4 रैसलर्स जो सबसे ज्यादा बार रहे Royal Rumble मैच का हिस्सा

Enter caption

सन 2019 में WWE का पहला पीपीवी जल्द होने वाला हैं, जिसको सोचकर ही दर्शक काफी उत्साहित दिख रहे हैं। क्योंकि साल का पहला इवेंट भी हैं और रॉयल रबंल में कंपनी के सारे रैसलर्स हिस्सा लेगें, यह ही एक समय होता हैं।

इस इवेंट में कई बड़े बड़े रैसलर्स ने भाग लिया हैं, बहुत से ऐसे रैसलर भी है जिन्होंने इस मैच में कई बार हिस्सा लिया हैं। उन्होंने रॉयल रंबल में आने का अपना एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया हैं। आज हम आपको उन कुछ रैसलर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा बार रॉयल रंबल मैच में हिस्सा लिया हैं।

5. बिग शो

Big show

इस सूची में पहला नाम हैं बिग शो का। उन्होंने अभी तक आपने करियर में 17 बार रॉयल रंबल मैच में हिस्सा लिया हैं। बिग शो ने सन 2000 में अपना पहला रॉयल रंबल मैच लड़ा था जिसमें वे टॉप 10 में पहुंच गए थे लेकिन वे उस मैच को जीत नहीं पाए।

उन्होंने अभी तक अपने करियर में कुल 30 एलिमिनेशन किये हैं, ये बात अलग हैं कि उन्हें आज तक रॉयल रंबल मैच में जीत नहीं मिली हैं। उन्होंने अपने करियर में सबसे ज्यादा एलिमिनेशन किये थे 2009 में जहां पर उन्होंने 6 सुपरस्टार्स को बाहर किया था जिसमें सीएम पंक, रे मिस्टीरियो, द अंडरटेकर शामिल हैं। ये बात में कोई शक नहीं हैं कि आज भी बिग शो रॉयल रंबल जितने के प्रबल दावेदार हैं।

3. शॉन माइकल्स

Shawn michels

इस सूची में तीसरे स्थान और नाम आता हैं शॉन माइकल्स का। शॉन माइकल्स के नाम लगातार 2 सालों तक रॉयल रंबल जितने का रिकॉर्ड हैं। शॉन 18 बार रॉयल रंबल का हिस्सा बन चुके हैं उन्होंने पहली बार 1995 में रॉयल रंबल जीता था और फिर अगले ही साल 1996 में फिर से रॉयल रंबल मैच जीत लिया था।

उन्होंने अभी तक कुल 39 एलिमिनेशन किये हैं। सबसे बड़ी बात तो यह हैं कि वे 1995 रॉयल रंबल में पहले एंट्रेन्ट थे फिर भी आखिर तक टिके रहे और मैच को अपने नाम किया। उन्होंने अपना अंतिम रॉयल रंबल मैच 2010 में लड़ा था जिसके बाद में उन्होंने रिटायरमेंट ले ली थी। इस साल उन्होंने क्राउन ज्वेल में अपनी वापसी की। अगर वे इस साल के रॉयल रंबल में आते हैं और 3 एलिमिनेशन करते हैं तो वे रॉयल रंबल के इतिहास में सबसे ज्यादा एलिमिनेशन करने वाले सुपरस्टार बन जाएंगे।

2. द अंडरटेकर

Wm

इस सूची में दूसरा नाम हैं द डैडमैन का। अंडरटेकर कुल 19 बार रॉयल रंबल मैच का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ 1 बार रॉयल रंबल मैच जीता हैं। उन्होंने अभी तक रॉयल रंबल मैच में कुल 35 एलिमिनेशन किये हैं। उन्होंने 2002 में सबसे ज्यादा 7 सुपरस्टार को एलिमिनेट किया था।

उन्हें WWE में 28 साल से ज्यादा हो चुके हैं और उन्होंने अभी तक लगभग हर रैसलमेनिया में हिस्सा लिया हैं। उन्होंने 2007 का रॉयल रंबल मैच जीता था और रैसलमेनिया में बतिस्ता को चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था।

उस मैच में उन्हें जीत मिली थी और वे कंपनी के नए वर्ल्ड चैंपियन बन गए थे। 2017 का रॉयल रंबल उनका अंतिम इवेंट था, इसके बाद उन्होंने रॉयल रंबल में भाग नहीं लिया था। हो सकता है कि अंडरटेकर इस साल के रॉयल रंबल में भाग ले और रैसलमेनिया के लिए स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाए।

1. केन

Kane

इस सूची में अगला और अंतिम नाम आता हैं केन का। केन को WWE में 'बिग रेड मशीन' भी बोला जाता हैं। केन ने 22 बार रॉयल रंबल मैच में हिस्सा लिया। केन को अगर हम 'मिस्टर रॉयल रंबल' भी कहे तो यह गलत नहीं होगा। केन ने WWE के इतिहास में सबसे ज्यादा 42 एलिमिनेशन किये हैं। सबसे चौंकाने वाली बात तो ये हैं कि केन ने इतने सारे रॉयल रंबल मैचों में भाग लिया हैं लेकिन आज तक एक भी बार रॉयल रंबल नही जीत पाए हैं।