4 बड़ी शर्तें जो WWE को Roman Reigns और Kevin Owens के बीच Royal Rumble 2023 में होने वाले चैंपियनशिप मैच में जोड़नी चाहिए

Ujjaval
WWE Royal Rumble में रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच मैच होगा
WWE Royal Rumble में रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच मैच होगा

Roman Reigns and Kevin Owens: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2023 के लिए कंपनी ने पूरी तैयारी कर ली है। इस इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को केविन ओवेंस (Kevin Owens) के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। इसके पहले उनके बीच Royal Rumble 2017 और 2021 में यूनिवर्सल टाइटल मुकाबला हो चुका है।

वो तीसरी बार आमने-सामने आएंगे। उनके दोनों ही मैचों में शर्तें जुड़ी थे। 2017 में उनके बीच नो DQ और 2021 में उनके बीच लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच हुआ था। इसी कारण अब मैच में एक शर्त जोड़ी जानी चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 शर्तों के बारे में बात करेंगे, जो रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच होने वाले मैच में जुड़नी चाहिए।

4- Roman Reigns और Kevin Owens के बीच फॉल्स काउंट एनिवेयर मैच होना चाहिए

youtube-cover

रोमन रेंस और केविन ओवेंस ने Royal Rumble में अपने आखिरी दोनों मुकाबलों में एरीना का जबरदस्त तरीके से इस्तेमाल किया था। उन्होंने यहां कई शानदार स्पॉट्स दिए थे। रेंस और ओवेंस एक बार फिर ऐसा करना चाहेंगे। फॉल्स काउंट एनिवेयर शर्त इसी कारण एक अच्छा विकल्प रहेगी।

इसके अनुसार कोई भी सुपरस्टार, कहीं भी अपने विरोधी को पिन कर सकता है। वो यहां लड़ते-लड़ते फैंस के बीच से बैकस्टेज और पार्किंग लोट में जा सकते हैं। यह देखना सही मायने में काफी रोचक रहेगा। WWE को इसी कारण रोमन और केविन के मैच में यह शर्त जोड़नी चाहिए।

3- लैडर मैच

youtube-cover

रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच लैडर मैच बुक करना चाहिए। दोनों ही सुपरस्टार्स मिलकर यहां कई शानदार स्पॉट दे सकते हैं। केविन अमूमन बड़े रिस्क उठाते हैं और वो इस चीज़ से नहीं डरते हैं। रेंस और केविन का TLC 2020 वाला मैच जरूर ही फैंस को याद होगा।

उन्हें मिलकर एक बार फिर उसी तरह का मुकाबला देखना चाहिए। वो लैडर्स, चेयर्स और टेबल्स का इस मुकाबले में सही तरह से इस्तेमाल कर पाएंगे। इस मैच में ब्लडलाइन के सदस्य इंटरफेयर करने का प्रयास कर सकते हैं। वो केविन को लैडर पर से टाइटल निकालने से रोक सकते हैं। इससे रोमन को फायदा होगा।

2- आई क्विट मैच

youtube-cover

"आई क्विट" मैच को पिछले कुछ सालों से एक बार फिर इस्तेमाल किया जाने लगा है। यह शर्त काफी शानदार मानी जाती है। कुछ समय पहले ऐज और फिन बैलर ने मिलकर Extreme Rules 2022 में एक यादगार 'आई क्विट' मैच दिया था। रोमन और केविन भी इसी नियम वाले मैच में नज़र आ सकते हैं।

दोनों तगड़े मूव्स का इस्तेमाल करके एक-दूसरे को हार मानने के लिए मजबूर कर सकते हैं। इससे मैच में दोनों माइक पर अपना शानदार वर्क भी दिखा सकते हैं। अगर इस शर्त को जोड़ा जाता है, तो उनका मैच सही मायने में बहुत धमाकेदार रह सकता है। फैंस यह मुकाबला जरूर पसंद करेंगे।

1- Hell in a Cell मैच

youtube-cover

Hell in a Cell एक ऐसा मुकाबला है, जो सुपरस्टार्स के करियर को छोटा कर देता है। यह बहुत ज्यादा ब्रूटल रहता है। अमूमन इस मैच का आयोजन किसी जबरदस्त दुश्मनी को खत्म करने के लिए किया जाता है। रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच सालों से लगातार अनबन रही है।

अब शायद वो आखिरी बार आमने-सामने आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें एक अच्छी शर्त वाले मैच की जरूरत है। दोनों के बीच Hell in a Cell मैच बुक करना एक जबरदस्त विकल्प रहेगा। वो एक खतरनाक मैच के साथ अपनी दुश्मनी को पूरी तरह से खत्म कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links