WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) ने कुछ समय पहले अपने फैंस को एक बड़ा शॉक दिया था। दरअसल, रेंस ने एक लाइव इवेंट में प्रोमो कट करते हुए बताया था कि वो अपने करियर की नई शुरुआत करने वाले हैं। पहले लग रहा था कि वो WWE छोड़कर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करेंगे लेकिन ऐसा नहीं है। रेंस WWE के साथ ही बने रहेंगे। वो अब लाइव इवेंट्स में कुछ समय तक दिखाई नहीं देंगे। ट्राइबल चीफ दो महीने के लिए ब्रेक पर रहेंगे। कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे लगता है कि रोमन रेंस कुछ महीनों तक लाइव इवेंट में नजर नहीं आएंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों रोमन रेंस लाइव इवेंट्स से ब्रेक ले रहे हैं। 4- इंजरी से बचने के लिए View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस लगातार लाइव इवेंट्स में मैच लड़ते हैं। ज्यादा रेसलिंग करने से कई बार सुपरस्टार्स चोटिल हो जाते हैं और उन्हें कई महीनों तक बाहर रहना पड़ता है। WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स रहे हैं जो लाइव इवेंट्स में लड़ते हुए बुरी तरह चोटिल हुए हैं। रोमन रेंस कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। इसी कारण रेंस नहीं चाहेंगे कि वो चोटिल हो। इससे उन्हें और WWE दोनों को बहुत बड़ा नुकसान होगा। इसी कारण रेंस ने लाइव इवेंट्स से ब्रेक लिया है। वो इसके चलते कम मैच लड़ेंगे और चोटिल होने से भी बचेंगे। देखा जाए तो रोमन रेंस का ब्रेक लेना एक तरह से सही निर्णय है क्योंकि अगर वो चोटिल होते तो वो कई महीनों तक एक्शन से बाहर रहते। 3- परिवार के साथ समय बिताने के लिए View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस काफी महीनों से लगातार WWE में नजर आ रहे हैं। लाइव इवेंट्स की वापसी के बाद से रेंस इसमें हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही वो टेलीविजन पर भी नजर आते हैं। इसी कारण उन्हें अपने परिवार के लिए समय निकालने में काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब उनके पास पर्याप्त समय होगा। वो दोनों ही शोज़ पर दिखाई देंगे। बाकी दिनों में उन्हें अपने परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा। यह उनके लिए सही मायने में काफी अच्छी चीज़ रहेगी। ब्रॉक लैसनर और ऐज जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स अमूमन यही करते हैं। वो अपने परिवार के साथ समय बिता लेते हैं और रेसलिंग करियर को भी जारी रखते हैं। रोमन भी इसी राह पर जा रहे हैं। 2- Raw और SmackDown दोनों ब्रांड्स पर अब नजर आते हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस पहले SmackDown ब्रांड का हिस्सा थे और इसी वजह से वो समय निकाल पाते थे। वो SmackDown में नजर आने के साथ लाइव इवेंट्स में भी लड़ते थे। हालांकि, डबल चैंपियन बनने के बाद चीज़ें बदल गई है। अब रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन होने के कारण Raw में भी आना पड़ता है। इससे उनका वर्कलोड बढ़ जाता है। इसी कारण उन्हें लाइव इवेंट्स में मैच लड़ने से बड़ा ब्रेक लिया है। रोमन रेंस अब Raw और SmackDown में नजर आएंगे और उनके पास परिवार समय रहेगा। WWE ने उनके काम को सही तरह से मैनेजर करने के लिए उन्हें ब्रेक पर जाने की अनुमति दी है। 1- रोमन रेंस फ्रेश रहेंगे और ज्यादा समय तक लड़ पाएंगे View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस हफ्ते में 2-3 मैच लड़ते थे और वो दोनों ब्रांड्स में भी नजर आते थे। उनका टेलीविजन पर काफी ज्यादा इस्तेमाल हो रहा था। हालांकि, अब अगर वो लाइव इवेंट्स में हिस्सा नहीं लेंगे तो वो फ्रेश रहेंगे। इससे रेंस का करियर बड़ा हो गए और वो ज्यादा लंबे समय तक बतौर रेसलर काम कर पाएंगे। WWE को उनकी काफी जरूरत है क्योंकि उनकी वजह से ही कंपनी को फायदा होता है। अगर अभी ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा तो बाद में उनका कैरेक्टर खराब होगा और वो फ्रेश भी नहीं रह पाएंगे। साथ हो वो भविष्य में ज्यादा समय तक पड़ भी नहीं पाएंगे। इसी वजह से उन्होंने लाइव इवेंट्स से ब्रेक लिया है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।