WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए 2021 काफी अच्छा रहा है। उन्होंने इस साल ढेरों मैच लड़े हैं और ज्यादातर मुकाबलों में उनका प्रदर्शन बढ़िया रहा है। रोमन ने 2021 की शुरुआत यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में की थी और किसी ने उम्मीद नहीं कि थी कि वो पूरा साल चैंपियन रहेंगे।रोमन रेंस ने इस साल ढेरों सुपरस्टार्स के खिलाफ टाइटल को डिफेंड किया है। देखा जाए तो उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने इस साल केविन ओवेंस, डेनियल ब्रायन, ऐज, सिजेरो, रे मिस्टीरियो, जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर, फिन बैलर समेत कई सारे सुपरस्टार्स को पराजित किया हुआ है।WrestlingWorldCC@WrestlingWCC455 days as WWE Universal Champion for Roman Reigns8:45 AM · Nov 28, 20211184143455 days as WWE Universal Champion for Roman Reigns https://t.co/zObVmuMykIरोमन ने कुछ मुकाबले खुद के दम पर जीते हैं वहीं कई मौकों पर रेंस को अपने साथियों की मदद से जीत मिली है। रोमन रेंस ने 2021 में अपने टाइटल रन से काफी प्रभावित किया है। हालांकि, कुछ ऐसे मौके आए हैं जब ट्राइबल चीफ ने अपने निर्णय और मैचों से फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो रोमन रेंस ने 2021 में की है।4- WWE से डेनियल ब्रायन को पूरी तरह बाहर का रास्ता दिखानाSean Ross Sapp of Fightful.com@SeanRossSappDaniel Bryan's WWE Contract Expired Following Roman Reigns MatchSubscribe to Fightful Select for more. patreon.com/posts/508778309:05 AM · May 5, 20211789371Daniel Bryan's WWE Contract Expired Following Roman Reigns MatchSubscribe to Fightful Select for more. patreon.com/posts/50877830 https://t.co/loKSdUZrwSWrestleMania 37 के बाद भी रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन की दुश्मनी जारी रही थी। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच SmackDown के एक एपिसोड में फिर मैच देखने को मिला था। 30 अप्रैल 2021 को SmackDown में रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ। इस मैच में शर्त थी कि अगर ब्रायन की हार हुई तो वो कभी SmackDown में नजर नहीं आएंगे।इस मैच में रेंस ने जीत दर्ज करते हुए अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया। इसी के चलते नियम के अनुसार ब्रायन अब SmackDown में दिखाई नहीं दे सकते थे। लग रहा था कि ब्रायन NXT या Raw में जाकर अपनी नई शुरुआत करेंगे। हालांकि, उन्होंने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन ही नहीं किया और इसी के चलते वो ब्रायन का WWE में आखिरी मैच बन गया। रोमन रेंस ने ब्रायन को पूरी तरह से बाहर का रास्ता दिखाकर सभी फैंस को सरप्राइज दिया।