3- एलेक्सा ब्लिस
एलेक्सा ब्लिस ने WWE में 'द गॉडेस' गिमिक में जबरदस्त तरीके से सफलता हासिल की थी। हालांकि, बाद में वो ब्रे वायट के साथ नजर आईं और इसके बाद उन्होंने अपने गिमिक में बदलाव किया। वो एक डरावने कैरेक्टर को लेकर आईं और उन्हें पराजित करना मुश्किल हो गया था।
कुछ महीनों तक फैंस को सस्पेंस में रखने के बाद ब्लिस ने एक डॉल को लाना शुरू किया जिसका नाम लिली था। एलेक्सा ब्लिस ने इस कैरेक्टर द्वारा काफी प्रभावित किया लेकिन उनका यह डरावना कैरेक्टर ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। वो अभी ब्रेक पर हैं और उनके अंतिम मैच को देखकर लगा कि अब वो शायद ही फिर कभी इस तरह के गिमिक में नजर आएंगी।