4 चौंकाने वाली चीज़ें जो अक्टूबर 2022 में WWE में देखने मिल सकती हैं 

..
जल्द ही कुछ रोचक चीजें जो सकती हैं WWE में
जल्द ही कुछ रोचक चीजें जो सकती हैं WWE में

WWE: WWE के लिए पिछले कुछ महीने बहुत ही दिलचस्प और बदलाव से भरे साबित हुए हैं। कंपनी ने यूनाइटेड किंगडम में 30 साल बाद क्लैश एट द कैसल (Clash at the Castle) प्रीमियम लाइव इवेंट सफलतापूर्वक आयोजित किया था। इसके साथ ही कंपनी में कुछ स्टार्स की वापसी भी हुई थी।

Ad

ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद प्रोग्रामिंग में बहुत सुधार देखने मिले हैं, जिसका असर शोज़ की अच्छी रेटिंग्स पर भी दिख रहा है। WWE इस महीने भी फैंस को कई बड़े सरप्राइज देकर चौका सकता है। इस आर्टिकल में हम 4 चीज़ों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे, जो अक्टूबर 2022 में WWE में देखने मिल सकती हैं।

4- व्यूअरशिप में बड़ा उछाल दिख सकता है

WWE दिग्गज ट्रिपल एच
WWE दिग्गज ट्रिपल एच

NFL गेम्स के बावजूद पिछले कुछ हफ्तों से WWE शोज़ को बहुत ही जबरदस्त व्यूअरशिप मिल रही है। अक्टूबर महीने में इस संख्या के बढ़ने की उम्मीद और भी ज्यादा लगाई जा रही है। कई बड़े दिग्गज, जो बहुत ही कम WWE प्रोग्रामिंग का हिस्सा होते हैं, वो जल्द ही WWE रिंग में दिखाई दे सकते हैं।

Ad

Extreme Rules प्रीमियम लाइव इवेंट जल्द ही आयोजित होगा, जहां फैंस को कई जबरदस्त मुकाबले देखने मिलेंगे। कंपनी नवंबर की शुरुआत में होने वाले Crown Jewel इवेंट के लिए कई बड़े मैच बुक कर सकती है और कुछ जबरदस्त स्टोरीलाइंस की शुरुआत भी होगी।

3- WWE में बड़े स्टार्स की वापसी हो सकती है

Ad

Extreme Rules प्रीमियम लाइव इवेंट 8 अक्टूबर (भारत में 9 अक्टूबर) को फिलेडैल्फिया में होने जा रहा है। इस इवेंट के बाद कंपनी सऊदी अरब में होने वाले Crown Jewel 2022 शो की तैयारियों में लग जाएगी। WWE ने रोमन रेंस और लोगन पॉल के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को लेकर मैच अनाउंस कर दिया है।

मिडिल ईस्ट में कई दिग्गजों की लोकप्रियता भुनाने के लिए कंपनी पार्ट-टाइम सुपरस्टार्स की वापसी करा सकती है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रॉक लैसनर जल्द ही प्रोग्रामिंग का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर गोल्डबर्ग के मिडिल ईस्ट में होने के खबर सामने आ रही है। कई और सुपरस्टार्स भी इस महीने कंपनी में वापसी कर सकते हैं।

2- लिव मॉर्गन की हार और शार्लेट फ्लेयर की वापसी

Ad

SmackDown विमेंस चैंपियन लिव मॉर्गन और रोंडा राउजी के बीच लंबे समय से स्टोरीलाइन चल रही है। लिव, आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट में अपनी चैंपियनशिप बैडेस्ट विमेन ऑन द प्लेनेट के खिलाफ Extreme Rules मैच में डिफेंड करेंगी। बता दें कि मॉर्गन, रोंडा राउजी पर अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करके चैंपियन बनी थीं।

रोंडा राउजी, मौजूदा SmackDown विमेंस चैंपियन लिव मॉर्गन से अपनी हार का बदला चुकाना चाहेंगी। कई रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व UFC चैंपियन की मैच में जीतने की संभावना ज्यादा है। वहीं, 13 बार की विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर लंबे समय से WWE में नहीं दिखी हैं। यह हो सकता है कि शार्लेट वापसी करके रोंडा राउजी को कंफ्रंट करें।

1- White Rabbit के पीछे हो सकते हैं ब्रे वायट

White Rabbit कौन हैं?
White Rabbit कौन हैं?

कंपनी पिछले कुछ हफ्तों से लगातार White Rabbit के रूप में कुछ दिलचस्प संकेत फैंस को दे रही है। WWE फैंस भी इन पहेलियों को सुलझाने में लगे हैं। कई लोगों का मानना है कि इसके पीछे कैरियन क्रॉस हो सकते हैं। वहीं, कुछ फैंस ने अपनी थ्योरी में White Rabbit का संबंध केन शेमरॉक और शेन थॉर्न से बताया है।

Ad

इन संकेतों से संबंधित एक हालिया रिपोर्ट की मानें तो White Rabbit, Extreme Rules 2022 में सभी के सामने आ सकते हैं। अगर कई बड़े इशारों पर ध्यान दिया जाए तो इसके पीछे पूर्व WWE चैंपियन ब्रे वायट के होने की संभावना सबसे ज्यादा है। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन, ब्रे वायट या द फीन्ड के रूप में Extreme Rules में वापसी कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications