Backlash 2023: WWE बैकलैश (Backlash 2023) इवेंट फैंस को काफी पसंद आया है। सालों बाद प्यूर्टो रीको में कंपनी का कोई इवेंट देखने को मिल रहा था। इस शो में तगड़े मैच हुए और WWE ने शो को अच्छा बनाने की पूरी कोशिश की। WWE ने बिल्डअप के दौरान कई स्टोरीलाइंस पर खूब ध्यान दिया। कुछ दुश्मनी अभी भी जारी रह सकती है। दूसरी ओर कुछ का संभावित रूप से अंत देखने को मिल गया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 जबरदस्त स्टोरीलाइंस के बारे में बात करेंगे, जिनका Backlash 2023 के बाद अब संभावित रूप से अंत देखने को मिल गया है। 4- WWE Backlash 2023 के साथ Seth Rollins और Omos की दुश्मनी खत्म हो गई है Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Rate Seth Rollins vs Omos on a scale of 1-5.#WWE #WWEBacklash35131Rate Seth Rollins vs Omos on a scale of 1-5.#WWE #WWEBacklash https://t.co/e61no9s9Phसैथ रॉलिंस और ओमोस के बीच अचानक से मैच बुक कर दिया था। हालांकि, दोनों ने Raw के एक एपिसोड में अपनी स्टोरीलाइन को शुरू किया था और मैच के लिए हाइप बनने की पूरी कोशिश की थी। Backlash में ओमोस ने जरूर प्रभावित किया और सैथ को उन्होंने कड़ी टक्कर दी। अंत में पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन का पलड़ा भारी रहा। उन्होंने टॉप रोप से ओमोस पर स्टॉम्प लगाया और पिन करके जीत दर्ज की। मैच का अंत क्लीन तरीके से हुआ है और अब साफ तौर पर दोनों अलग-अलग दिशा में जा सकते हैं। ओमोस फ्री एजेंट के तौर पर दोनों ब्रांड्स में नज़र आ सकते हैं और सैथ रॉलिंस अपना ध्यान अब पूरी तरह से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप पर लगा सकते हैं। 3- ज़ेलिना वेगा vs रिया रिप्ली Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_For Zelina Vega, it was the biggest night of her career.For Mami, it was Saturday.@RheaRipley_WWE is on a different level right now! ⚖️#WWEBacklash #WWE17033For Zelina Vega, it was the biggest night of her career.For Mami, it was Saturday.@RheaRipley_WWE is on a different level right now! ⚖️#WWEBacklash #WWE https://t.co/DeQlh8bViVWrestleMania 39 के बाद भी LWO और जजमेंट डे के बीच दुश्मनी जारी रही थी। इसी बीच नई SmackDown विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली को LWO की ज़ेलिना वेगा ने टारगेट करना शुरू कर दिया था। लग रहा था कि Backlash 2023 में दोनों के बीच मैच होगा और कुछ ऐसा ही हुआ। इस मैच में ज़ेलिना ने शानदार प्रदर्शन किया और फैंस से उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, रिप्ली ने वेगा को क्लीन तरीके से हरा दिया है। ऐसे में अब रिप्ली और वेगा के बीच दुश्मनी खत्म हो गई है। अब रिप्ली को एक नई चैलेंजर मिल सकती हैं और वेगा अपने फैक्शन LWO के साथ अलग राह पर जा सकती हैं। 2- डेमियन प्रीस्ट vs बैड बनी Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_The atmosphere.The cameos.The spots.The energy.Bad Bunny vs Damian Priest was SPECIAL. #WWEBacklash #WWE9026The atmosphere.The cameos.The spots.The energy.Bad Bunny vs Damian Priest was SPECIAL. 🙌#WWEBacklash #WWE https://t.co/qDTlFkMZ5Zडेमियन प्रीस्ट और बैड बनी पहले बहुत अच्छे दोस्त थे। हालांकि, WrestleMania 39 से दोनों के बीच दुश्मनी शुरू हुई और Backlash 2023 में वो आमने-सामने आए। बनी एक पार्ट-टाइम सुपरस्टार हैं और वो कुछ ही मैच लड़ते हुए नज़र आते हैं। ऐसे में प्रीस्ट के साथ उनकी दुश्मनी को जारी रखना मुश्किल है। साथ ही जिस तरह मैच का अंत देखने को मिला, इससे संकेत मिले कि प्रीस्ट और बनी की स्टोरीलाइन खत्म हो गई है। साथ ही इस चीज़ के भी संकेत मिले कि LWO की जजमेंट डे के साथ लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी का भी अब पूरी तरह से अंत देखने को मिल गया है। 1- द ब्लडलाइन vs केविन ओवेंस और सैमी ज़ेनSportskeeda Wrestling@SKWrestling_Rate The Bloodline vs Sami/KO/Riddle on a scale of 1-5.#WWEBacklash #WWE13317Rate The Bloodline vs Sami/KO/Riddle on a scale of 1-5.#WWEBacklash #WWE https://t.co/Ygg65RTEW5केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन की ब्लडलाइन के साथ महीनों से दुश्मनी देखने को मिल रही है। फैंस को लगा था कि WrestleManai 39 के साथ इस स्टोरीलाइन का अंत होगा। हालांकि, WWE ने इसे जारी रखा। सोलो सिकोआ और द उसोज़ का केविन ओवेंस, सैमी ज़ेन और मैट रिडल के खिलाफ मैच हुआ। यहां ब्लडलाइन ने जीत दर्ज की। ब्लडलाइन के बीच अनबन देखने को मिल रही है और अब देखकर लग रहा है कि उनकी दुश्मनी को ही जारी रखा जाएगा। केविन और सैमी पूरी तरह ब्लडलाइन से दूर हो सकते हैं और एक नई फ्यूड को शुरू करते हुए नज़र आ सकते हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।