WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है और यहां काम करने वाले सुपरस्टार्स पूरी दुनिया में फेमस हो जाते हैं। WWE में सुपरस्टार्स अपने अलग कैरेक्टर में रहते हैं और वो अपने निजी जीवन को अलग रखना पसंद करते हैं। WWE में इस समय कई सारे सुपरस्टार्स हैं जिनकी शादी हो चुकी है।कई बार सुपरस्टार्स की शादी लंबी नहीं चलती है और उनका डिवोर्स हो जाता है। हालांकि, WWE में कुछ ऐसे चुनिंदा सुपरस्टार्स भी रहे हैं जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी अभी तक शादी नहीं हुई है।4- WWE सुपरस्टार डॉल्फ ज़िगलर View this post on Instagram Instagram Postडॉल्फ ज़िगलर ने WWE में रहते हुए काफी सफलता हासिल की है। वो ढेरों टाइटल्स जीत चुके हैं और वो हमेशा ही अपनी रेसलिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। इस सुपरस्टार के WWE करियर की शुरुआत काफी निराशाजनक तरीके से हुई थी लेकिन बाद में उन्होंने काफी अच्छा काम किया। वो वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुके हैं और इस समय वो रॉबर्ट रूड के साथ टैग टीम में काम कर रहे हैं।ज़िगलर कई सारी महिलाओं को डेट कर चुके हैं लेकिन अब तक उनकी शादी नहीं हुई है। ज़िगलर ऑन स्क्रीन कुछ प्रसिद्ध स्टार्स के साथ रिलेशनशिप में नजर आ चुके हैं। असल जीवन में भी उन्होंने काफी सारी महिलाओं को डेट किया है और इसमें सबसे बड़ा नाम पूर्व डीवाज चैंपियन निकी बैला का है। इसके पहले वो मरिया कैनेलिस और शैली मार्टिंज़ के साथ रिलेशनशप में रह चुके हैं।sam@samb163@SoRandy4Rosa dolph ziggler and...... Dana Brooke! http://t.co/4Jaf7vTF2L5:03 AM · Jan 2, 20151@SoRandy4Rosa dolph ziggler and...... Dana Brooke! http://t.co/4Jaf7vTF2Lउन्होंने मौजूदा Raw सुपरस्टार डैना ब्रुक को भी डेट किया है। ज़िगलर कुछ समय पहले तक प्रसिद्ध कॉमेडियन एमी स्कूमर के साथ रिलेशनशिप में थे। अभी वो किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं। ज़िगलर काफी रिलेशनशिप्स में रह चुके हैं लेकिन कभी भी उन्होंने शादी नहीं की। यह काफी चौंकाने वाली बात है और शायद ही किसी को यह चीज़ पता होगी।