4 कारण क्यों WWE Superstar Sami Zayn को Kevin Owens के साथ टीम नहीं बनानी चाहिए 

WWE सुपरस्टार्स सैमी ज़ेन, केविन ओवेंस और पॉल हेमन
WWE सुपरस्टार्स सैमी ज़ेन, केविन ओवेंस और पॉल हेमन

Sami Zayn: WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन (Sami Zayn) एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) 2023 में रोमन रेंस (Roman Reigns) को हराकर नए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने में नाकाम रहे थे। इस मैच के बाद भी रोमन रेंस ने सैमी ज़ेन पर हमला करना जारी रखा था। इसके बाद केविन ओवेंस (Kevin Owens) उनकी मदद के लिए आ गए थे।

Ad

बता दें, Elimination Chamber 2023 में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन का रीयूनियन नहीं हो पाया लेकिन इन दोनों सुपरस्टार्स के जल्द ही टीम बनाने की संभावना है। हालांकि, सैमी ज़ेन को केविन ओवेंस के साथ टीम नहीं बनानी चाहिए। इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन को केविन ओवेंस के साथ टीम नहीं बनानी चाहिए।

4- केविन ओवेंस WWE में पहले भी सैमी जे़न को धोखा दे चुके हैं

youtube-cover
Ad

केविन ओवेंस भरोसे के लायक नहीं हैं और बता दें, वो पहले भी सैमी जे़न को धोखा दे चुके हैं। यही नहीं, केविन ओवेंस WWE में दिग्गज क्रिस जैरिको को भी धोखा देकर उनके साथ अपनी दोस्ती का अंत करते हुए दिखाई दिए थे। यही कारण है कि सैमी ज़ेन को केविन ओवेंस पर भरोसा करके एक बार फिर उनके साथ दोस्ती करना भारी पड़ सकता है।

संभव है कि केविन ओवेंस कुछ समय तक दोस्ती निभाने के बाद एक बार फिर सैमी ज़ेन को धोखा दे सकते हैं। इस वजह से सैमी ज़ेन को केविन ओवेंस से दूर रहते हुए सिंगल्स डिवीजन में काम करना जारी रखना चाहिए। देखा जाए तो सैमी ज़ेन को सिंगल्स डिवीजन में काफी सफलता मिल सकती है और वो आने वाले समय में कोई सिंगल्स टाइटल भी जीतने में कामयाब हो सकते हैं।

3- सैमी ज़ेन की सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में लोकप्रियता को भुनाने के लिए

Ad

सैमी ज़ेन को द ब्लडलाइन छोड़ने का काफी फायदा हुआ और वो मौजूदा समय में WWE के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं। बता दें, Elimination Chamber 2023 इवेंट में रोमन रेंस के खिलाफ मैच के दौरान सैमी ज़ेन को ऑडियंस से जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा था। यह चीज़ दर्शाती है कि सैमी ज़ेन सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में फैंस के बीच कितने लोकप्रिय हो चुके हैं।

इस वजह से WWE द्वारा सैमी ज़ेन की केविन ओवेंस के साथ टीम बनाकर टैग टीम डिवीजन में इस्तेमाल करने की जगह सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में उनकी लोकप्रियता को भुनाना चाहिए। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि WWE ने सैमी ज़ेन को लेकर कुछ और ही प्लान बना रखा है। रिपोर्ट्स की माने तो केविन ओवेंस & सैमी ज़ेन WrestleMania 39 में द उसोज़ को हराकर नए अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस बन सकते हैं।

2- सैमी ज़ेन के द ब्लडलाइन से बाहर होने की केविन ओवेंस बहुत बड़ी वजह हैं

Ad

केविन ओवेंस ने ही सैमी ज़ेन को द ब्लडलाइन के खिलाफ करना शुरू किया था। वहीं, रोमन रेंस और बाकी द ब्लडलाइन मेंबर्स को भी केविन ओवेंस की वजह से ही सैमी ज़ेन पर शक होना शुरू हुआ था। इसके बाद आखिरकार Royal Rumble 2023 में सैमी ज़ेन के द ब्लडलाइन में सफर का अंत हो गया था।

चूंकि, सैमी ज़ेन के द ब्लडलाइन से बाहर होने के पीछे केविन ओवेंस बड़ी वजह हैं। यही कारण है कि सैमी ज़ेन को केविन ओवेंस के साथ टीम नहीं बनानी चाहिए। हालांकि, यह देखना रोचक होगा कि सैमी ज़ेन WWE में एक बार फिर केविन ओवेंस के साथ आने को लेकर क्या फैसला लेते हैं।

1- केविन ओवेंस के साथ टीम बनाने के बाद सैमी ज़ेन के खिलाफ हो सकते हैं जे उसो

Ad

भले ही, सैमी ज़ेन अब द ब्लडलाइन का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, जे उसो अभी भी उनके दोस्त बने हुए हैं। यही नहीं, जे उसो Elimination Chamber 2023 इवेंट में हुए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के दौरान सैमी ज़ेन की मदद करने के लिए भी आ गए थे।

यह चीज़ दर्शाती है कि सैमी ज़ेन और जे उसो कितने अच्छे दोस्त हैं। हालांकि, बाकी द ब्लडलाइन मेंबर्स की तरह जे उसो भी केविन ओवेंस के दुश्मन हैं। यही कारण है कि अगर सैमी ज़ेन WWE में केविन ओवेंस के साथ टीम बनाते हैं तो यह चीज़ जे उसो को शायद ही पसंद आएगी और इस वजह से वो सैमी जेन के साथ अपनी दोस्ती का अंत कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications