए कुछ खास नहीं होगा। वो अभी जैसा काम कर रहे हैं, ब्लडलाइन से जाने के बाद से वो इस लेवल पर नहीं रहेंगे। इसी वजह से सैमी ज़ेन को समोअन फैक्शन में बने रहना चाहिए, वरना फैंस की रुचि उनमें से खत्म हो जाएगी। 3- सैमी ज़ेन ने ग्रुप के लिए वफादारी दिखा दी है View this post on Instagram Instagram Postसैमी ज़ेन को ब्लडलाइन में शुरुआत में दिक्कत आ रही थी। शुरुआत से ही जे उसो को पूर्व NXT चैंपियन पर भरोसा नहीं था। इसी वजह से अनबन देखने को मिल रही थी। अब सैमी ज़ेन ने वफादारी पेश कर दी है। उन्होंने ब्लडलाइन के लिए अपने सबसे अच्छे दोस्त केविन ओवेंस को भी धोखा दे दिया। सैमी ज़ेन ने यहां से ब्लडलाइन के लिए वफादारी पेश कर दी थी। थोड़े समय पहले ही उन्होंने ऐसा किया है और इसी वजह से उन्हें फैक्शन में बने रहना चाहिए। सैमी ने खुद के अच्छे के लिए ब्लडलाइन का साथ देकर अपने-आप को वफादार साबित किया था। इसी वजह से उन्हें फैक्शन में बने रहना चाहिए। 2- ब्लडलाइन में अब अच्छा तालमेल दिख रहा है View this post on Instagram Instagram Postसैमी ज़ेन ने ब्लडलाइन में आने के लिए खूब प्रयास किया था। इसके लिए उन्होंने जिमी उसो का दिल जीत लिया था। बाद में उन्होंने रोमन रेंस को भी विश्वास दिलाया और सोलो सिकोआ के आते ही उनका भी दिल जीत लिया। हालांकि, जे उसो को सैमी पर बिल्कुल भरोसा नहीं था और यह चीज़ लगातार देखी गई। सैमी ज़ेन ने बाद में जे को गलत साबित किया और उनका भी विश्वास जीता। अब फैक्शन में सबकुछ सही है। इसी वजह से सैमी को फैक्शन से बाहर करना सही निर्णय नहीं होगा। ब्लडलाइन के सदस्यों के बीच अब तालमेल दिख रहा है। ऐसे में सैमी को अब हटाना अजीब रहेगा। 1- सैमी ज़ेन के रहने से ब्लडलाइन ज्यादा रोचक फैक्शन बन जाता है View this post on Instagram Instagram Postद ब्लडलाइन को लेकर फैंस सैमी ज़ेन के आने से पहले उतने उत्साहित नहीं थे। धीरे-धीरे यह फैक्शन बोरिंग होते जा रहा था क्योंकि सभी को उनका काम करने का तरीका पता चल गया था। सैमी ज़ेन के ग्रुप में जुड़ने की स्टोरीलाइन ने फैंस के बीच एक बार फिर ब्लडलाइन को चर्चा का विषय बना दिया। ब्लडलाइन फैक्शन में सैमी लगातार कई मजेदार प्रोमो कट करते हैं। उन्हें देखकर सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि रोमन रेंस समेत अन्य लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। इससे पता चलता है कि सैमी के ग्रुप में होने से फायदा ही होता है। इसी कारण उन्हें फैक्शन से बाहर करना सही नहीं होगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।