WWE से निकाले जा चुके 4 Superstars जिन्हें Triple H वापस ला सकते हैं

कई सुपरस्टार्स एक बार फिर से WWE में वापस आ सकते हैं
कई सुपरस्टार्स एक बार फिर से WWE में वापस आ सकते हैं

WWE: WWE से रिलीज होने के बाद सुपरस्टार्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और यह उनके लिए एक झटके की तरह होता है। WWE से रिलीज होने के बाद कई सुपरस्टार्स रिटायर हो जाते हैं, तो कई स्टार दूसरे प्रमोशन में काम करके अपने करियर को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश करते हैं।

Ad

विंस मैकमैहन ने पिछले कुछ सालों में कई सुपरस्टार्स को रिलीज किया है। हालांकि, ट्रिपल एच क्रिएटिव हेड बनने के बाद कुछ रेसलर्स को वापस लाने में सफल रहे हैं। अभी भी द गेम कई स्टार्स को एक बार फिर से कंपनी में वापस लाना चाहते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें ट्रिपल एच WWE फिर से वापस ला सकते हैं।

4- पूर्व WWE सुपरस्टार टेगन नॉक्स

Ad

टेगन नॉक्स को WWE ने 2017 में साइन किया था। इस दौरान वो मेई यंग क्लासिक टूर्नामेंट में नज़र आई थीं। इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बाद वो NXT और NXT UK में भी दिखाई दीं। 2021 में उन्हें मेन रोस्टर डेब्यू करने का मौका मिला था। अपने डेब्यू के दौरान वो शॉटज़ी के साथ थीं।

यह टैग टीम ड्राफ्ट की वजह से लग हो गई। इसके बाद WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया था। Fightful Select की रिपोर्ट के अनुसार, WWE उन्हें एक बार फिर से वापस लाना चाहता है। ऐसे में अगर वो वापस आती हैं, तो वो सीधा मैंडी रोज को NXT विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकती हैं। उनके रिटर्न से विमेंस डिवीजन को एक अच्छा बेबीफेस स्टार भी मिल जाएगा।

3- ब्रोंसन रीड

Ad

ब्रोंसन रीड ने 2019 में WWE में कदम रखा था। इस दौरान उन्होंने NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप भी जीती थी। उनके रन को देखते हुए उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें जल्द ही मेन रोस्टर में डेब्यू करने का मौका मिलेगा। हालांकि, उनका सपना पूरा नहीं हो सका और WWE ने उन्हें अगस्त 2021 में रिलीज करने का फैसला किया था।

रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिएटिव हेड बनने के बाद अब ट्रिपल एच एक बार फिर से ब्रोंसन रीड को WWE में वापस ला सकते हैं। इसके लिए उन्होंने रीड को एक बड़ा ऑफर भी दिया है। हालांकि, अभी ये तय नहीं है कि उन्होंने इस ऑफर को मान लिया है या नहीं।

2- चेल्सी ग्रीन

Ad

WWE ने चेल्सी ग्रीन को 2021 में रिलीज कर दिया था। WWE से रिलीज होने के बाद वो दुनियाभर के कई प्रमोशन्स में नज़र आ चुकी हैं। हाल ही में PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि उनका Impact Wrestling का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है, जिसके बाद अब वो एक बार फिर से WWE में नज़र आ सकती हैं।

उनके WWE में आने से विमेंस डिवीजन और ज्यादा मजबूत हो जाएगा। इसके अलावा WWE को कई और शानदार स्टोरीलाइन बुक करने का भी मौका मिल सकता है। WWE उन्हें टैग टीम डिवीजन में भी बुक कर सकता है। ग्रीन का भविष्य ट्रिपल एच के अंडर जरूर अच्छा रहेगा।

1- बो डैलस

Ad

बो डैलस का पूरा करियर प्रो-रेसलिंग के आसपास ही रहा है। वो 2008 में Forida Championship Wrestling से जुड़ गए थे। इसके बाद उन्हें NXT में डेब्यू करने का मौका मिला था। NXT में उन्हें काफी ज्यादा सफलता मिली थी। उनकी इस सफलता को देखते हुए उन्हें मेन रोस्टर में डेब्यू करने का मौका मिला था।

उनका मेन रोस्टर रन कुछ खास नहीं रहा और WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया। हाल ही में उनके भाई ब्रे वायट ने वापसी की है। उनके रिटर्न के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि बो डैलस भी उनके साथ जुड़ने वाले हैं। ऐसे में अब वो अपने भाई ब्रे के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियनशिप भी जीत सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications