4 चौंकाने वाली चीज़ें जो WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने 2021 में की हैं

WWE में रोमन रेंस ने काफी नाम कमाया है
WWE में रोमन रेंस ने काफी नाम कमाया है

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए 2021 काफी अच्छा रहा है। उन्होंने इस साल ढेरों मैच लड़े हैं और ज्यादातर मुकाबलों में उनका प्रदर्शन बढ़िया रहा है। रोमन ने 2021 की शुरुआत यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में की थी और किसी ने उम्मीद नहीं कि थी कि वो पूरा साल चैंपियन रहेंगे।

रोमन रेंस ने इस साल ढेरों सुपरस्टार्स के खिलाफ टाइटल को डिफेंड किया है। देखा जाए तो उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने इस साल केविन ओवेंस, डेनियल ब्रायन, ऐज, सिजेरो, रे मिस्टीरियो, जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर, फिन बैलर समेत कई सारे सुपरस्टार्स को पराजित किया हुआ है।

रोमन ने कुछ मुकाबले खुद के दम पर जीते हैं वहीं कई मौकों पर रेंस को अपने साथियों की मदद से जीत मिली है। रोमन रेंस ने 2021 में अपने टाइटल रन से काफी प्रभावित किया है। हालांकि, कुछ ऐसे मौके आए हैं जब ट्राइबल चीफ ने अपने निर्णय और मैचों से फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो रोमन रेंस ने 2021 में की है।

4- WWE से डेनियल ब्रायन को पूरी तरह बाहर का रास्ता दिखाना

WrestleMania 37 के बाद भी रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन की दुश्मनी जारी रही थी। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच SmackDown के एक एपिसोड में फिर मैच देखने को मिला था। 30 अप्रैल 2021 को SmackDown में रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ। इस मैच में शर्त थी कि अगर ब्रायन की हार हुई तो वो कभी SmackDown में नजर नहीं आएंगे।

इस मैच में रेंस ने जीत दर्ज करते हुए अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया। इसी के चलते नियम के अनुसार ब्रायन अब SmackDown में दिखाई नहीं दे सकते थे। लग रहा था कि ब्रायन NXT या Raw में जाकर अपनी नई शुरुआत करेंगे। हालांकि, उन्होंने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन ही नहीं किया और इसी के चलते वो ब्रायन का WWE में आखिरी मैच बन गया। रोमन रेंस ने ब्रायन को पूरी तरह से बाहर का रास्ता दिखाकर सभी फैंस को सरप्राइज दिया।

3- जिमी उसो की वापसी कराते हुए द ब्लडलाइन फैक्शन को तैयार करना

रोमन रेंस और जे उसो ने काफी समय तक साथ काम किया। हालांकि, बाद में जिमी उसो की भी वापसी देखने को मिली। पहले लग रहा था कि जिमी उसो और रोमन रेंस के बीच एक तगड़ी दुश्मनी देखने को मिलेगी। हालांकि, रोमन रेंस ने अपने सभी प्रशंसकों को काफी बड़ा सरप्राइज दिया।

रोमन रेंस ने जिमी उसो को अपने साथ जोड़ लिया। इसी के चलते ब्लडलाइन फैक्शन की शुरुआत देखने को मिली। यह फैक्शन अपने प्रदर्शन से लगातार फैंस को प्रभावित करने में सफल रहा है। रोमन के पास यूनिवर्सल टाइटल है जबकि उसोज़ के पास SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप्स है।

2- WrestleMania 37 में एक साथ दो दिग्गजों को पिन करते हुए जीत हासिल करना

रोमन रेंस ने WrestleMania 37 में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया था। दरअसल, इस बड़े इवेंट में रोमन रेंस, डेनियल ब्रायन और ऐज के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए एक ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिला था। इस मैच में अगर रोमन रेंस किसी एक सुपरस्टार को पिन करते तो दूसरा सुपरस्टार्स सवाल उठा सकता था।

साथ ही एक बार फिर टाइटल मैच की मांग कर सकता था। इसी कारण रोमन रेंस ने बड़ा निर्णय लिया और सभी फैंस को सरप्राइज किया। उन्होंने ऐज और डेनियल ब्रायन को एक साथ पिन किया और मेन इवेंट में बड़ी जीत दर्ज की। रेंस ने इन दोनों दिग्गजों को साथ पिन करते हुए सभी फैंस को चौंकाया।

1- जॉन सीना को SummerSlam 2021 में क्लीन हराना

रोमन रेंस और जॉन सीना के बीच SummerSlam 2021 में मैच देखने को मिला था। उनके बीच मेन इवेंट में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ था। इस मैच में दोनों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। जॉन सीना जैसे दिग्गज को पराजित करना आसान नहीं है। इसी कारण लग रहा था कि वो द उसोज़ की मदद ले सकते हैं।

रोमन रेंस ने मैच में सभी को चौंकाया। इस मैच में रेंस ने बिना किसी चीटिंग या इंटरफेरेंस के अकेले दम पर सीना को धराशाई किया और फिर पिन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की। साथ ही अपने यूनिवर्सल टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया। यह रेंस के करियर की सबसे बड़ी जीत में से एक मानी जाएगी।

Quick Links