4 उभरते हुए WWE Superstars जो भविष्य में वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं

..
https://cdn.sportslumo.com/wp-content/uploads/2022/04/06114208/Bron-Breakker-and-Gunther-face-off-on-WWE-NXT-Image-Twitter%40WWENXT.jpg
कंपनी के कुछ स्टार्स बन सकते हैं अगले वर्ल्ड चैंपियन

WWE: WWE दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी है, जहां टैलेंट्स अपना नाम कमाने के लिए आते हैं। कुछ स्टार्स इस इंडस्ट्री के दिग्गजोंं में शुमार हो जाते हैं, वहीं कुछ असफल भी होते हैं। पिछले कुछ सालों में कंपनी ने रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) जैसे कई बड़े स्टार्स इंडस्ट्री को दिए हैं।

ज्यादातर टैलेंट्स कंपनी के डेवलपमेंटल ब्रांड NXT से अपने WWE करियर की शुरुआत करते हैं। सुपरस्टार्स अपने प्रदर्शन और इन-रिंग स्किल्स से सभी को प्रभावित कर मेन रोस्टर में जगह बनाते हैं। कंपनी पर भी समय-समय पर कुछ टॉप सुपरस्टार्स को बनाने की जिम्मेदारी होती है। इस आर्टिकल में हम 4 उभरते हुए WWE सुपरस्टार्स के बारे में जानेंगे, जो भविष्य में वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं।

4- मैक्स डुप्री (एलए नाइट के किरदार में)

पूर्व IMPACT Wrestling वर्ल्ड चैंपियन मैक्स डुप्री को अपनी इन-रिंग परफॉर्मेंस और कमाल के प्रोमो देने लिए जाना जाता है। वो बहुत अच्छे तरीके से जानते हैं कि क्राउड को किस तरह संभाला जाता है। फिलहाल मेन रोस्टर में वो मैक्स डुप्री के किरदार में हैं, जहां वो मैक्सिमम मेल मॉडल्स के मैनेजर के रूप में दिखाई दे रहे हैं।

मैक्स डुप्री का मौजूदा किरदार NXT के एलए नाइट के कैरेक्टर से बहुत ज्यादा कमजोर है। 39 वर्षीय WWE स्टार ने NXT में अपने काम से सभी को बहुत प्रभावित किया था। कई जानकारों का मानना है कि कंपनी को उनके एलए नाइट कैरेक्टर को वापस लाना चाहिए क्योंकि उनमें वर्ल्ड चैंपियन बनने के सभी गुण मौजूद हैं।

3- सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ ने साल 2021 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। सिकोआ ने NXT में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने हाल ही में यूनाइटेड किंगडम के कार्डिफ में हुए WWE Clash at the Castle में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। वो NXT में भी नजर आ रहे हैं।

फिलहाल सोलो सिकोआ जिस तरह से प्रदर्शन कर रहे हैं, उनमें अगले वर्ल्ड चैंपियन की झलक साफ तौर पर देखी जा सकती है। यह कंपनी पर भी बहुत हद तक निर्भर करता है कि वो किस तरह उन्हें टॉप स्टार के रूप में पुश करती है। फैंस भी उम्मीद कर रहे हैं कि सोलो जल्द ही बड़ी स्टोरीलाइंस का हिस्सा बनेंगे।

2- मौजूदा WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर

गुंथर ने साल 2019 में WWE के NXT यूके ब्रांड में अपना डेब्यू किया था, जहां वो 870 दिन तक UK चैंपियनशिप को अपने पास रखने में सफल हुए थे। गुंथर ने मेन रोस्टर में आने के बाद बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन मेन रोस्टर में आने के बाद अनडिफिटेड रहे हैं।

गुंथर की इन-रिंग स्किल्स की बात करें, तो वो रिंग में बहुत ही डॉमिनेंट हैं। इसके साथ ही उनके हार नहीं मानने वाले कैरेक्टर को फैंस बहुत पसंद करते हैं। कुछ बैकस्टेज खबरों की मानें तो कंपनी के बड़े ऑफिशियल्स गुंथर को अगले मेगास्टार के रूप में देख रहे हैं। यह संभव है कि गुंथर जल्द ही वर्ल्ड चैंपियन बनें।

1- ब्रॉन ब्रेकर

कई रेसलिंग जानकारों का मानना है कि ब्रॉन ब्रेकर कंपनी के अगले मेगास्टार बन सकते हैं। ब्रॉन ने साल 2021 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। अपने डेब्यू के लगभग 4 महीने बाद ही वो NXT चैंपियन बनने में कामयाब हुए थे। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रॉन ब्रेकर बहुत ही जल्द मेन रोस्टर में भी डेब्यू कर सकते हैं।

मौजूदा NXT चैंपियन ने जबरदस्त ताकत और इन-रिंग स्किल्स से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फैंस भी ब्रेकर के काम को बहुत पसंद कर रहे हैं। फिलहाल जिस मजबूती के साथ 24 वर्षीय ब्रॉन आगे बढ़ रहे हैं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो भविष्य में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के दावेदार होंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links